August 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मारदा पोटी (कुकरेल ) स्कूल के बच्चे सीख रहे हैं, चित्रकला व पेपर आर्ट

    • rounak group

    शौर्यपथ ब्यूरो/ धमतरी

    लाकडाऊन में मारदापोटी के बच्चे सीख रहे हैं किताबी ज्ञान के साथ चित्रकला व पेपर आर्ट
    एक तरफ जहां पूरे देश के पालक व बच्चे सकूल कालेज खुलने को लेकर चिंतित है वही जिले के नगरी ब्लाक अंतर्गत कुकरेल संकुल अधीनस्थ प्राथमिक शाला मारदापोटी के बच्चे इन दिनों यूनिसेफ व जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से संचालित “सीख” कार्यक्रम के अंतर्गत व्हाट्सप ग्रुप व वालेंटियर्स के मदद से मनोरंजक गतिविधियों के साथ किताबी ज्ञान सीख रहे हैं वहीं बच्चे चित्रकला, पेपर आर्ट, कबाड़ से जुगाड़, मिसकाल दो कहानी सुनो आदि गतिविधि के द्वारा अपनी बुद्धिलब्धि को बढ़ा रहे हैं l शाला के शिक्षक श्री श्रवण कुमार देवांगन बताते हैं कि गाँव के सभी पालकों व गाँव के पढ़े लिखे युवक-युवतियों का व्हाट्सप ग्रुप बनाया गया है l जिसमें शिक्षक बच्चों को गतिविधि व प्रतिदिन के अलग अलग टास्क बच्चों के लिए देते हैं l जिसे बच्चे पूरे करके वापस उसी ग्रुप में पालकों व वालेंटियर्स की मदद से भेज देते हैं l साथ ही इस ग्रुप में प्रथम फाऊंडेशन के तरफ से बलाक समन्वयक श्री खिलावन चंद्राकर जी के द्वारा ग्रुप में बच्चों को आनलाईन सवाल, गणित व सामान्य ज्ञान के गतिविधि, “पढाई के साथ साथ कोरोना थोड़ी मस्ती, थोड़ी पढाई” स्लोगन के साथ चित्रकला व रंगोली, पेपर आर्ट, कबाड़ से माडल निर्माण आदि गतिविधि प्रतिदिन किये जा रहे हैं l शाला के छात्र वेदान्त ध्रुव व याचना ध्रुव ने कोरोना से बचाव सन्देश हेतु माडल, भुनेश और भावेश ने स्वच्छता तथा कोरोना से बचाव पर कबाड़ से जुगाड़ कर माडल बनाया है l मुकेश, उमेश, मंजू ताम्रकार, केशव, डिगेश्वर, विरेन्द्र, खिलेश्वर और देवचरण ने मिलकर सूर्या ग्रहण पर विशेष माडल का निर्माण किया है जो स्तरानुसार सराहनीय है l
    बच्चों के आनलाइन पढ़ाई में वालेंटियर के रूप में श्री मती जानकी नेताम, श्री मती सोहद्रा नेताम, श्री यश कुमार ताम्रकार, कु. जानकी मंडावी, शाला के स्वीपर कृष्ण कुमार यादव सहित पालकों में श्री बिसनाथ ध्रुव, तेजराम ध्रुव, रोहित यादव, फज़ल खान आदि पालकों व् ग्रामीणों का सहयोग मिला रहा है l

    Rate this item
    (0 votes)
    Last modified on Monday, 22 June 2020 07:08

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision