
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्टार प्रचारक पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव बाबा आज अपने तूफानी जनसंपर्क के दौरान वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा, बुंदेली, बाजार अतरिया में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार और 15 वर्षीय छग में कुशासित भाजपा सरकार आम जनता को रोजगार मूलककार्य देने में जहां असफल थी, वहां आज मोदी सरकार रोजगार मूलक कार्य योजना भी लागू ना कर देश के युवाओं जनता के साथ अन्याय कर रही है। सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस की यूपी सरकार ने विश्व को लोहा मनवाने वाली मनरेगा लागू किया था, तब भाजपा के लोग इस योजना को एक स्मारक के रूप में निरूपित करते थे। आज वही मनरेगा पूरा कोरोना काल के दौरान ग्रामीण जनता को राहत देने वाली योजना रही। हमने तो शहरी क्षेत्र में भी मनरेगा जैसी योजना लागू करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया है, लेकिन केंद्र सरकार की अकर्मण्यता के चलते योजनाएं लागू नहीं हो पा रही है।
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार ने आम गरीबों को कम दर पर दवाई उपलब्ध कराने के लिए धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर खोलने एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एमबीबीएस डॉक्टर नियुक्त करने का आदेश जारी कर स्वास्थ सुविधाओं को बढ़ाया है, वहीं उत्कृष्ट शिक्षा के लिए आत्मानंद स्कूल प्रारंभ किए हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने जीएसटी लागू कर व्यापारियों का कमर तोडऩे का काम कर रही है और उन्हें व्यापार में तमाम तरह के परेशानियों का सामना भाजपा सरकार की नीतियों के कारण हो रही है। आज देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है। उज्ज्वला योजना की बहने गैस की रिफिलिंग कराने में असमर्थ है। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि को रोक कर आम जनता को आशियाने से वंचित कर रही है। युवाओं को रोजगार देने के नाम पर छलने वाली भाजपा सरकार कोरोना काल में भी अपनी पक्षपातपूर्ण व्यवहार से बाज नहीं आई थी यह तो छत्तीसगढ़ सरकार की मजबूत नीति थी, जिसके कारण कोरोना के टीके को अपने व्यय पर आम जनता को नि:शुल्क देने की घोषणा करने वाली पहली सरकार रही, जिसके कारण कोरोना का संक्रमण छत्तीसगढ़ में भयावह रूप नहीं ले पाई और छत्तीसगढ़ सरकार की अनुसरण करते हुए राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह के मांग को अंतत: केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता के चलते देर से मानने के कारण जनता को निशुल्क टीका देर से उपलब्ध हुआ।
अत: हम भाजपा को उखाड़ फेंक कर हमें 24 घंटे के अंदर खैरागढ़ जिले के सौगात लेनी है और विकास की मुख्यधारा से तीव्र गति से जुडऩा है इसके लिए कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा नीलांबर वर्मा को मतदान कर भारी मतों से विजय बनावे।
जनसंपर्क के दौरान उनके साथ बिलासपुर के विधायक संतराम नेताम, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, नीना रावतीया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी एवं आम जनता उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
