August 11, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    राज्यपाल ने सूरजपुर जिले के पंडो नगर में बने राष्ट्रपति भवन का किया अवलोकन

    • doing of business

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राज्यपाल अनुसुईया उइके ने सूरजपुर जिले के पंडो नगर में बने राष्ट्रपति भवन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बड़े गर्व की बात है कि देश के प्रथम राष्ट्रपति ने गांव के इस छोटे से भवन में रात्रि विश्राम कर अति पिछड़े जनजातीय समुदाय से भेंट की और उन्हें अपना दत्तक पुत्र होने की घोषणा की थी। राज्यपाल ने पूरे परिसर का भ्रमण कर भवन के ऐतिहासिक महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को इसके बेहतर रख-रखाव के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने गांव के पीएटी में चयनित पंडो जनजाति के 3 विद्यार्थियों सहित पंडो जनजाति के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों का सम्मान कर उनकी हौसला अफजाई की।

    तत्पश्चात् राज्यपाल उइके ने इसके परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आम और कटहल का पौधा रोपित किया। उन्होंने ग्रामवासियों से पेड़-पौधे व वन संरक्षण का भी आग्रह किया।


    इस अवसर पर सरगुजा कमिश्नर जी.आर. चुरेंद्र, सूरजपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, एसपी राजेश अग्रवाल, विशेष पिछड़ी जनजाति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उदय कुमार पण्डो, समाज के प्रदेश सचिव देवचंद पण्डो सहित समाज के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision