
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, तिल्दा राज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 06 मार्च 2022 को तिल्दा क्षेत्र के ग्राम-छतौद में आयोजित होने वाले समाज के वार्षिक राज अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए वार्षिक सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु प्रतिनिधिमंडल को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, तिल्दा राज के संरक्षक श्री अनिल नायक व देवव्रत नायक, राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा, दौलत धुरंधर, ओम प्रकाश वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
