
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नव वर्ष के कार्यक्रम स्थल पर केवल एक तिहाई क्षमता की होगी अनुमति
जगदलपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 एवं नए वेरियण्ट ओमिक्रॉन के संक्रमण के नियंत्रण हेतु सामान्य प्रशासन विभाग जारी आदेश के परिपालन में कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत् बस्तर जिला अंतर्गत धार्मिक, खेलकुद, सामाजिक एवं अन्य समस्त प्रकार के आयोजनों हेतु एवं नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थलों पर केवल एक तिहाई क्षमता तक ही व्यक्तियों को भाग लेने की अनुमति होगी। किसी भी प्रकार के कार्यक्रम, सभाओं के आयोजन में 200 से अधिक व्यक्तियों की उपस्थित होने पर कार्यक्रम के आयोजन हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी से लिखित पूर्वानुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य होगा।
आदेश का उल्लघंन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 सह पठित एपीडेमिक डिसीज एक्ट 1987 यथा संशोधित 2020 एवं भारतीय दंड संहिता 1860 की धाराओं के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
रायपुर /शौर्यपथ/
रायपुर की धर्मसंसद में महात्मा गांधी का अपमान करने वाले कालीचरण को गुरुवार शाम साढ़े छह बजे रायपुर कोर्ट में पेश किया गया। रात करीब 8.40 पर जब वह बाहर आया तो मुस्कुरा रहा था। बाहर आकर ओम काली, जय श्री राम के नारे लगाए। कोर्ट में जब जज ने पूछा तो कालीचरण ने अपना नाम अभिजीत सराग और उम्र 45 साल बताई।
कालीचरण के वकील पुलिस की कार्रवाई को गलत बताते हुए, उसको छोड़ने की मांग करते रहे। वकीलों ने कहा कि इस केस में बिना नोटिस के गिरफ्तारी की गई है। कोर्ट ने बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलों को सुनने के बाद कालीचरण को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
कोर्ट रूम में वकीलों ने बहस करते हुए कालीचरण को आतंकवादी तक कह दिया, इसका बाकी वकीलों ने जमकर विरोध किया। बाहर कालीचरण के समर्थक और कई भाजपा नेता नारेबाजी कर रहे थे। कोर्ट कैंपस में जय श्री राम और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए गए। जज चेतना ठाकुर की कोर्ट में कालीचरण को पेश किया गया था, उन्होंने बाहर मचे हंगामे पर फटकार भी लगाई।
रायपुर कोर्ट के बाहर कालीचरण के समर्थक बड़ी तादाद में मौजूद थे। नारेबाजी की जा रही थी। कोर्ट परिसर में हंगामे के आसार थे। पुलिस ने कोर्ट के दूसरे गेट पर फोर्स बढ़ा दी। हंगामा कर रहे समर्थकों को लगा कि यहीं से कालीचरण को लाया जाएगा, मगर पिछले रास्ते से पुलिस कालीचरण को लेकर कोर्ट पहुंची। बाहर ले जाते वक्त भी पुलिस ने ऐसा ही किया।
MP के छतरपुर से कालीचरण को गुरुवार सुबह पकड़ा गया था। वहां होम स्टे में ठहरे राजेश शर्मा नाम के शख्स ने बताया कि मंगलवार रात बाबा 6 लोगों के साथ आया था। बाद में दो महिलाएं भी आई थीं। कालीचरण ने मास्क लगा रखा था, इसलिए लोग उसे पहचान नहीं सके। उसने यहां 103, 109 और 112 नंबर का कमरा लिया था। रायपुर की पुलिस ने यहीं पहुंचकर कालीचरण को पकड़ा, वो महिलाएं कौन थीं और अब कहां गईं ये जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
पुलिस ने कालीचरण को कहां रखा, अभी पता नहीं
रायपुर पुलिस अपने किसी सेफ हाउस में कालीचरण को रखा हुआ है। जगह की जानकारी नहीं दी गई है। यहां धर्म संसद में दिए गए बयान को लेकर पूछताछ होगी। राजद्रोह का मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस दूसरे धर्मों के प्रति की गई कालीचरण की टिप्पणी को लेकर भी बातचीत करेगी। 1 जनवरी को फिर से कालीचरण को रायपुर की अदालत में पेश किया जाएगा। उस पर धर्म संसद में दिए गए विवादित बयानों को देखकर पहले धारा 294, 505(2) के तहत मामला दर्ज हुआ था। अब धारा राजद्रोह के मामले में 153 A (1)(A), 153 B (1)(A), 295 A ,505(1)(B) , 124A इन धाराओं को भी जोड़ा गया है।
धर्म संसद में किया था महात्मा गांधी का अपमान
अकोला महाराष्ट्र के रहने वाले कालीचरण ने 26 दिसंबर को रायपुर की धर्म संसद में कहा था- 1947 में मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक और राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास ने इस बयान का विरोध करते हुए मंच छोड़ दिया।
24 दिसंबर को 3000 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 इस पेंडेमिक टाइम को देखते हुए ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म में रणवीर कपूर कपिल देव और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं. इस फिल्म को टक्कर दे रही है दो बड़ी फिल्में 'स्पाइडर मैन नो वे होम' और 'पुष्पा द राइज' वहीं इन दो फिल्मों के बीच इस स्पोर्ट्स फिल्म का क्रेज देखने लायक था वहीं अब दर्शक फिल्म की कमाई को लेकर एक्साइडेट नजर आ रहे हैं चो चलिए जानते हैं फिल्म के सातवें दिन का कलेक्शन.
इतना रहा कलेक्शन
शुक्रवार - 12.64 करोड़ रुपये
शनिवार - 16.95 करोड़ रुपये
रविवार - 17.41 करोड़ रुपये
सोमवार - 7.29 करोड़ रुपये
मंगलवार - 6.50 करोड़ रुपये
बुधवार - 5.78 करोड़ रुपये
वहीं फिल्म के बृहस्पतिवार के कलेक्शन की बात करें तो सातवें दिन इस फिल्म ने 5 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं फिल्म का अब टोटल बिजनेस 71.77 करोड़ रुपये का हुआ है.
बता दें कि यह फिल्म 24 दिसंबर को 3000 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है. यह फिल्म '83' 1983 के विश्व कप में भारत की विजय गाथा के ऊपर आधारित है. फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका के अलावा चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, साहिल खट्टर जैसे अन्य कलाकार भी अहम किरदार में नजर आए.
मनोरंजन /शौर्यपथ/
अर्जुन रेड्डी और डियर कॉमरेड जैसी सुपरहिट फिल्में विजय देवरकोंडा की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. अब वह लाइगर के साथ फैन्स के लिए मसाला फिल्म लेकर आए हैं.
अर्जुन रेड्डी और डियर कॉमरेड जैसी सुपरहिट फिल्में विजय देवरकोंडा की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. साउथ में अपने अभिनय से सबके दिलों में राज करने वाले यह अभिनेता अब बॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. फिल्म 'लाइगर' के निर्माताओं ने फैंस के उत्साह को जारी रखते हुए इस फिल्म की एक झलक साझा की है. एक्शन से भरपूर इस वीडियो में विजय देवरकोंडा आक्रामक दमदार लुक में नजर आ रहे हैं. दिलचस्प यह है कि फिल्म की कहानी एक चायवाले के एमएमए फाइटर बनने की है. इस तरह विजय देवरकोंडा फिल्म के पहले से लुक से दिल जीतने में कामयाब रहे हैं. फैन्स उनके फर्स्ट लुक पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है राउडी इज बैक विद पावर. वाट लगा देंगे. इस तरह उनकी जमकर तारीफ हो रही है.
लाइगर हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम इन पांच भाषाओं मे रिलीज होगी, विजय के साथ अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. दिग्गज बॉक्सर माइक टायसन को देखना भी रोमांचक होगा. सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है. पूरी जगन्नाथ निर्देशित, धर्मा प्रोडक्शंस और पुरी कनेक्ट्स के तहत करण जौहर, चार्मी कौर, अपूर्वा मेहता और हीरू यश जौहर निर्मित, फिल्म लाइगर 25 अगस्त 2022 को रिलीज होगी.
दुर्ग /शौर्यपथ/
दुर्ग जिले में स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में संचालक ने खुफिया सीसीटीवी लगाकर रखा था। जैसे ही वहां रह रही लड़कियों को इसके बारे में पता चला तो बवाल खड़ा हो गया। संचालक भिलाई स्टील प्लांट का एक कर्मचारी है। उसने मामले को दबाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लड़कियां नहीं मानी और सीधे पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस ने हॉस्टल संचालक फगन लाल पवार के खिलाफ धारा 354, 66ई के तहत मामला दर्ज किया है।
नेवई पुलिस ने बताया कि सेक्टर 5 निवासी फगन लाल पवार भिलाई इस्पात संयंत्र का कर्मचारी है। उसका आशीष नगर में भी एक मकान है, जिसमें वह गर्ल्स हॉस्टल संचालित करता है। गर्ल्स हॉस्टल के कमरों में उसने खुफिया कैमरे लगा रखे थे। इससे वह अपने ऑफिस में बैठकर या मोबाइल पर कभी भी कमरे में रह रही लड़कियों की गतिविधियों को देखा करता था। उसके हॉस्टल में एक महीने पहले कॉलेज में पढ़ने वाली 5 छात्राएं रहने आई थीं।
सोमवार को उन लड़कियों को शक हुआ कि उनके कमरे में खुफिया कैमरे लगे हैं। जब उन्होंने ध्यान से कमरे के हर एक कोने को देखा तो सच्चाई सामने आ गई। लड़कियों ने संचालक को खूब खरी खोटी सुनाई और उससे कैमरे का DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) मांगा। जब उसने DVR नहीं दिया तो लड़कियों ने इसकी शिकायत बुधवार को नेवई थाने में दर्ज कराई।
इस तरह कैमरे को लेकर हुआ शक
तीन दिन पहले फगन लाल पवार हॉस्टल पहुंचा और बीएससी स्टूडेंट से बोला कि आपके कमरे की बालकनी की लाइट क्यों जलती रहती है। इस पर लड़की को शक हुआ कि कमरे के पीछे की बालकनी की लाइट के बारे में उसे कैसे पता चला। इसके बाद उसने दूसरे कमरे में रह रही अपनी दो और दोस्तों को यह बात बताई। कैमरा लगा होने के शक से उन्होंने पूरे कमरे चेक किया तो फॉल सीलिंग की एक लाइट की जगह उन्हें कैमरा लगा मिला।
5 में तीन कमरों में लगा था सीसीटीवी कैमरा
गर्ल्स हॉस्टल में दो नीचे और तीन ऊपर सहित कुल पांच कमरे हैं। इसमें ऊपर के तीन कमरों में कैमरा लगा हुआ पाया गया है। तीन में से एक कमरा खाली था और दो में लड़कियां रह रहीं थी। वर्तमान में हॉस्टल में कुल 5 लड़कियां रह रही हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा मैकनिक को बुलवाकर सभी कैमरे निकलवाए और DVR सहित उसे जब्त किया।
आरोपी से की जा रही पूछताछ
पुलिस ने बीएसपी कर्मी फगन लाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उन्हें DVR तो मिला है, लेकिन पुराने फुटेज कहां है। हॉस्टल तीन सालों से संचालित है तो कैमरे कब से लगाए गए। DVR में पुलिस को 11 दिन का स्टोरेज मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। उसके पहले का स्टोरेज कहां है उसको लेकर भी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
बीजापुर /शौर्यपथ/
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा कोविड-19 एवं नये वेरियेंट ओमिक्रान के संक्रमण नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दिशा-निर्देशों का अनुपालन किये जाने निर्देश जारी किया गया है। जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में और परिवहन के दौरान हरेक व्यक्ति के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर तथा समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठानों में ग्राहकों के बीच शारीरिक दूरी कम से कम 6 फीट बनाये रखना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना नियमानुसार जुर्माना के साथ दण्डनीय होगा। कार्य स्थलों, दुकानों एवं संस्थानों तथा सभी प्रवेश स्थानों पर थर्मल स्कैनिंग, हेंड वॉश या सेनेटाईजर और निकास स्थानों एवं सामान्य क्षेत्रों में हेंड वॉश या सैनेटाईजर रखना अनिवार्य होगा। कार्य स्थल, सामान्य सुविधाओं और मानव संपर्क में आने वाले सभी स्थलों का बार-बार सैनेटाईजेशन करना अनिवार्य होगा। कार्य स्थलों मंे कर्मचारियों के बीच पर्याप्त दूरी बनाये रखना अनिवार्य होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा और आगामी आदेश पर्यन्त लागू रहेगा। उक्त दिशा-निर्देशों के उल्लंघन करने पर सम्बन्धितों के विरूद्ध महामारी अधिनियम 1897 तथा भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि 2021 में सभी को कोरोना की दोनों डोज लगा दी जाएंगी, लेकिन वो पूरा नहीं हुआ. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'केंद्र सरकार का वादा था कि #2021 के अंत तक सबको दोनों डोज़ वैक्सीन लगाएंगे.आज साल का अंत है- देश अब भी वैक्सीन से दूर, एक और जुमला चकनाचूर!' राहुल गांधी ने कोरोना की तीसरी लहर से संबंधित खबर के स्क्रीनशॉट के साथ यह ट्वीट किया है.
बता दें, भारत में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले 1200 से ऊपर पहुंच गए हैं. पिछले 24 घंटे में 309 नए मामले सामने आने से इनकी कुल संख्या 1,270 हो गयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से ओमीक्रोन के 1,270 मामले आए हैं और 374 लोग स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं. महाराष्ट्र में सबसे अधिक 450 मामले आए. इसके बाद दिल्ली में 320, केरल में 109 और गुजरात में 97 मामले सामने आए.
वहीं, कोरोना के मामलों की बात करें तो उनकी संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है. कोरोना के नए मामले करीब 64 दिनों बाद 16,000 का आंकड़ा पार कर गए हैं जिससे भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 3,48,38,804 हो गयी है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 91,361 हो गयी है. एक दिन में संक्रमण से 220 मरीजों के जान गई है, जिससे मृतकों की संख्या 4,81,080 पर पहुंच गयी है.
नई शुरुआत /शौर्यपथ /
हम सभी नए साल को लेकर कई तैयारियां करते हैं, कई वादे करते हैं ख़ुद से। इन्हें प्रण कह लीजिए। लेकिन वादा या प्रण शब्द ही ऐसे हैं कि एक दबाव-सा बना देते हैं कि पूरा करना है। देखा जाए, तो ज़्यादातर प्रण जीवनशैली को स्वस्थ बनाने या नियमितता लाने वाली आदतें ही होती हैं, जिन्हें केवल अपने और अपनों के भले के लिए सोचकर शुरू कर लिया जाए, तो इनका पालन करने में कोई दबाव महसूस नहीं होगा। क्यों ना इस बार कोई बड़ा वादा या रेज़ोल्यूशन ना लेकर हम सिर्फ़ अपनी आदत बदलने का प्रयास करें। ये आदतें ख़ुद पर सख़्ती बरतकर कड़ी परीक्षाएं देने की नहीं हैं, बल्कि ये आदतें हैं सही खानपान की मदद से सेहत पाने की। हमें हर रोज़ क्या आवश्यक रूप से खाना ही चाहिए और किस समय क्या खाना चाहिए, ताकि हम स्वस्थ रह सकें, यहां जानिए-
सही मात्रा में पानी पीना
दिनभर में 2 से 2.5 लीटर
समय— किसी भी समय। रात में सोने से 2 घंटे पहले तक भी पानी पी सकते हैं।
फ़ायदे— पानी का सेवन मस्तिष्क कार्य में सुधार करता है, कब्ज़ से बचाता है। पर्याप्त पानी के सेवन से शरीर को सुचारु रूप से कार्य करने में मदद मिलती है। यह शरीर के विषैले पदार्थों (टॉक्सिंस) को भी बाहर निकालता है।
ध्यान रखें — किडनी के मरीज़ को 8 गिलास या 2 लीटर पानी पर्याप्त है।
किस तरह पी सकते हैं- पानी में नींबू डालकर पिएं, खीरा, अदरक डालकर भी पानी को फ्लेवर में बना सकते हैं।
फलों का सेवन
हर दिन कम से कम दो बार फलों का सेवन किया जा सकता है। एक सामान्य व्यक्ति को दिन में 200 से 250 ग्राम मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए।
समय— किसी भी समय खा सकते हैं। लेकिन संतरा, अनार आदि ठंडे फलों का सेवन दिन में ही करें।
फ़ायदे— फलों के सेवन से हीट स्ट्रोक, हाई बीपी (उच्च रक्तचाप) और हृदय रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। इसके साथ ही खनिज और विटामिन्स
की पूर्ति होती है।
सलाद का सेवन
भोजन के साथ सलाद ज़रूर लें।
समय— सलाद का सेवन दिन में करें, शाम या रात में ना करें।
फ़ायदे— सलाद खाने से पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर मिलते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करते हैं।
क्या शामिल करें— लेट्यूस, गाजर, चुकंदर, अंकुरित दालें, ककड़ी, मक्का, शिमला मिर्च।
सावधानी— जिन लोगों को सूजन (ब्लोटिंग) रहती है वे सलाद में गोभी, चना, राजमा, शिमला मिर्च ना लें। इनके बजाय चुकंदर, टमाटर, उबले हुए मूंग, गाजर का सेवन करें।मधुमेह के मरीज़ों को क्रीम व मेयोनीज़ मिला सलाद नहीं खाना चाहिए। मक्का, पास्ता मिला सलाद, छौंक लगा सलाद व शहद मिले हुए सलाद का सेवन नहीं करना चाहिए।
साबुत अनाज
एक सामान्य व्यक्ति साबुत अनाज का सेवन दिन में 2 बार कर सकता है।
समय— इन्हें दिन के भोजन में शामिल करें। रात में सोने के 2-3 घंटे पहले भी खा सकते हैं।
फ़ायदे— इनमें प्रोटीन और फाइबर होता है। प्रोटीन से मांसपेशियों और ऊतकों की मरम्मत होती है। फाइबर से पाचन में व वज़न नियंत्रण रखने में भी मदद मिलती है।
कैसे करें सेवन— सलाद के साथ या सब्ज़ी के रूप में सेवन करें। साबुत अनाज पकाने से पहले भिगोने की प्रकिया अपनाएं (जिन्हें भिगोया जाता है) जैसे छोले, चने, लोबिया आदि।
दूध का सेवन
एक व्यस्क व्यक्ति को दिन में 400 मिली दूध पीना चाहिए। लैक्टोज़ इनटॉलेरेंस (पाचन संबंधी विकार) वाले सेवन ना करें।
समय— उपयुक्त समय सुबह और रात को सोने से आधा घंटा पहले का है।
फ़ायदे— कैल्शियम की पूर्ति करने में, ऊर्जा बढ़ाने में, कब्ज़ की समस्या दूर करने में, थकावट दूर करने में मददगार है।
कैसे पीएं— दूध गर्म या गुनगुना पी सकते हैं। गर्मियों में ठंडा पी सकते हैं।
सूखे मेवों का सेवन
रोज़ मेवों का सेवन फ़ायदेमंद होता है।
कितनी मात्रा में खाएं— बादाम- 6-8, अखरोट- 2, किशमिश- 5, खजूर- 4, अंजीर- 2, काजू- 4, पिस्ता- 4, खुबानी- 1, अंजीर- 2 (खजूर और अंजीर आयरन के अच्छे स्रोत हैं और अखरोट में ओमेगा 3 अच्छी मात्रा में होता है।)
समय— सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक इन्हें खाया जा सकता है। इन्हें भिगोकर रखें फिर खाएं ताकि पाचन संबंधी समस्या ना हो।
फ़ायदे— डाइटरी फाइबर, विटामिन ए, विटामिन ई, आवश्यक फैटी एसिड, खनिज, प्रोटीन्स होते हैं।
सेल्फ केयर /शौर्यपथ/
कोरोना महामारी ने इन दो सालों में हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर डाला है। जहां कुछ लोगों ने अपनी नौकरी गंवाई है, वहीं कुछ ने अपनों को खोया है। सब कुछ डिजिटल हो जाने के कारण बच्चों और बड़ों दोनों में ही डिप्रेशन और चिंता बढ़ी है। ऐसे में नए साल का स्वागत नई ऊर्जा के साथ करना जरूरी है।
न्यू ईयर रिजोल्यूशन जीवन में ऐसी ही नई ऊर्जा लाने का एक अच्छा तरीका है। आइए, हम सब मिलकर नए साल में मेंटल हेल्थ से जुड़े ऐसे संकल्प करें, जिन्हें आसानी से पूरा किया जा सके।
1. मानसिक दबाव से रहें दूर
कई बार हम कुछ काम करने से पहले खुद पर बहुत ज्यादा प्रेशर ले लेते हैं। इसलिए, अपने आप को गलतियां करने की अनुमति दें। याद रखें कि बिना टेंशन के जो काम किया जाता है, वो सबसे अच्छा होता है। अपनी छोटी-मोटी गलतियों को नजर अंदाज करें और सकारात्मक मानसिकता के साथ आगे बढ़ें।
2. नींद पूरी करना है जरूरी
नींद पूरी न होने से हमें कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। रिसर्च में पाया गया है कि डिप्रेशन से जूझ रहे 65 से 90% लोगों को नींद की समस्या होती है। इससे बचने के लिए समय पर सोना और 7 से 8 घंटों की नींद लेना जरूरी है। जब हम शरीर की मांग के मुताबिक नींद नहीं लेते हैं, तब हमारा शरीर भी हमसे रुठ जाता है।
3. खुद के साथ समय बिताएं
नए साल में कुछ ऐसी आदतें अपनाएं, जो आपके मन को शांत और खुश रखती हैं। ये डांसिंग, पेंटिंग, राइटिंग, रीडिंग, योगा- कुछ भी हो सकती हैं। सेल्फ केयर की इन गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। इसके अलावा, जो भी विचार आपको परेशान करते हैं, उन्हें एक डायरी में लिखना शुरू करें। रोजाना 20 से 30 मिनट प्रकृति के साथ बिताएं।
4. डिजिटल गैजेट्स चलाना कम करें
मानसिक स्वास्थ्य दुरुस्त रखने के लिए आपको अपना स्क्रीन टाइम कम करना जरूरी है। लगातार गैजेट्स चलाने से आपका मन चिड़चिड़ा होने लगता है। साथ ही, ये आदत आपको दूसरों से दूर कर देती है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी आप पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। कोशिश करें कि मोबाइल या कम्प्यूटर स्क्रीन पर आपका समय व्यर्थ न हो। इसकी जगह आप दोस्तों और परिवार के साथ अपना वक्त बिता सकते हैं।
5. मेंटल हेल्थ के प्रति जागरूक हों
हो सकता है कि आपको मेंटल हेल्थ के बारे में अच्छी जानकारी हो लेकिन फिर भी बहुत सी जानकारी आपकी पहुंच से बाहर है। इंटरनेट पर मौजूद संसाधनों का उपयोग करें। आप मेंटल हेल्थ पर ऑनलाइन कोर्स भी कर सकते हैं। चाहें तो थैरेपी सेशन भी ले सकते हैं।
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपैक्स बैंक ) के नववर्ष 2022 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपैक्स बैंक ) के नववर्ष 2022 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया । इस अवसर पर अपैक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह, प्रबंध संचालक के.एन. पांडेय, उप महाप्रबंधक भूपेश चन्द्रवंशी, प्रबंधक अभिषेक तिवारी एवँ लेखाधिकारी प्रभाकर कांत यादव भी उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
