July 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    छत्तीसगढ़ में कोरोना मामलों की संख्या 100 के करीब पहुंची, 59 हो चुके हैं ठीक

    • rounak group

    रायपुर शौर्यपथ

        छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज एक और मरीज के संक्रमित पाए जाने के बाद कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले में आज एक मरीज का सैंपल पाजिटिव मिला है जिसके बाद उसे अस्पताल में भतीर् करवाने की प्रक्रिया चल रही है। कल देर रात तक बालोद जिले में 9, बलौदा बाजार जिले में 6, कवर्धा जिले में दो तथा जांजगीर जिले में 6 सरगुजा एवं गरियाबन्द में एक-एक कुल 25 कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले, जिन्हें भर्ती करवा दिया गया है।

    इस समय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में 20, कोविड अस्पताल माना (रायपुर) में 6, कोविड अस्पताल बिलासपुर में 05 तथा मेडिकल कालेज अम्बिकापुर में दो मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में इसके साथ ही कन्टेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। राज्य में आज शाम तक कुल 36606 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें 34656 मरीजो के सैंपल निगेटिव मिले।

    अभी 1857 सैंपल की जांच जारी है। राज्य में अभी तक कुल 93 संक्रमित मरीज मिले है जिसमें से 59 मरीजो को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें 57 का एम्स रायपुर तथा एक- एक का राजनांदगांव मेडिकल कालेज एवं अपोलो बिलासपुर में उपचार किया गया।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision