August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    शासकीय तालाबों का सीना छलनी कर रहे हैं मिट्टी तस्कर

    • rounak group

    शासन को लगाया जा रहा है लाखों का चूना

    - अवैध रूप से लाखों का शासकीय मिट्टी तस्करों द्वारा चोरी किया जा रहा है

     

     

    नगरी| नगर के शासकीय तालाबों का अवैध रूप से खनन कर मिट्टी तस्कर लाखों ठीक कर रहे कमाई और शासन को चूना लगा रहे हैं|

    वार्ड नंबर 01 स्थित नया या शासकीय शराब दुकान के पीछे स्थित तालाब और बांधा तालाब की मिट्टी तस्करों द्वारा अवैध तरीके से खनन कर बेची जा रही है|

    नगर प्रशासन को जानकारी होने के बावजूद तस्करों के विरुद्ध अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई|

    इन दिनों बांधा तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है|

    तलाब के किनारों की चौड़ीकरण के लिए मिट्टी ठेकेदार द्वारा पास के ग्राम पंचायतों से खनन कर कर मंगवाया जा रहा है, जबकि मिट्टी तस्करों द्वारा बांधा तालाब की मिट्टी जेसीबी द्वारा खनन करा कर ट्रैक्टरों के माध्यम से बेचा जा रहा है| 

    इसके पूर्व वार्ड नंबर 01 में स्थित 03 तालाबों में एक माता तालाब को छोड़कर दो अन्य तालाबों का मिट्टी तस्करों द्वारा बुरी तरीके से खनन किया गया है लगभग तलाब के किनारों को 5 से 10 फीट तक खनन किया गया है और यहां की मिट्टी लाखों रुपए में बेची गई|

    वर्षा ऋतु में दोनों तालाब जब पूर्णता वर्षा के जल से लबालब हो जाएगा तब यह निस्तारित करने वालों के लिए दुर्घटना का कारण भी बन सकता है, क्योंकि तलाब के किनारों नियम विरुद्ध अधिक खनन किए जाने से ऊंचाई बहुत अधिक होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी|

     

    वही बांधा तालाब का आधा भाग नगर पंचायत नगरी व आधा भाग ग्राम पंचायत छिपली में आने से मिट्टी तस्करों को इसका लाभ मिल रहा है|

     

    पार्षद वार्ड नंबर 01 टिकेश्वर ध्रुव से जब इस बात की जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की लंबे समय से वार्ड वासी तलाब के गहरीकरण की मांग कर रहे थे पर नगर पंचायत द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने से वार्ड वासियों ने बैठक कर सर्वसम्मति से फैसला किया कि निजी ट्रैक्टर और जेसीबी वालों को मिट्टी खनन करने दिया जाए जिससे तलाब का स्वत: ही गहरीकरण हो जाएगा

     

    सरपंच ग्राम पंचायत छिपली- संत नेताम,- मनरेगा के तहत तालाब का गहरीकरण किया जा रहा है निजी तौर पर किसी को आवश्यकता होने पर मिट्टी खनन कर ले जा सकता है

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision