
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाएं भी राज्य के हर हिस्से में स्वसहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक तरक्की की नई राह तैयार कर रही हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर बसेे कुसमी जैसे क्षेत्र की महिलाएं भी शामिल हैं। आज बलरामपुर जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सामरी क्षेत्र की सीता महिला स्वसहायता समूह एवं कुसमी क्षेत्र की दुर्गा महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। महिलाओं के द्वारा मुख्यमंत्री को समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों से भरी एक टोकरी गिफ्ट की गयी। इस टोकरी में रागी का आटा, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, सरसो का तेल एवं इमली अचार रखा हुआ था। महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों ने मुख्यमंत्री बघेल को उनकी कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए उनका आभार प्रकट किया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
