August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    गणतंत्र दिवस : प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

    • doing of business

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनता के नाम संदेश का किया वाचन

    नवगठित जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही लिख रहा है विकास की नई गाथा

    रायपुर /शौर्यपथ/

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री  जयसिंह अग्रवाल ने गौरेला में ध्वजारोहण किया ।

    गुरुकुल स्टेडियम गौरेला में आयोजित गरिमामय समारोह में प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने राष्ट्रधून के साथ ध्वजारोहण किया और सलामी ली। उन्होंने शांति, सद्भावना और एकता के प्रतीक के रूप में रंग बिरंगे गुब्बारे खुले आसमान में छोड़े।

    अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। अग्रवाल ने विकास पर आधारित संदेश मे कहा कि विगत 3 वर्षों में हमने 5 नए जिलों के गठन की घोषणा की, जिसमें एक जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही विकास की नई गाथा लिख रहा है।

    इस अवसर पर शहीद स्वर्गीय शिव नारायण बघेल के परिजनों को सम्मानित करने के साथ ही जिले के विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट सेवा करने वाले 91 अधिकारियों-कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विधायक डॉक्टर के के ध्रुव, राज्य युवा आयोग के सदस्य  उत्तम वासुदेव, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य अर्चना पोर्ते, नगर पंचायत पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision