Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

विश्रामपुरी के जंगल में क्षत-विक्षित मिली लाश की होगी फाॅरेंसिक जांच-कलेक्टर श्री मौर्य

  • rounak group

जंगली हाथी द्वारा मारने की जांच में पुष्टि होने पर नियमानुसार दी जाएगी मुआवजा राशि

धमतरी वनमण्डल परिक्षेत्र के विश्रामपुरी में 18 फरवरी की सुबह एक ग्रामीण की क्षत-विक्षित और कई टुकड़ों में लाश मिलने का मामला सामने आया है। वनमण्डलाधिकारी श्रीमती सतोविषा समाजदार ने अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर मामले का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि जिस तरह यह लाश कई टुकड़ों में मिली है और कयास लगाए जा रहें हैं कि इसे किसी जंगली हाथी ने मारा है, तो प्रारंभिक तौर पर मौके पर देखने से स्पष्ट होता है कि यह व्यक्ति किसी हाथी के द्वारा नहीं मारा गया है, क्योंकि व्यक्ति की लाश कई टुकड़ों में इधर-उधर फैली हुई है। उन्होंने कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य को सौंपे गए अपने रिपोर्ट में बताया कि लाश के आस-पास खोजबीन किए जाने पर किसी प्रकार से जंगली हाथी का मलमूत्र नहीं मिला है और ना ही हाथी द्वारा मारे जाने का कोई साक्ष्य मिला है। इसके अलावा जिस जगह पर व्यक्ति की लाश मिली थी, उसी स्थान पर मोटर सायकल सुरक्षित मिली है। उनका कहना है कि जिले में विचरण कर रहे चंदा हाथी के दल में कोई भी दंतैल हाथी नहीं है, जो व्यक्ति को कई टुकड़ों में काटकर फैला सके।
गौरतलब है कि धमतरी वनमण्डल के परिक्षेत्र में चंदा हाथी का दल पिछले कई दिनों से आया हुआ है। इसकी सूचना वनक्षेत्र में लगे सभी गांवों में लगातार मुनादी करके दी जा रही है। साथ ही वन विभाग का निगरानी मैदानी अमला नियमित रूप से हर रोज सुबह-शाम ग्रामीणों को सुरक्षात्मक एवं एहतियात बरतने के उपाय बता रहा है। इसके मद्देनजर कलेक्टर श्री मौर्य ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के दल को अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं तथा क्षत-विक्षित लाश को फाॅरेंसिक लैब में भेजकर जांच कराने के बाद ही किसी तरह के निर्णय पर पहुंचने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि जांच रिपोर्ट में जंगली हाथी द्वारा व्यक्ति के मृत होने की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार जल्द से जल्द मुआवजा भी जरूर दिया जाएगा।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)