
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
अब भाजपा और कांग्रेस के हुए बराबर बराबर 7-7 पार्षद
धमधा / शौर्यपथ / नगर पंचायत धमधा की वरिष्ठ कांग्रेसी सदस्य श्रीमती सरिता यादव के एकएक इस्तीफा दिये जाने से भाजपा के आला नेता सोच में पड़ गये है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमन यादव जिले के वरिष्ठ राजनेताओं से चर्चा किये जाने की जानकारी मिली है। नगर पंचायत के भाजपा के 7 एवं कांग्रेस के 8 पार्षद है। श्रीमती सरिता यादव के इस्तीफा के बाद अब कांग्रेस-भाजपा दोनो के 7-7 सदस्य हो गये है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार विशेषकर एक इंजीनियर के विरूद्ध जांच की मांग को लेकर ही श्रीमती सरिता ने इस्तीफा दी है। उनके इस्तीफे से नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव गुप्ता सदमे हैं। उन्हें अपनी कुर्सी खिसकने का डर बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर सरिता यादव द्वारा रिक्त स्थान पर चुनाव लड़कर वर्तमान पंचायत उपाध्यक्ष 6 माह बाद अध्यक्ष बनने का सपना देखने लगे हैे। भाजपा की तेज तर्रार पार्षद श्रीमती प्रतिमा यादव की भी नजर नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर है। श्रीमती सरिता यादव की भ्रष्टाचार के विरूद्ध लड़ाई में धमधा के नागरिक खुलकर सामने आ रहे है तथा वर्तमान अध्यक्ष के प्रति तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे है।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने बोरसी क्षेत्र के निवासियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए बोरसी में नया टीकाकरण केंद्र की शुरुवात करने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया था . सोमवार को महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर विधायक वोरा के साथ इस नविन टीकाकरण केंद्र का शुभारम्भ किया . महापौर बाकलीवाल ने कहा बोरसी क्षेत्र में नया केंद्र खुलने से आस पास की जनता को सहूलियत होगी साथ ही मुख्यमंत्री के मंशानुरूप सभी को जल्द से जल्द टिका लग सकेगा . अंत्योदय कार्ड धारी परिवार के 18 से 44 वर्ष के व्यक्ति सिकोला भाठा शा.प्रा. स्कूल एव नया पारा शा.प्रा. स्कूल एव बोरसी शा.प्रा.स्कूल में पहुंचकर अपना टीकाकरण करवा सकते हैं! दुर्ग निगम में प्रारंभिक तौर पर तीन टीकाकरण केंद्र अंत्योदय कार्ड योजना के लाभार्थियों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है! टीकाकरण के लिए हितग्राही परिवार को अंत्योदय कार्ड एवं स्वयं का आधार कार्ड लाना आवश्यक है, कार्ड धारी परिवार के सभी सदस्य जो 18 से 44 वर्ष के भीतर हैं एक साथ टीकाकरण के लिए आ जाए तो सभी सदस्यों को टीका साथ में लग जाएगा इससे कोरोना संक्रमण की रोकथाम में मदद मिलेगी! आज सिकोला भाठा एवं नया पारा के केंद्र में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला! सिकोला भाठा के टीकाकरण केंद्र में ने पहला टीका लगवाया!
अंत्योदय कार्ड धारी परिवार के सदस्य ने बताया सिकोला भाठा निवासी बलदेव यादव ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र है मैंने आज कोविड का टीका लगवाया सुरक्षित महसूस कर रहा हूं,निगम द्वारा पानी के साथ साथ सफाई व्यवस्था भी अच्छी तरफ रखी गई है। बोरसी निवासी दुष्यंत साहू ने कहा शासन एवं निगम प्रशासन का आभार मनाते हुए कहा कि आपकी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं! तिलका वर्मा ने कहा टीकाकरण का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे की कब वैक्सीन आए और मैं केंद्र में जाकर वैक्सीन लगवाऊं आज लगवाई हूँ आसानी से टीका लग गया कोई तकलीफ नही हुई।
कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक मुझे आधे घंटे ऑब्जरवेशन में रखा गया, किसी भी प्रकार का दिक्कत टीका लगाने के बाद महसूस नहीं हुआ सही मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए उन्होंने वैक्सीनेटर का शुक्रिया किया! वही टीकाकरण करवाने आए लक्ष्मी देवांगन ने कहा कि जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन द्वारा टीकाकरण के लिए अच्छा इंतजाम किए गए हैं,आसानी से टीकाकरण हो रहा है! वही टीकाकरण कराने आए विनीता सिन्हा ने कोविड का प्रथम डोज लगने के बाद खुश नजर आई। कोरोना को हराने के टीकाकरण बहुत अनिवार्य है अपनी बारी आने पर आप भी टीकाकरण अवश्य लगाएं!
महापौर ने कहा वैक्सीन से संक्रमण का खतरा कम हो सकेगा, विधायक अरूण वोरा ने शहर के अंत्योदय राशन कार्डधारियों से कहा, शत्-प्रतिशत कोरोना टीका लग जाने से कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो सकेगा। अपनी पारी आने पर कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
दुर्ग / शौर्यपथ / आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अपना संदेश प्रदेश सरकार को देते हुए कहा कि वर्तमान में दो वर्गों के टीकाकरण का कार्य सरकार की ओर से किया जा रहा है।पहले वर्ग में 45वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है।इस आयु वर्ग के पहले डोज़ का टीकाकरण लगभग हो चुका है।इस वर्ग के लोगों के टीकाकरण की रफ्तार धीरे धीरे बढ़ी थी और अप्रैल के प्रथम सप्ताह में तेज हुई थी उस हिसाब से 1मई से ही 45साल या अधिक उम्र के लोगों को भी प्रतिदिन बड़े पैमाने पर टिका लगाना पड़ेगा।पहले डोज़ के टीकाकरण के समय के कई टीकाकरण केंद्र बंद हो चुके हैं।लोगों को पता नहीं है कि जिस कंपनी का पहला डोज़ लगा है उसका दूसरा डोज़ कहाँ लगवाएं।
दूसरे वर्ग के लोग वो हैं जो 18से 44वर्ष के आयुवर्ग के हैं, उन्हें पता ही नहीं है कि अंत्योदय कार्ड धारकों का टीकाकरण पहले होना है और साथ में राशन कार्ड भी लेकर जाना है जिससे टीकाकरण केंद्रों में विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है साथ ही ऑन द स्पॉट पंजीयन में भी तकनीकी दिक्कत आ रही है और केंद्रों के प्रबंधन में दिक्कतें आ रही हैं।
डॉ एस के अग्रवाल ने सरकार को सलाह दी कि दोनों आयु वर्ग की जनता के बीच जो जानकारी का आभाव है उसे उचित माध्यम से दूर करें ताकि टीकाकरण का कार्य सुगमता से हो सके और लोगों को संवेदनशील समय में फालतू भटकना न पड़े।
दुर्ग / शौर्यपथ / मोहन नगर पुलिस ने गांजा और देशी शराब के पाउच सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अवैध मादक पदार्थ से भरे 3 बैग एवं 2 थैला ले जाने के लिए परिवहन का इंतजार करते आरोपी को संदेह के आधार पर मोहन नगर पुलिस ने हिरासत मे लेकर तलाशी लिया तो मादक पदार्थ मिला।
मोहन नगर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुशवाहा ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि रेलवे चालक परिचालक संयुक्त विश्राम गृह, दुर्ग के पास कोई अज्ञात व्यक्ति दुर्ग-पूरी ट्रेन से 03 बैग एवं 02 थैला लेकर उतरा है। जिसके अंदर अवैध मादक पदार्थ जैसा वस्तु है जो ले जाने के लिए साधन का इंतजार करते खड़ा है। इसकी जानकारी पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए रेड एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु आवश्यक की सामग्री के साथ रवाना हुए। मुखबिर के बताए अनुसार 3 बैग एवं 2 थैले के साथ एक व्यक्ति खड़ा मिला। जिससे पूछताछ करने पर बैग में घरेलू सामान होना तथा अपना नाम गोकुल कुमार पिता मैना कुमार उम्र 38 साल साकिन वार्ड 22 पुरानी शराब भट्टी के पास तितुरडीह दुर्ग के पास का होना बताया। जिसकी विधिवत तलाशी ली गई। जिसके कब्जे से देशी शराब एवं मादक पदार्थ गांजा रखना पाया गया एवं किसी भी प्रकार का सामग्री रखने का कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके कब्जे से 3 किलो गांजा मादक पदार्थ कीमती 30000 रुपए एवं देशी मदिरा कुल 445 प्लास्टिक पाउच प्रत्येक पाउच में 180उस कीमत 22250 रुपए को कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र 134.21 धारा 20 ख नारकोटिक्स एक्ट एवं 34,2 आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, सहायक उप निरीक्षक किरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक उत्तम सोनी, आरक्षक ओमप्रकाश देशमुख, आरक्षक शकील खान, आरक्षक अरुण सिंह आरक्षक प्रदीप आदि की भूमिका सराहनीय रही।
-वैक्सीन लगाने के लिए भी प्रेरित करेंगे, यूनिसेफ, मीडिया कलेक्टिव फ़ॉर चाइल्ड राइट्स और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा अभियान
-विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरूआत की
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में कोरोना संक्रमण को कमजोर करने के लिए कोविड एप्रोप्रिएट बिहैवियर बहुत जरूरी है। इसमें मास्क लगाना, समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करना, दो गज की दूरी बनाये रखना रोज की दिनचर्या में जरूरी है। दीर्घावधि में सुरक्षित होने के लिए टीकाकरण जरूरी है। जिला प्रशासन, यूनिसेफ और मीडिया कलेक्टिव फ़ॉर चाइल्ड राइट्स के संयुक्त तत्वावधान में आज रोको अउ टोको अभियान की शुरूआत की गई। दुर्ग विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने हरी झंडी दिखाकर इस अभियान की शुरूआत की। यह अभियान तीन महीनों तक चलेगा और 600 से अधिक वालंटियर लोगों को कोविड एप्रोप्रिएट बिहैवियर के संबंध में प्रेरित करेंगे। इस मौके पर विधायक श्री वोरा ने वालंटियर्स को कहा कि आप लोगों पर बड़ी जिम्मेदारी है। लोगों को कोरोना के खतरों के प्रति जागरूक करना है और बचने के उपाय भी बताना है। साथ ही वैक्सीनेशन के संबंध में भी लोगों को तैयार करना बेहद अहम है। वैक्सीनेशन ही कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है।
इस मौके पर महापौर बाकलीवाल ने वालंटियर्स से कहा कि लोगों को बताएं कि किस प्रकार मास्क नहीं लगाने की थोड़ी सी भी चूक किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है। इस मौके पर कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि आप लोग बताएं कि किस प्रकार कोविड को लेकर की गई लापरवाही गंभीर संकट में डाल सकती है। जो लोग कोविड एप्रोप्रिएट बिहैवियर नहीं करते, वे स्वयं को संकट में डालते ही हैं अपने परिवारजनों और प्रियजनों को भी संकट में डाल देते हैं। उन्होंने कहा कि वालंटियर्स लोगों को टीके के बारे में भी प्रेरित करें। टीका लगाना पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे कोविड के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता तैयार होती है।
कलेक्टर ने वालंटियर्स से कहा कि लोगों को कोरोना के लक्षणों के बारे में भी प्रेरित करें और ऐसे लक्षणों के दिखने के बाद तुरंत टेस्टिंग कराने के बारे में भी बताएं। उन्होंने कहा कि वालंटियर्स का कार्य लोगों के भीतर कोविड से संबंधित भ्रांतियों को दूर करना है। कोविड एप्रोप्रिएट बिहैवियर का पालन बहुत जरूरी है इसलिए ही यह अभियान रोको अउ टोको आरंभ किया गया है। जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं वे अपने को खतरे में डाल ही रहे हैं अपने प्रियजनों और परिजनों को भी खतरे में डाल रहे हैं। इस मौके पर अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण वर्मा एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इस दौरान यूनिसेफ की ओर से सैम बंडी, मीडिया कलेक्टिव फार चाइल्ड राइट की ओर से महासचिव डी श्याम कुमार एवं रोको अउ टोको अभियान के जिला समन्वय चंद्रकांत देवांगन भी मौजूद रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शहर के विभिन्न सरकारी राशन दुकानों का निरीक्षण करने पहुंचे। खुर्सीपार में संचालित कई दुकानों में पहुंच कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बारी-बारी से विभिन्न दुकानों में पहुंच कर विधायक यादव ने देखा कि प्रदेश सरकार की योजना का लोगों को ठीक से लाभ मिल रहा है कि नहीं। कहीं कोई समस्या तो नहीं आ रही है। सभी दुकानों में पर्याप्त मात्रा में राशन है या नहीं।
दुकान पहुंच कर सबसे पहले विधायक यादव राशन लेने आये लोगों से मिले उनका हालचाल जाना। और 2 माह का राशन एक साथ मिल रहा है कि नहीं इसकी जानकारी ली। लोगों से बातचीत किए। तब लोगों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीबों के हित में बहुत अच्छा काम कर रहे है। सभी को 2 माह का राशन 1 साथ दिया जा रहा है। इसके बाद विधायक श्री यादव दुकान का संचालन करने वाले संस्था और उनके स्टाफ से मिले। उनसे योजना के तहत पर्याप्त राशन के स्टॉक आदि की जानकारी ली। सभी जगह दुकान संचालकों ने बताया कि समय से राशन पर्याप्त मात्रा में पहुंच गया है। सरकार के योजना के तहत 2 माह का राशन देना आज से शुरू कर दिए है। जिसका सभी लोग भरपूर लाभ उठा रहे है।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में कोरोना संक्रमण का चैनल तोडऩे लॉक डाउन किया गया है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने एक साथ दो माह का राशन एक साथ देने की योजना शुरू की है। जिसकी शुरुआत आज पूरे योजना बद्ध तरीके से की गई। विधायक यादव लोगों से मिले उन्हें प्रोत्साहित किया। हौसला बढ़ाया और योजना का लाभ लेने से कोई वंचित ना रहे। लोगों को दिक्कत न हो। सब को लाभ मिले। ऐसा निर्देश दिए।
रिसाली / शौर्यपथ / अतिगरीब अंत्योदय राशन कार्डधारी को टीका लगवाने नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे निगम के अंतिम छोर पुरैना पहुंचे। सामुदायिक भवन में बनाए वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद वे उचित मूल्य की दुकान पहुंचे। इस दौरान आयुक्त अंत्योदय योजना के हितग्राहियों से मुलाकात कर टीका लगवाने पे्ररित किया।
नगर पालिक निगम के आयुक्त ने टीकाकरण अभियान ऐसे क्षेत्र में पहले करने के निर्देश दिए है जहां अतिगरीब की संख्या ज्यादा है। रूआबांधा क्षेत्र से शुरूआत करने के बाद टीम रविवार को स्टेशन मरोदा और पुरैना पहुंची व टीका लगाने शिविर लगाया। शिविर का निरीक्षण करने के बाद नगर पालिक निगम के आयुक्त सामुदायिक भवन के निकट चलने वाले दो राशन दुकान पहुंचे। यहां पर आधा दर्जन अंत्योदय राशन कार्डधारी राशन लेने पहुंचे थे जिनसे संपर्क कर पहले टीका लगवाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा राशन वे अन्य दिन भी ले सकते है किन्तु बाद में टीका लगवाने उन्हे भटकना पड़ेगा।
देर शाम तक चलेगा शिविर
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिक से अधिक टीकाकरण करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में अतिगरीब की संख्या अधिक है। प्लांट में मजदूरी कर देर शाम लौटते है। इसलिए ऐसे श्रमिकों का इंतजार करे। ताकि कोई भी व्यक्ति निराश होकर न लौटे।
नई व्यवस्था
आयुक्त ने शत प्रतिशत वैक्सीन लगा है कि नही इसकी गणना करने नई व्यवस्था की है। उन्होंने हितग्राहियों से कहा है कि वे टीकाकरण केन्द्र राशन कार्ड लेकर पहुंचे। वहां नाम के आगे टीकाकरण करने वाले कर्मचारी से टीक लगवाए। ताकि किसी प्रकार भ्रम की स्थिति न रहे। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में राशन कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ ले रहे है। राशन कार्ड देखकर डॉक्टर भी समझ जाएंगे कि मरीज को टीका लगा है कि नहीं।
दुकान संचालक करेंगे सहयोग
अंत्योदय कार्डधारियों को शत प्रतिशत टीका लगवाने मितानीन, निगम के कर्मचारी घर-घर संपर्क करेंगे। इस कार्य में राशन दुकान संचालक सहयोग करेंगे। आयुक्त ने कहा है कि राशन दुकान संचालक हितग्राहियों से परिचित रहता है। दुकान संचालक के टीम में होने से नागरिकों को समझाने में आसानी होगी।
रिसाली / शौर्यपथ / लॉकडाउन नियमों का पालन कराने नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर अधिकारी बाजार क्षेत्र का विजिट किया। इस दौरान पसरा लगाकर सामान बेचने वालों का तराजू व सामान जब्त किया गया। वही कुल 13000 अर्थदण्ड वसूली कर निगम के खजाने में जमा कराया।
रिसाली निगम के राजस्व प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा और राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम की संयुक्त टीम रविवार को कृष्णा टॉकिज रोड, तालपुरी आजाद मार्केट, रूआबांधा, स्टेशन मरोदा व नेवई क्षेत्र मे दबिश दी। इंटरनेशनल कॉलोनी तालपुरी में निर्धारित समय के बाद किराना सामान बेचने वाले सतीश कुमार से 5000 वसूला गया। वही मैत्रीकुंज के किराना दुकान संचालक पर 5000 जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई में टेकराम हरिन्द्रवार, धर्मरक्षक पाठक, छगन लाल साहू, पूषण लाल देशमुख, अनिल देशमुख, सुनील देशलहरा, राकेश देशलहरा, टेमन देशमुख व पंकज भगत शामिल थे।
तराजू के साथ सब्जी जब्त
निगम के अधिकारी लगातार फुटकर व्यापारी को समझाइश दे रहे है। इसके बाद भी वे फुटकर व्यापारी पसरा लगाकर बाजार सजा रहे है। इस पर अधिकारियों ने दर्जन भर फुटकर व्यापारियों का तराजू व सब्जी जब्त किया गया। हालांकि बाद में व्यापारियों ने कुल 3000 जुर्माना जमाकर अपना-अपना सामान वापस लिया। इस दौरान फुटकर व्यापारियों ने दोबारा पसरा लगाकर सामान नही बेचने लिखित में भी दिया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / आज दुर्ग एनएसयूआई के जिला कार्यकारणी अध्यक्ष सोनू साहू ने दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा जी से मिलकर विश्वविद्यालय में होने वाले परीक्षा को देखते हुए पुस्तकें एवं स्टेशनरी सामग्री की दुकान खोलने के लिए ज्ञापन सौंपा और बताया कि कुछ दिनों पूर्व राज्य सरकार उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालय की परीक्षा ऑनलाइन के माध्यम से ले जाने की आदेश जारी किया गया था इसी आदेशानुसार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालयों की ऑनलाइन परीक्षा 5 मई 2021 से प्रारंभ होने वाला है। जिसकी तैयारी के लिए छात्र छात्राओं को उत्तर पुस्तिका विषय संबंधित किताबें फोटोकॉपी इंटरनेट की दुकानों सहित अन्य स्टेशनरी सामग्रियों की आवश्यकता पढ़ती है किन्तु कोविड़-19 के संक्रमण के दृष्टिगत पूरे दुर्ग जिले में लॉकडाउन लगा है जिसके चलते विभिन्न प्रतिष्ठान दुकानों को बंद रखें जाने का आदेश है।
महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की आगामी परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उपयुक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए परीक्षा की तैयारी के लिए नगरी निकाय क्षेत्रों में छात्र छात्राओं के लिए स्टेशनरी दुकानों को प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कुछ समय की रियायत दी जावे जिससे छात्रा अपनी लेखन सामग्री खरीद सके इस विषय को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अरूण वोरा जी ने दुर्ग कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर विचार करके पुस्तकों व अन्य स्टेशनरी दुकानों को खोलने के साथ ही कोरोनों प्रोटोकाल को ध्यान में रख उन्होंने इस दौरान सबंधित दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमो का पालन करते हुए मास्क सेनेटाईजर का उपयोग कर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 रियात देकर छात्रों को राहत देने के लिए निवेदन किया
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
