August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों एवं सायबर क्राईम के संबंध में आई.टी.आई कॉलेज ग्राम करेलीबड़ी के छात्राओं को दी गई जानकारी*

    • doing of business

    ? *शक्ति टीम ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को अपनी सुरक्षा कैसे करें,अभिव्यक्ति एप के माध्यम से कराया अवगत।*

     

    पुलिस अधीक्षक धमतरी

    *श्री प्रशांत ठाकुर* के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सारिका वैद्य (आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू.) के नेतृत्व में हुआ *अभिव्यक्ति* महिला जागरूकता अभियान। 

     

    महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति एप छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इस अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप के माध्यम से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी। इसके अलावा इस एप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी।

     डीएसपी सारिका वैद्य ने छात्राओं को बताया गया कि वे महिला सुरक्षा एप से तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकते हैं। 

     

    अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा एप के बारे में प्रचार-प्रसार एवं उसके इस्तेमाल को लेकर धमतरी पुलिस की शक्ति टीम के साथ आई.टी.आई कॉलेज ग्राम करेलीबड़ी पहुंची जहां वे कॉलेज के छात्राओं को शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी में इसके बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस एप के इस्तमाल के लिए सबसे पहले महिला-बालिकाओं को अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षाा एप डाउनलोड करना है। इसमें उन्हें साइन इन करना है, अपना मोबाइल नंबर डालना है, ओटीपी आएगा उसे एप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, जिसके बाद महिलाएं कभी भी इस एप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है और कानून के संबंध में किसी प्रकार के असमंजस की स्थिति में पुलिस अधिकारी से जानकारी लेने खुद अपना मोबाईल नंबर से छात्राओं को अवगत कराया। 

     

    डीएसपी. श्रीमती सारिका वैद्य ने सोमवार को आई.टी.आई. कॉलेज के छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिए बने ‘‘अभिव्यक्ति’’ एप के बारे में जानकारी देते हुए एप के इस्तेमाल के बारे में अवगत कराया।

    ? *अभिव्यक्ति एप में महिला सुरक्षा संबंधी दी गई है कई महत्वपूर्ण जानकारियां।*

     छत्तीसगढ़ पुलिस की अभिव्यक्ति एप में महिला सुरक्षा से जुड़े कई अहम जानकारियां मौजूद है जिसे जरूर अध्ययन करें। उन्होंने सदैव जागरूक रहने और घटना घटित होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने अपील की गई। साथ ही टीम रक्षक के द्वारा सेल्फ डिफेंस के बारे में प्रैक्टिकली कर असामाजिक तत्वों से बचने के लिए स्वयं की सुरक्षा करने के अलग-अलग तरीके बताए गए ।

    ? *शक्ति टीम ने भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को अपनी सुरक्षा कैसे करें,अभिव्यक्ति एप के माध्यम से कराया अवगत।*

     

    धमतरी पुलिस की शक्ति टीम ने धमतरी के भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को अपनी सुरक्षा छत्तीसगढ़ पुलिस की "अभिव्यक्ति एप" से कैसे करना है उसके बारे में अवगत कराया गया। 

    टीम के महिला पुलिसकर्मी ने महिलाओं को कहा कि कहीं आने-जाने के दौरान किसी प्रकार की समस्या अथवा परेशानी होने पर एप का इस्तेमाल कर पुलिस को अवगत कराए यथासंभव पुलिस जल्द आप तक पहुंचेगी और पुलिस सहायता उपलब्ध होगी।

     

    उक्त कार्यक्रममें डीएसपी.सारिका वेद्य,आई.टी.आई. कॉलेज के प्राचार्य सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं आई.टी.आई.कॉलेज करेलीबड़ी के छात्राएं एवं शक्ति टीम से मआर. तनुजा कंवर, मआर. लक्ष्मी नागवंशी, मआर. कौशिल्या गावड़े मौजूद रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision