August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5020)

    दुर्ग / शौर्यपथ / चंदूलाल चंद्राकर कोविड केयर हास्पिटल में नर्स डे बेहद खास तरीके से मनाया गया। साल भर से यहाँ मेहनत कर रहे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ का सम्मान इस दिन किया गया। इसके लिए खास तौर पर थैंक यू लेटर बनाया गया था और चाकलेट भी रखे गये थे। सभी को थैंक यू लेटर और चाकलेट भेंट की गई। नर्स डे के दिन प्रबंधन की ओर से इस तरह से दिन को खास बनाने को लेकर नर्सिंग स्टाफ में खासा उत्साह दिखा।
    इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर अरुण वर्मा ने कहा कि बीते कई दिनों से आप लोग ठीक से सोये नहीं, आपने हर क्षण कड़ी मेहनत की और मरीजों की लगातार सेवा करते रहे। इसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे में हम लोग आप लोगों को लगातार सेवा करते देखते रहे। यह अनथक परिश्रम बहुत काम आया है। कई परिवारों के घर के चिराग लौटे हैं। आप लोगों ने अपनी मेहनत से बहुत सी जिंदगी गुलजार की है। हम लोगों ने सोचा कि नर्स डे के दिन हम अपनी तरफ से इसके लिए कुछ शब्द आपके लिए लिखें। वैसे आपका जो योगदान है वो बहुत बड़ा है। इस मौके पर हास्पिटल के मेडिकल आफिसर डॉ. अनिल शुक्ला ने कहा कि बीते कई दिनों से आप लोग टीम के रूप में रात दिन मेहनत कर रहे हैं। पैंडेमिक के इस दौर में आप लोग कोरोना वारियर्स के रूप में अग्रिम पंक्ति में कोरोना पीड़ितों की सहायता कर रहे हैं। आप लोगों के कार्य की जितनी तारीफ की जाए कम है। डॉ. सुगम सावंत ने भी सभी चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ को नर्स डे की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इतना सुंदर कार्य आप लोगों ने किया, इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। मैं आप लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ। इस मौके पर 53 डॉक्टर, 133 नर्सिंग स्टाफ का सम्मान किया गया।
    फ्लोरेंस नाइटिंगल के सम्मान में दीप्त किया कैंडल- तब आटोमन साम्राज्य का दौर था और रूस ने तुर्की के क्रीमिया पर हमला किया था। इसमें बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। फ्लोरेंस नाइटिंगल ने महिला समाजसेविकाओं के साथ मिलकर रातदिन मरीजों की सेवा की थी। उन्हें लेडी विद द लैंप लोग कहने लगे थे। उनकी स्मृति में स्टाफ नर्स ने कैंडल जलाये।

    दुर्ग / शौर्यपथ / आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मेहरबान सिंग ने आज केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार काम कर रही है उससे ये साबित होता है कि देश व देश की जनता से उनका कोई सरोकार नही है , छत्तीसगढ़ में रासायनिक खादों के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है। केंद्र के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय (केमीकल एंड फर्टीलाइजर मिनीस्ट्री) के अंतर्गत आने वाले इफको ने खाद के दामों में लगभग डेढ़ गुना की वृद्धि की है। 12 सौ रुपये वाले डीएपी की कीमत बढ़कर 19 सौ रुपये हो गई है ।
    ओंकार ताम्रकार जी ने कहा कि अब डीएपी के मूल्य में लगभग 58 फीसद की एकाएक वृद्धि से किसान हैरान हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 खरीफ सीजन में डीएपी खाद किसानों को 1150 रुपये प्रति बोरी की दर से व रबी सीजन 2020-21 में 1200 रुपये प्रति बोरी की दर से दी गई थी। अब ये 1900 रुपये हो गई है । तरह रासायनिक खाद एनपीके के दाम में भी प्रति बोरी 565 रुपये की वृद्धि की गई है।
    अब यह खाद किसानों को 1185 रुपये प्रति बोरी के स्थान पर 1747 रुपये प्रति बोरी देकर खरीदना होगा। सिंगल सुपर फास्फेट के सभी प्रकार के खादों के दाम में प्रति बोरी लगभग 36 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। रासायनिक खाद एमओपी के दाम में भी प्रति बोरी 150 रुपये की वृद्धि की गई है। इसका दाम 850 रुपये प्रति बोरी से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति बोरी कर दिया गया है।
    प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा- बस्तर में हाल ही में किसान ने बढ़ते खाद के दामों को लेकर और कर्ज की वजह से आत्महत्या कर ली थी, कोरोना की वजह से पहले ही आम इंसान और साथ-साथ किसानों के हालत खराब है । ऐसे में खाद के दामों में तेजी से वृद्धि करने से किसान मुसीबतों के दौर से गुजर रहे हैं । ऐसे में केंद्र सरकार को बढ़ाए हुए दामों को किसानों के हित को देखते हुए वापस जल्द लेना चाहिए और राज्य की भूपेश सरकार को किसानों को खाद पर सब्सिडी देना चाहिए , जिससे किसानों को राहत मिल सके । आम आदमी पार्टी राज्य सरकार से मांग करती है कि छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलो के विभिन्न सोसाइटियों में तथा व्यापारियों को कम रेट में मार्च में ही खाद दिया जा चुका है । अभी इन खादो की कीमत सोसाइटी में 1150 रुपये है । इसकी बोरी में एमआरपी 1200 रुपए का है ।।इसी तरह मार्च में ही व्यापारी गण खाद कम रेट में खरीद कर अपने गोदामों में रख चुके हैं जिसे वे अभी खरीफ फसल ने बेचेंगे । आम आदमी पार्टी की यह मांग है की राज्य सरकार इन सोसाइटी एवं व्यापारियों के लिए आदेश जारी करें की कोई भी सोसाइटी या व्यापारी अपने पुराने खरीद के खाद को 1200 रुपए एम आर पी से अधिक नहीं बेच सकते । यदि इस तरह का आदेश सरकार जारी नहीं करेगी तो बाजार में खाद की कालाबाजारी शुरू हो जाएगी जो कि किसानों के लिए इस कोरोना काल में घातक होगा, छत्तीसगढ़ की जनता ने भूपेश सरकार को चुना है । आम आदमी पार्टी के डॉ एस के अग्रवाल ने कहा है कि खाद के बढ़े दामों को लेकर आम आदमी पार्टी कल प्रदेशव्यापी वर्चुअल उग्र प्रदर्शन करेगी ।

    SHOURYAPATH NEWS । Durg । मोदी सरकार की गलत कार्यनीति के कारण छत्तीसगढ़ के नागरिकों को टीकाकरण अभियान बाधित होने बात कहकर एनएसयूआई ने केंद्र सरकार से सौतेले व्यवहार नहीं करने की मांग की गई है और कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण फैली महामारी को नियंत्रित करने के लिए वृहद स्तर पर टीकाकरण अभियान ही एकमात्र उपाय व विकल्प के रूप में हमारे सामने है इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए वृहद स्तर का टीकाकरण करवाने की जानकारी देकर एनएसयूआई दुर्ग भी जन जागरूकता के लिए सोशल मीडिया और अपने संपर्क दायरे में आने वाले सभी लोगों को टीकाकरण करवाने के फायदों को बताकर आम जनों को टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित कर रही है ऐसे में खास करके APL वर्ग के लोग टीकाकरण केंद्रों पर टिका लगवाने के लिए आने वाले लोगों कि संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा टीकाकरण अभियान के प्रचार प्रसार को युद्ध स्तर पर किया जा रहा है जिसके कारण सामान्य नागरिकों की बड़ी संख्या टीकाकरण करवाने के संबंध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से टीकाकरण केंद्रों की जानकारी और इन केंद्रों में उपलब्ध टीकों के आधार पर टीकाकरण केंद्रों पर आने के उचित समय की जानकारी ले रही है लेकिन टीकाकरण केंद्रों की संख्या कम होने के कारण टिकाकरण केंद्रों पर भीड़ इकट्ठा हो रही है और टीका लगवाने के इच्छुक नागरिकों को अव्यवस्थाओं का भी सामना करना पड़ रहा है जिसे देखते हुए दुर्ग शहर में टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने के साथ साथ एपीएल श्रेणी में आने वाले 18 से 44 आयु वर्ग वाले नागरिकों के लिए यथासंभव अधिक संख्या मे टीकाकरण केंद्रों का संचालन करने का निवेदन महापौर और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा कर मांग किए जिससे कि अनावश्यक और अनियंत्रित भीड़ की अवांछित स्थिति को टीकाकरण केंद्रों से टाला जाना संभव हो सकेगा दुर्ग एनएसयूआई जिला कार्यकारी अध्यक्ष सोनू साहू ने बताया कि एनएसयूआई कार्यकर्ता अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा कर रहे है और जिला प्रशासन को लगने वाले किसी भी प्रकार के सहयोग को करने के लिए कार्यकर्ता तैयार है पर आज कलेक्टर और महापौर से मिलने के बाद जो बात सामने आया वह यह है कि केंद्र सरकार छःग राज्य सरकार को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध नही करा रही है जिसके कारण जिलों में वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में नही पहुंच पा रही है राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी पूरे नागरिकों का जल्द से जल्द टीकाकरण हो इसके लिए केंद्र सरकार से 50 लाख डोज वैक्सीन के मांग किए है पर केंद्र की मोदी सरकार छःग सरकार को वैक्सीन देने में सिर्फ खाना पूर्ति कर रही है जिसके कारण 18 से 44 वर्ष के लोगो को वैसिनेस से वंचित होना पड़ रहा है जब भी वैक्सीन की उपलब्धता हो जाती है तो केंद्रों की संख्या यथासंभव बढ़कर जहां भी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के सेवाओं की आवश्यकता हो तो इसकी जानकारी हमे देवे ताकि शासन प्रशासन के मदद में दुर्ग एनएसयूआई के हर एक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए तैयार हैं उक्त टीकाकरण अभियान को तेज गति देने के लिए कलेक्टर के माध्यम से केंद्र सरकार को पत्र लिख करके छःग राज्य के युवाओं के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने और केंद्रों की संख्या बढ़कर सामान्य आय वर्ग के 18 से 44 आयु वाले लोगो की बढ़ती भीड़ को व्यवस्थित करने का निवेदन किया इस विषय में माननीय जिलाधीश महोदय एवम दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने एनएसयूआई के मांग को संज्ञान में लेकर सभी के सहयोग से शीघ्र ही समस्या का निराकरण करने का भरोसा दिलाया इस अवसर पर एमआईसी सदस्य हमीद खोखर जी, श्रद्धा सोनी पार्षद उपस्थित थे समस्त दैनिक अखबार प्रमुख...

    SHOURYAPATH News । कोवीड 19 राहत कोष में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा किया जा हर रहे प्रयासों में सहयोग हेतु कोरोना महामारी से निपटने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए एनएसयूआई के छात्र नेता संगम यादव के नेतृव में मुख्यमंत्री सहायता कोष राशि कोविड-19 के लिए खुर्सीपार जोन के PDS दुकानदारो ने 21000 रुपये की राशि भिलाई विधायक श्री देवेन्द्र यादव जी के माध्यम से भेट किए जिससे इस महामारी से छःग राज्य और पूरे भिलाई को कोरोना संक्रमण के प्रभाव से बचाया जा सके और इस वैश्विक लड़ाई के जंग में भारत देश सहित हमारे राज्य को बल मिल सके सरकार के द्वारा कोरोनो संक्रमण के फैलाव से बचने के लिए उठाया गया हर कदम सार्थक है साथ ही भिलाई विधायक श्री देवेंद्र यादव जी के प्रयासों से कोरोनो मरीजों को स्वास्थ्य लाभ में सभी तरह से मदद मिल रहा है इस अवसर पर प्रमुख रूप से खुर्सीपार जोन के पीडीएस दुकानदार अशोक अग्रवाल जी,नव रतन शर्मा जी,अमित अग्रवाल,बबलू तिवारी एनएसयूआई के असफाक अंसारी,राहुल शर्मा भी उपस्थित थे

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग शहर के महापौर धीरज बाकलीवाल ने फ्रंटलाइन वर्कर की में वकीलों और पत्रकारों को शामिल किए जाने के फैसले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। महापौर ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में पार्षदों व एल्डरमैन के साथ उनके परिजनों को भी शामिल करने का आग्रह किया है। ताकि, कोरोना को हराने की जंग लड़ रहे पार्षदों को प्राथमिकता से वैक्सिनेशन का लाभ मिल सके।
    महापौर बाकलीवाल ने पत्र में उल्लेख किया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश के साथ ही दुर्ग नगरीय क्षेत्र में कोविड संक्रमण की दर में लगातार कमी आई है। हाल ही में मुख्यमंत्री के निर्देश पर पत्रकारों, वकीलों और अन्य गंभीर बीमारी से ग्रस्त आम जनता सहित कई सार्वजनिक सेवाएं दे रहे लोगों को फ्रंटलाइन वर्कर मानते हुए वैक्सिनेशन में प्राथमिकता देने का फैसला राज्य शासन ने लिया है। बाकलीवाल ने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ा है।
    महापौर ने पत्र में आगे कहा है कि पार्षदगण और एल्डरमैन द्वारा आम नागरिकों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पार्षद व एल्डरमैन निधि से जरूरतमंद लोगों को राशन, सेनिटाइजेशन अभियान मास्क वितरण जैसे कार्य किए गए हैं। इस कार्य के लिए पार्षद घर-घर भी जा रहे हैं। महापौर ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि उपरोक्त कार्यों और जिम्मेदारियों को देखते हुए पार्षदों और एल्डरमैन को भी फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिए। उनके साथ परिजनों को भी वैक्सिनेशन में प्राथमिकता मिलने से वे कोरोना काल में पूर्व की तरह आम जनता की सेवा कर सकेंगे।
    महापौर ने पत्र में कहा है कि एपीएल वर्ग के 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग की आबादी के अनुरूप शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए प्राथमिकता वाले 16 प्रतिशत वैक्सिनेशन का प्रतिशत बढ़ाने का आग्रह भी किया है। महापौर ने विश्वास व्यक्त किया है कि मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में कोरोना हारेगा और छत्तीसगढ़ राज्य जीतेगा। महापौर ने छत्तीसगढ़ की जनता को मुफ्त टीकाकरण की सौगात देने के लिए भी मुख्यमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

    भिलाई नगर / शौर्यपथ / भिलाई में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु निगम प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुये भिलाई निगम कर्मचारियों से समन्वय कर मितानीन दीदी घर-घर जाकर लक्षण वाले लोगों की जानकारी एकत्रित कर रही है। मितानीन बहनो द्वारा परिवार के सदस्यों का नाम, उम्र उनके परिजन का नाम, वार्ड क्रमांक, किसी प्रकार का कोविड से संबंधित लक्षण हो तो उसकी जानकारी एवं लक्षण का प्रकार जैसे सर्दी, खांसी, बुखार, कमजोरी इत्यादि का विवरण, लक्षण प्रारंभ होने का दिनांक, क्या अन्य कोई पूर्व से बीमारी है, जैसे शुगर, बीपी, कैंसर इत्यादि, व्यक्ति का संपर्क नं. आदि की जानकारी एकत्रित की जा रही है।
    वहीं कोविड से संबंधित लक्षण वाले व्यक्तियों को लक्षण वाली दवाईयों का वितरण किया जा रहा है और शीघ्र ही कोविड जांच कराने के लिये नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की जानकारी दे रहे है, टेस्टिंग कराने प्रेरित किया जा रहा है और ऐसे लोगों का रिकॉर्ड रखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने कोविड से संबंधित लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान कर इसके अनुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये उचित कदम उठाने के निर्देश दिये है। इसी के परिपालन में भिलाई क्षेत्र में कार्यरत 339 मितानीन महिलाये घर-घर जाकर सर्वे का कार्य कर रही है। कोरोना संक्रमण को प्रारम्भिक दौर में ही रोकना इस अभियान का प्रमुख उददेश्य है। कई दफा जानकारी के अभाव में कमजोर वर्ग लोग लक्षण होने पर भी कोविड जांच कराने के लिये नहीं निकल पाते, खासतौर पर ऐसे लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
    इस प्रकार से परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। निगम प्रशासन अपील करता है कि सर्वे के दौरान परिवार के लोग सहयोग का रवैया अपनाकर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये अपने लक्षण इत्यादि की आवश्यक जानकारी देकर कोरोना संक्रमण को थामने में जरूरी सहयोग करें। वही मितानिन बहने टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य कर रही है!

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्लाज़्मा डोनेशन हेतु नवदृष्टि फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही मुहीम से प्रभावित हो आस पास के लोग लगातार प्लाज़्मा डोनेशन हेतु सामने आ रहे हैं। इसी कर्म में शाह परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ प्लाज़्मा डोनेशन किया। धर्मेश भाई शाह , उनकी पत्नी कल्पना शाह एवं दोनों सुपुत्री निकिता शाह और जेना शाह ने नेहरू नगर आशीर्वाद ब्लड बैंक में पहुंच कर प्लाज्मा डोनेशन किया। इनके आलावा कोमल राठौड़, आर एस शिखा, राजनांदगांव से भिलाई आकर व् मोनिका जैन और श्रुति जैन( देवरानी जेठानी) ने अपना प्लाज्मा डोनेट किया।
    आशीर्वाद ब्लड बैंक में उपस्थित नव दृष्टि फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य राज आढ़तिया ने कहा पहली बार पुरे परिवार ने एक साथ प्लाज़्मा डोनेट कर समाज के अन्य लोगों को भी प्लाज़्मा डोनेट करने हेतु प्रेरित किया है। आशीर्वाद ब्लड बैंक के संचालक विकास जायसवाल ने कहा यह समाज सेवी संस्थाओं की मेहनत का परिणाम है की लोग लगातार प्लाज़्मा डोनेशन हेतु जागरूक हो रहे हैं व अंचल के कोरोना पीडि़तों को प्लाज़्मा उपलब्ध हो रहा है व संजीवनी साबित हो रहा है। नव दृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया,सूरज साहू ,हरमन दुलई,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,सत्येंद्र राजपूत,गोपी रंजन दास,पियूष मालवीय, मुकेश राठी, संतोष राजपुरोहित,किरण भंडारी, चेतन जैन,यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, अभय माहेश्वरी , प्रफुल्ल जोशी,विवेक साहू , मनीष जोशी, प्रसाद राव, दीपक बंसल ने लोगों से प्लाज़्मा डोनेट करने की अपील किये ताकि कोराना संक्रमित लोगों की जान बचाने के पुण्य में सहभागी बने।

    दुर्ग / शौर्यपथ / शहर में पेयजल की व्यवस्था को बेहतर करने एवं अमृत मिशन के मंथर गति से चल रहे कार्यों को गति देने के लिए दुर्ग निगम महापौर धीरज बाकलीवाल लगातार कार्यो पर नजर रखे हुए है । पिछले सप्ताह  विधायक वोरा ने भी अमृत मिशन के कार्यों की निष्पादन एजेंसी व मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त पीडीएमसी के अधिकारियों की जमकर क्लास लेते हुए हर 7 दिन में कार्य प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए थे . उसी कड़ी में आज महापौर व दुर्ग विधायक ने 11 एमएलडी फिल्टर प्लांट पहुंच कार्यों का निरीक्षण किया। वोरा ने कहा कि पटरी पार के वार्डों में अतिशीघ्र पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की आवश्यकता है ट्रांसपोर्ट नगर व हनुमान नगर की नवनिर्मित पानी टंकियों को इसी सप्ताह तैयार कर वार्ड नं 15 करहिडीह क्षेत्र व वार्ड 19 से 22 के निवासियों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति प्रारंभ की जाए। साथ ही वार्ड नंबर 39, 31 व 32 के लिए शिक्षक नगर टंकी को नवीन पाइप लाइन से जोडऩे व सिकोला भाठा एवं एसटीएफ कालोनी बघेरा में भी सही प्रेशर से पानी सप्लाई के लिए रविवार तक का अल्टीमेटम दिया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने अमृत मिशन के अधिकारियों को पार्षदों से संपर्क कर एजेंसी द्वारा किए जा रहे नल कनेक्शन एवं वाटर मीटर फिटिंग के कार्यों का फीड बैक लेकर सभी वार्डों में कनेक्शन प्रदाय को गति देने के निर्देश दिया। इस दौरान एमआईसी दीपक साहू, पार्षद बृजलाल पटेल जल विभाग से ए आर राहंगडाले, नारायण ठाकुर मौजूद थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / लॉकडान में भी लगातार लोगों की सेवा में नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी एवं केलाबाड़ी के पार्षद हमीद खोखर लगे हुए है। वे कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने गली मोहल्लों में स्वयं उपस्थित होकर लगातार सेनेटाईज्ड करवा रहे है एवं कोरोना के अलावा गंदगी से कोई और बीमारी लोगों को न हो इसके लिए सफाई कर्मचारियों को लगाकर साफ सफाई भी करवाने में जुटे हुए है। इसके अलावा वे लॉकडाउन में लोगों की स्थिति को देखते हुए वे अपने निर्वाचन क्षेत्र केलाबाड़्ी में घर घर सब्जी और आवश्कयतानुसा अन्य सामग्री भी वितरण करवा रहे है। हमीद खोखर ने बताया कि वे अपने वार्ड 41 नंबर केलाबाड़ी में नूरी मस्जिद के पीछे, कोलकाता वाली खाला के घर के आसपास, नंदू परिहार, के घर के आसपास, सैयद बाडा के समीप, राजपूत भाभी के घर के पास, अजहर आटाचक्की वाली लाईन , रफीक भाई के घर के आस पास सहित वार्ड के लगभग सभी लोगों के यहा वे हरी सब्जी का वितरण करवाये है। उन्होंने कहा कि यह कार्य मेरे द्वारा सेवा भाव से किया जा रहा है, लॉक डाउन की इस घड़ी में मेरे द्वारा छोटा सा प्रयास किया गया।
    आप सभी की दुआएं और आशीर्वाद मुझपर जीवन भर सदा बना रहे । इस नेक कार्य में देबू यादव , इमरान भाई, मोहम्मद अतीक, दानिश भाई, बाबू भाई, मोहसिन भाई, शकील भाई, रहमान भाई और वार्ड की मेरी माताओं बहनों ने मिलकर सब्जी का पैकेट तैयार किया है
    हमीद खोखर ने कहा कि जिस उम्मीदों के साथ लोगों ने मुझे पार्षद बनाया है, मैं चाहता हूं कि मैं उनके उम्मीदों पर पूरा का पूरा खरा उतरू और मुझसे जितना हो सके उतना सेवा करूं। इसके अलावा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी लोगों तक पहुंचाकर इस कोरोना काल में राहत पहुंचा सकूं।
    उल्लेखनीय है कि हमीद खोखर लगातार लोगों की सेवा करते हुए अपने मतदाताओं के उम्मीदों पर हमेशा खरे उतरते है, जिसके कारण वे पिछले बार केलाबाड़ी से निर्दलीय चुनाव जीते थे वहीं इस बार वें कांग्रेस से अच्छे मतों से चुनाव जीते है और निगम में स्वास्थ्य प्रभारी का कार्यभार संभाल रहे है और उनसे जितना हो सके उतना लोगों हर प्रकार से मदद कर रहे है। इस कोरोना काल में लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने से लेकर अस्पताल पहुंचवाने के साथ ही लोगों को प्रोत्साहित करवाकर कोरोना के संक्रमण से हमेशा बचे रहे इसके लिए वे लोगों को वेक्सिन लगवाने का कार्य करने के साथ ही वे वेक्सिनेशन सेंटर भी लोगों को पहुंचवा रहे हैं।लॉकडाउन में भी लोगों की सेवा में लगे है पार्षद हमीद खोखर
    दुर्ग। लॉकडान में भी लगातार लोगों की सेवा में नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी एवं केलाबाड़ी के पार्षद हमीद खोखर लगे हुए है। वे कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने गली मोहल्लों में स्वयं उपस्थित होकर लगातार सेनेटाईज्ड करवा रहे है एवं कोरोना के अलावा गंदगी से कोई और बीमारी लोगों को न हो इसके लिए सफाई कर्मचारियों को लगाकर साफ सफाई भी करवाने में जुटे हुए है। इसके अलावा वे लॉकडाउन में लोगों की स्थिति को देखते हुए वे अपने निर्वाचन क्षेत्र केलाबाड़्ी में घर घर सब्जी और आवश्कयतानुसा अन्य सामग्री भी वितरण करवा रहे है। हमीद खोखर ने बताया कि वे अपने वार्ड 41 नंबर केलाबाड़ी में नूरी मस्जिद के पीछे, कोलकाता वाली खाला के घर के आसपास, नंदू परिहार, के घर के आसपास, सैयद बाडा के समीप, राजपूत भाभी के घर के पास, अजहर आटाचक्की वाली लाईन , रफीक भाई के घर के आस पास सहित वार्ड के लगभग सभी लोगों के यहा वे हरी सब्जी का वितरण करवाये है। उन्होंने कहा कि यह कार्य मेरे द्वारा सेवा भाव से किया जा रहा है, लॉक डाउन की इस घड़ी में मेरे द्वारा छोटा सा प्रयास किया गया।
    आप सभी की दुआएं और आशीर्वाद मुझपर जीवन भर सदा बना रहे । इस नेक कार्य में देबू यादव , इमरान भाई, मोहम्मद अतीक, दानिश भाई, बाबू भाई, मोहसिन भाई, शकील भाई, रहमान भाई और वार्ड की मेरी माताओं बहनों ने मिलकर सब्जी का पैकेट तैयार किया है
    श्री खोखर ने कहा कि जिस उम्मीदों के साथ लोगों ने मुझे पार्षद बनाया है, मैं चाहता हूं कि मैं उनके उम्मीदों पर पूरा का पूरा खरा उतरू और मुझसे जितना हो सके उतना सेवा करूं। इसके अलावा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी लोगों तक पहुंचाकर इस कोरोना काल में राहत पहुंचा सकूं।
    उल्लेखनीय है कि हमीद खोखर लगातार लोगों की सेवा करते हुए अपने मतदाताओं के उम्मीदों पर हमेशा खरे उतरते है, जिसके कारण वे पिछले बार केलाबाड़ी से निर्दलीय चुनाव जीते थे वहीं इस बार वें कांग्रेस से अच्छे मतों से चुनाव जीते है और निगम में स्वास्थ्य प्रभारी का कार्यभार संभाल रहे है और उनसे जितना हो सके उतना लोगों हर प्रकार से मदद कर रहे है। इस कोरोना काल में लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने से लेकर अस्पताल पहुंचवाने के साथ ही लोगों को प्रोत्साहित करवाकर कोरोना के संक्रमण से हमेशा बचे रहे इसके लिए वे लोगों को वेक्सिन लगवाने का कार्य करने के साथ ही वे वेक्सिनेशन सेंटर भी लोगों को पहुंचवा रहे हैं।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision