August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    वन अधिकार पायलट प्रोजेक्ट के लिए धमतरी जिले का किया गया चयन

    • doing of business

    राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना वन अधिकार पत्र के दावे ऑनलाइन दायर करने हेतु
    तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    धमतरी 28 जुलाई 2021/ राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना वन अधिकार पत्र के दावे ऑनलाइन दायर करने हेतु पायलट प्रोजेक्ट के लिए धमतरी जिले का चयन किया गया है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग डॉ.रेशमा खान ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल के विषय में जानकारी देने तथा प्रशिक्षण के लिए 27 से 29 जुलाई तक तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में रायपुर से पहुंचे मास्टर ट्रेनर श्री बिभोर देब एवं श्री दीपक कुमार ने पहले दिन 27 जुलाई को विभागीय अधिकारियों के समक्ष वन अधिकार से सबंधित पोर्टल की जानकारी साझा कर वांछित संशोधन के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल के प्रारंभ होने से दस्तावेजों का संधारण सरल हो जाएगा। साथ ही वन अधिकार प्रदाय करने की प्रक्रिया का स्तर और उसके लंबित होने के कारणों की जानकारी पोर्टल पर एक क्लिक से प्राप्त की जा सकेगी। किसी स्थान पर नेटवर्क नहीं होने की स्तिथि में ऑफलाइन दस्तावेजों को भी स्कैन कर अपलोड करने की सुविधा इस पोर्टल में दी जाएगी।
    प्रशिक्षण के दूसरे दिन 28 जुलाई को चयनित ग्राम गुहाननाला में पोर्टल का डेमो परीक्षण किया गया तथा उपस्थित ग्रामीणों से डेमो आवेदन कराया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग डॉ.रेशमा खान सहित अन्य विभागीय अधिकारी, ग्रामसभा एवं वन अधिकार समिति गुहाननाला के सदस्य उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision