Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

शादी करने का झांसा देकर जबरदस्ती किया दुष्कर्म, फोटो वायरल कर बदनाम करने की दिया धमकी*

  • rounak group

थाना सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

           दिनांक 07/04/2021 के शाम प्रार्थिया थाना सिटी कोतवाली में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि रुद्री बस्ती निवासी किशन कुमार निर्मलकर ने उसे प्यार करता हूं कहकर बहला-फुसलाकर शादी कर पत्नी बनाकर रखने का प्रलोभन देकर अपने साथ दिनांक 30/11/2020 को रात्रि करीबन 7:30 बजे जल शुद्धीकरण यंत्र नहर पार के पास ले गया और जबरदस्ती करने लगा जिसे प्रार्थिया द्वारा मना करने पर उसका फोटो वायरल कर बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। प्रार्थिया की लिखित रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में आरोपी किशन कुमार निर्मलकर के विरुद्ध धारा 376, 506 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

           महिला संबंधी गंभीर अपराध की सूचना पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी.पी. राजभानू को मिलने पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी की पता तलाश कर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली श्री नवनीत पाटिल ने सहायक उप निरीक्षक संतोषी नेताम व अन्य स्टाफ को आरोपी की पतासाजी करने रवाना किया। पुलिस टीम ने आरोपी किशन कुमार निर्मलकर के सकुनत में दबिश देकर पकड़कर पूछताछ किया। जिसके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर आरोपी किशन कुमार निर्मलकर पिता नरेश निर्मलकर उम्र 27 वर्ष साकिन रुद्री बस्ती थाना सिविल लाइन रुद्री जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

            इस प्रकार थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए *अपराध कायमी के चंद घंटे के भीतर दुष्कर्म के आरोपी किशन कुमार निर्मलकर को गिरफ्तार करने में* सफलता अर्जित किया गया है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)