August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    स्थानीय कांग्रेसियों ने समझा नवसंकल्प शिविर से कैसे जीतेगें अगला चुनाव...

    • rounak group

    कोण्डागांव / शौर्यपथ /

    स्थानीय जनप्रतिनधियों व कायर्कतार्ओं में जोश भरने के साथ ही अगामी चुनावों में पार्टी को विजय कैसे मिले सहित अन्य विषयों को लेकर शनिवार को कांग्रेस की स्थानीय ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय नव संकल्प शिविर सह कायर्शाला आयोजित हुई। जिसमें चर्चा व कायर्शाला के माध्यम से आगामी वर्ष में आने विधानसभा चुनाव में कैसे पार्टी को जीत मिले व किन-किन मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। इन सब बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई और कायर्कतार्ओ व पदाधिकारों को विजयश्री पाने के गुरूमंत्र राष्ट्रीय पदाधिकारियों को विडियों के माध्यम से दिया गया। एक दिवसीय इस शिविर की शुरूआत ध्वज वंदन व राजकीय गीत के साथ हुआ। इस दौरान पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, महामंत्री रविघोष, अमीन मेमन, बिरेश ठाकुर, यशवधर्न राव, झूमूकलाल दीवान, देवचंद मतलाम, कैलाश पोयाम, मनीष श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, गीतेश गांधी, कपिल चोपड़ा, बिरज साहू, रितेश पटेल, सहित महिला व युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कायर्कर्ता मौजूद रहे।

    परिवार के एक ही सदस्य को मिल सकेगी टिकट-

    पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पिछले दिनों उदयपुर में हुए चिंतन शिविर में लिए गए निणर्यों के बाद अब संगठन में बहुत कुछ बदलाव आगामी दिनों में देखने को मिल सकता है। उन्होने कहा कि, अब संगठन किसी परिवार के एक सदस्य को ही टिकट देगी, संगठन में कोई भी पांच साल से ज्यादा पद पर बना नहीं रह सकेगा, प्रत्येक विधानसभा में 75 किलोमीटर की पदयात्रा तय की गई है, जिसमें जनता से सीधा जुड़ाव होगा। पार्टी जमीनी स्तर पर लोगों से मिलते हुए राष्ट्रीय शिविर में हुए निणर्य को धरातल पर लाएगी। उन्होंने कहा कि, भाजपा जनता को गुमराह कर रही है, हमें उसका जवाब देना है। उन्होंने कहा कि, राज्य में हमारी सरकार है और यह संगठन का दायित्व है कि, हम अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक लाए। उन्होंने बताया कि, फिलहॉल यह शिविर जिला स्तर पर चल रही है आगामी दिनों में यह विधानसभावार भी कराई जा सकती है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision