August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    14 हजार करोड का घोटाला, आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के 2 डायरेक्टर गिरफ्तार, राजनांदगांव लेकर आई पुलिस

    • rounak group

    राजनांदगांव / शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्यवाहियां तेज की गई है। राजनादगाव पुलिस द्वारा चीटफंड कंपनी पर कार्यवाही करते हुए आदर्श को ऑपरेटिव के डायरेक्टर मुकेश मोदी व राहुल मोदी को राजनांदगांव लाया गया।आदर्श को ऑपरेटिव के डायरेक्टरो के खिलाफ कई राज्यों में हजारों करोड़ के घपले के आरोप है। इनके पास राजस्थान में लगभग 9 हजार करोड़ की सम्पत्ति हैं।

    पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के निर्देशाअनुसार व पुलिस महानिरीक्षक श्री बी0एन0 मीणा तथा पुलिस अधीक्षक श् संतोष सिंह के मार्गदर्शन में चिटफंड कम्पनी के फरार आरोपियो की धरपकड़ हेतु निर्देशित करने पर शासन की मंशानुसार पता तलाश हेतु देश के अलग अलग ठिकानो पर टीम भेजकर गिरॅफतारी की जा रही हैं।

    इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निगरानी में थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 291/21 धारा 406,420 भादवि के फरार आरोपी मुकेश मोदी पिता प्रकाश राज मोदी उम्र 62 साल निवासी मोदीलेन आदर्श नगर सिरोही थाना कोतवाली जिला सिरोही राजस्थान व राहुल मोदी पिता बिरेन्द्र मोदी उम्र 36 साल निवासी मोदीलेन आदर्श नगर सिरोही थाना कोतवाली जिला सिरोही राजस्थान के संबंध में जानकारी मिली कि उक्त दोनो आरोपी के खिलाफ राजस्थान मे अलग अलग थानो में लगभग 150 अपराध पंजीबध्द हैं तथा पिछले कई सालो से जेल में हैं। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, बड़मेर, सिरोही जेल में पता करने पर पता चलता था कि कुछ दिन पहले इन जेलो से दुसरे जेलो पर स्थानांतरण होकर जा चुके हैं। राजनांदगांव से पुलिस एक टीम सउनि महेश राजपूत के नेतृत्व में रवाना किया गया किन्तु जयपुर पहुंचने पर पता चला कि उक्त दोनो आरोपीगण माउंटआबू गुजरात बार्डर के पास जिला सिरोही में हैं इस पर नगर पुलिस अधीक्षक से मार्गदर्शन प्राप्त कर टीम को जिला सिरोही राजस्थान जाने का निर्देश प्राप्त होने पर टीम को जयपुर से सिरोही रवाना किया गया आरोपी सिरोही (राज0) में मिलने पर राजनांदगांव पुलिस दोनो आरोपीराहुल मोदी व मुकेश मोदी को पुलिस थाना कोतवाली राजनांदगांव लेकर आये।
    थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपीयों को न्यायालय राजनांदगांव में पेश कर पूछताछ एवं गिरॅफ्तारी की अनुमति लेकर गिरफ्तार कर परिस्थिति के अनुसार पुलिस रिमांड या ज्युडिसियल रिमांड पर लिया जायेगा।

    प्रकरण में प्रार्थी संदीप सिंह भदौरिया पिता देवेन्द्र कुमार भदौरिया निवासरी सहदेव नगर वार्ड नं0 23 द्वारा दिनांक 04/06/2021 को थाना उपस्थित आकर एक रिपोर्ट दर्ज कराया था कि कामठी लाईन खंडेलवाल होटल के पास स्थित आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के डायरेक्टर द्वारा एक लाख बहत्तर हजार रूपये का धोखाधड़ी कर फरार हो गया। उक्त कंपनी का ऑफिस बंद हो गया तथा फोन लगाने पर फोन रिसीव नही किये। प्रार्थी द्वारा अपने आपको ठगी के शिकार होने के एहसास पर थाना में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया। प्रथम सूचना पत्र दर्ज करने पश्चात आरोपीगणो की पतासाजी लगातार की जा रही थी विवेचना के दौरान जिला कार्यालय राजनांदगांव से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के डायरेक्टर द्वारा लगभग 356 लोगो से लगभग तीन से पॉच करोड़ रूपये की धोखाधड़ी कर फरार हो गये ।

    वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर थाना कोतवाली राजनांदगांव द्वारा लगातार चिटफंड कम्पनी के फरार आरोपियो की धरपकड़ की जा रही हैं। जिसमें प्रमुख रूप से अनमोल इंडिया के डायरेक्टर, सहारा इंडिया के सहायक कम्पनी के डायरेक्टरो की गिरफ्तारी , सनसाईन इन्फ्राबिल्ड के डायरेक्टरो की गिरफ्तारी व आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के डायरेक्टर की गिरफ्तारी की गई हैं और आगे भी जारी किया गया हैं। पूछताछ पर पता चला कि आदर्श को ऑपरेटिव के डायरेक्टरो के पास राजस्थान में लगभग 9 हजार करोड़ की सम्पत्ति हैं।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision