Google Analytics —— Meta Pixel
March 03, 2026
Hindi Hindi

चाकू लहराते व डराते,धमकाते आरोपी रंगे हाथ पकड़ाया

  • devendra yadav birth day

*आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही, 01 आरोपी गिरफ्तार*

*सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

           पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को आसूचना तंत्र मजबूत करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों की जांच, सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ करते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने निर्देशित किया गया है।

        वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में शहर में शांति एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सतत पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी दरमियान पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सुंदरगंज वार्ड के पास एक लड़का अवैध रूप से बटंची चाकू रखकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी सरबजीत सिंह उर्फ जेटली उर्फ राज को पकड़कर उसके कब्जे से स्प्रिंगदार व धारदार बटंची चाकू बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की परिधि अंतर्गत पाए जाने से मौके पर आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार आरोपी का नाम-* सरबजीत सिंह उर्फ जेटली उर्फ राज पिता स्वर्गीय जसविंदर सिंह उम्र 20 वर्ष साकिन तेलीपारा सुंदरगंज वार्ड धमतरी, थाना कोतवाली जिला धमतरी

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)