August 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पेट्रोल डीजल के दामो मे लगातार वृद्धि के विरोध मे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

    • rounak group

    धमतरी ब्यूरो/ शौर्य पथ

    छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री पूर्णचंद पाढ़ी औऱ धमतरी जिला प्रभारी मोहम्मद अजहर के निर्देशानुसार एवं सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव की उपस्थिति में युवा कांग्रेस सिहावा विधानसभा के युवाओं के द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मे पेट्रोल डीजल के दामो मे लगातार मूल्यवृद्धि के विरोध मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया इस दौरान डॉ. ध्रुव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार मे कच्चे तेल की कीमत मे लगातार गिरावट है इसके बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दामों मे लगातार मूल्यवृद्धि की जा रही है चूंकि डीजल का संबंध सीधे सीधे बाजार मे उपलब्ध सभी उपभोग की वस्तुओं पर पड़ता है लगातार डीज़ल के मूल्यवृद्धि होने से सभी  आवश्यक वस्तुओं का दाम बढ़ता जा रहा है एवं महंगाई दिनों दिन आसमान छू रही है मोदी सरकार द्वारा सिर्फ और सिर्फ पेट्रोलियम उत्पादों मे टैक्स ही बढ़ाया जा रहा है ,कोरोना महामारी के इस वैश्विक संकट के बीच पेट्रोल डीज़ल के दाम लगातार बढ़ाना केंद्र सरकार की तानाशाही रवैये को दर्शाता है केंद्र सरकार की खराब आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था दिनों दिन चौपट होते जा रही है।
    साथ ही इस कार्यक्रम मे विधायक प्रतिनिधि रुद्र्प्रताप नाग,माखन भरेवा,वार्ड क्र. 04 पार्षद जितेन्द्र ध्रुव, वार्ड 13 पार्षद सोहन चतुर्वेदी,एल्डरमैन भरत निर्मलकर, हासम मेमन,सचिन भंसाली, वीरेंद्र निर्मलकर,हेमू साहू,युवा कांग्रेस सिहावा विधानसभा अध्यक्ष  कुलदीप साहू, एनएसयूआई सिहावा विधानसभा अध्यक्ष आदित्य तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस भीष्म यादव,जिला महासचिव युवा कांग्रेस नदीम अली, युवा कांग्रेस सिहावा विधानसभा उपाध्यक्ष महेंद्र पांडे,सोहेल मंसूरी,मनोज मरकाम,ईशु अली,भरत लहरे,डिगेन्द्र चिन्डा,विनय चौहान,आत्मा राम नेताम,गीतेश साव, शेख रज़ा सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते शामिल हुवे

    Rate this item
    (0 votes)
    Last modified on Thursday, 25 June 2020 18:31

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision