July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    *थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सिहावा रोड शांति घाट के पास पीड़िता से मोबाइल छीनने वाले दो अज्ञात आरोपी पकड़ाये*

    • rounak group

    *अज्ञात आरोपियों की पता तलाश कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल किया गया जप्त, 02 आरोपी गिरफ्तार*

    *थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही*

          थाना अर्जुनी क्षेत्र अंतर्गत कानीडबरी निवासी प्रार्थीया दिनांक 25/10/2020 को साइकिल से मिलिट्री एकेडमी प्रशिक्षण के लिए इंडोर स्टेडियम आमातलाब धमतरी आ रही थी कि सिहावा रोड शांति घाट के पास करीबन 4:30 बजे रुककर मोबाइल से बात कर रहे थी। उसी दरमियान मोटरसाइकिल में दो अज्ञात व्यक्ति आए और उसके हाथ से मोबाइल छीन कर भाग गए। उक्त रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 379, 34 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

            पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू ने थाना कोतवाली एवं साइबर सेल को अज्ञात आरोपियों की पता तलाश करने निर्देशित किया गया। प्रकरण की विवेचना क्रम में घटनास्थल के आसपास पूछताछ कर तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किया गया। जिसके आधार पर थाना कोतवाली व साइबर सेल की टीम ने संदेही आरोपियों के सकुनत में दबिश दी। संदेही धर्मेंद्र धृततहरे व विजय कुर्रे के मिलने पर अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया।

           पूछताछ में आरोपी धर्मेंद्र धृतलहरें ने बताया कि घटना दिनांक को अपने ससुराल छिपली से मोटरसाइकिल में साथी विजय कुर्रे के साथ वापस घर जाते समय सिहावा रोड शांति घाट के पास प्रार्थीया को अकेली देखकर उसका मोबाइल छीन कर भाग गया तथा मोबाइल का पैटर्न लॉक होने से मोबाइल को तोड़ देना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त काले रंग की होण्डा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 MN 3601 कीमती को जप्त किया गया है।

            मामले में उपलब्ध साक्ष्य, आरोपियों के मेमोरेंडम कथन व अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

    *गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम-*
    1. धर्मेंद्र धृतलहरे पिता अग्रहीत कुमार धृतलहरे उम्र 24 वर्ष साकिन ग्राम आमनेर थाना अभनपुर जिला रायपुर
    02. विजय कुर्रे पिता अमर सिंह कुर्रे उम्र 20 वर्ष साकिन पांडेसरा थाना कुरूद जिला धमतरी

           इस प्रकार थाना कोतवाली के सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सोरी, आरक्षक हेमंत सूर्यवंशी व साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नरेश बंजारे, आरक्षक मुकेश मिश्रा, दीपक साहू, झमेल सिंह राजपूत व कमल जोशी ने अज्ञात दोनों आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान रहा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision