
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ/
गर्मियों में अपनी स्किन की देखभाल हम सभी के लिए बेहद जरूरी है. स्किन का खास ख्याल रखना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि ये हमारे शरीर की ऊपरी और सबसे नाजुक परतों में से एक है. लगातार तेजी से बिगड़ रही लाइफस्टाइल, पॉल्यूशन और स्ट्रेस का लेवल इतना तेजी से बढ़ गया है जिसका असर चेहरे पर साफ नजर आता है. इसके अलावा इस मौसम में ह्यूमिडिटी की वजह से चेहरे की नमी खो जाती है और स्किन ऑयली होने लगती है. आज हम आपको कुछ बेहद आसान टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप गर्मी में अपनी ऑयली स्किन का ख्याल रख सकते हैं.
ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के टिप्स
मॉइश्चराइजर लगाएं
आपके चेहरे पर पर्याप्त और कई बार एक्स्ट्रा ऑयल मौजूद होता है बावजूद इसके मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है. दरअसल मॉइश्चराइजर आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है और एक्सेसिव सीबम को रोकते हैं. हालांकि, ग्रीसी और ऑयली मॉइश्चराइजर चुनने के बजाय लाइट या जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर चुनें.
ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करें
धूप के दिनों में जब आपको दिनभर एक जगह से दूसरी जगह जाना होता है तब ब्लॉटिंग पेपर आपके सेवियर होते हैं. हमेशा पतले ब्लॉटिंग पेपर अपने साथ रखें. जब भी आपकी स्किन ग्रीसी और ऑयली हो जाए तो पतले ब्लोटिंग पेपर को फेस के अफेक्टेड एरिया पर टैप करें. ऐसा करने से चिपचिपाहट तुरंत दूर हो जाएगी. हालांकि, जरूरत से ज्यादा ब्लोटिंग पेपर का इस्तेमाल ना करें क्योंकि ये आपके स्किन से एसेंशियल ऑयल भी हटा देते हैं.
टोनर करें इस्तेमाल
अगर अच्छीखासी धूप और गर्मी में आपको अपनी स्किन का ख्याल रखना है तो टोनर को बिल्कुल भी स्किप ना करें. आपकी स्किन को सॉफ्ट, शांत और ओपन पोर्स को बंद करने में टोनर बहुत ही इंपॉर्टेंट रोल प्ले करते हैं. इसके अलावा टोनर एक्सेसिव ऑयल (Excessive Oil) प्रोडक्शन को भी कंट्रोल करते हैं. टोनर आपकी स्किन से एक्सेस ऑयल को हटाते हैं और स्किन को क्लीन भी करते हैं.
अप्लाई करें फेस मास्क
जब भी फेस मास्क की बात आती है तो सबसे पहले नेचुरल चीजों को ही चुनना चाहिए. आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी या चंदन से बने नेचुरल फेस मास्क को अप्लाई कर सकते हैं. ये फेस मास्क आपकी स्किन को मैटिफाइंग इफेक्ट देने के लिए चेहरे से गंदगी को हटाते हुए एक्सेस ऑयल को एब्जॉर्ब कर लेते हैं जो गर्मी के मौसम में आपकी स्किन को और भी ज्यादा ग्लोइंग बनाता है.
ज्यादा फेस वॉश करने से बचें
अगर स्किन को किसी चीज की जरूरत होती है तो वो किसी न किसी तरह पता चल जाता है. ऐसे में जरूरी है कि आप जरूरत से ज्यादा फेस वॉश का इस्तेमाल ना करें. इसके अलावा बार-बार चेहरा धोना भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसा करने से फेस ड्राई हो जाता है और एक्सेस ऑयल का प्रोडक्शन होने लगता है. ऐसे में चेहरा नमी खोने लगता है और स्किन ऑयली हो जाती है.
आस्था /शौर्यपथ/
स्कंद षष्ठी का व्रत प्रत्येक माह की षष्ठी तिथि को रखा जाता है. इस महीने यह व्रत ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी को रखा जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक स्कंद षष्ठी का व्रत संतान की उन्नति और सुखी जीवन के लिए रखा जाता है. स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय की विधिवत पूजा की जाती है. पंचांग के मुताबिक इस महीने 05 तारीख, रविवार को स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाएगा. पंचांग के अनुसार जानते हैं स्कंद षष्ठी शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में.
स्कंद षष्ठी 2022 तिथि
हिंदी पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 05 जून को पड़ रही है. इस दिन षष्ठी तिथि का आरंभ सुबह 4 बजकर 52 मिनट से हो रहा है. वहीं इस तिथि का समापन 6 जून को सुबह 6 बजकर 39 मिनट पर होगा. ऐसे में स्कंद षष्ठी का व्रत सुबह में रखा जा सकता है. इसके अलावा इक दिन का शुभ समय सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक है. वहीं राहु काल की अवधि शाम 5 बजकर 32 मिनट से 7 बजकर 16 मिनट तक है.
स्कंद षष्ठी पूजा विधि
स्कंद षष्ठी के दिन भक्त सुबह से व्रत रखते हैं. सुबह स्नान के बाद पूजा स्थान को साफ-सुथरा करके भगवान कार्तिकेय की पूजा करते हैं. साथ ही साथ भगवान शिव और मां पार्वती की भी पूजा की जाती है. पूजा के समय घी का दीपक जलाया जाता है. भगवान को जल, पुष्प आर्पित किया जाता है. कलावा, अक्षत, हल्दी, चंदन पूजन की थाली में रखकर पूजा के समय भगवान को लगाया जाता है. फल का प्रसाद चढ़ाया जाता है. शाम के समय फिर से भगवान कार्तिकेय की पूजा-आरती करके भोग लगाया जाता है.
स्कंद षष्ठी का महत्व
धार्मिक मान्यता के मुताबिक स्कंद षष्ठी भगवान कार्तिकेय को बेहद प्रिय है. पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन उन्होंने दैत्य ताड़कासुर का वध किया था. भगवान स्कंद को चंपा के पुष्प अधिक प्रिय हैं, इसलिए इसे चंपा षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है. कहा जाता है कि अगर कोई भक्त पुत्र प्राप्ति की मनोकामना के साथ स्कंद षष्ठी का व्रत रखता है तो भगवान उनकी मनोकामना पूरी करते हैं.
मनोरंजन /शौर्यपथ/
अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई थी. फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फैन्स की लाइन लग चुकी है. बता दें कि शुक्रवार को सिनेमाघरों की रौनक ही कुछ और दिखी. अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. दोनों का अंदाज और केमिस्ट्री देखने के लिए अक्षय के चाहने वालों ने हाउसफुल किया.अक्षय मानुषी को लेकर लोगों में क्रेज़ साफ देखने को मिला. फिल्म तो रिलीज हो चुकी है वहीं अब फैन्स को इंतजार है तो बस फिल्म के कलेक्शन का तो बता दें की फिल्म का रिपोर्टकार्ड भी तैयार हो चुका है.
सम्राट पृथ्वीराज चौहान के बारे में जानना और अपने इतिहास को भी समझने के लिए लोगों ने सिनेमाघरों में लाइन लगाई. लंबे इंतजार के बाद फिल्म सिनेमाघरों में 3 जून को रिलीज हुई. फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपनी ओपनिंग 10.50 करोड़ रुपये से की है. जो की एक अच्छी शुरुआत मानी जा रही है और बड़ी फिल्म जुग जुग जियो भी महीने के अंत में रिलीज हो रही है. तो माना जा सकता है की फिल्म इसी तरह कमाई करती रही तो अच्छा बिजनेस बना पाने में कामयाब रहेगी.
आपको बता दें की यह फिल्म भारत के महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान की वीरता और उनके शौर्य गाथा पर आधारित है. इस फिल्म को डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशित किया गया है और यशराज चौहान के बैनर के तले फिल्म को रिलीज किया गया है. इस फिल्म को हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल भाषा में भी रिलीज डब किया गया है.
रायपुर /शौर्यपथ/
राजीव गांधी किसान न्याय योजना और राजीव गांधी गोधन न्याय योजना से न केवल गांव और किसानों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हुई है बल्कि उनका रूझान जैविक खेती और फसल परिवर्तन के लिए भी बढ़ा है।
ग्राम तांदुल के किसान श्री केशव लाल टंडन ने बताया कि वे 4 एकड़ जमीन में जैविक खेती करते हैं। राज्य सरकार जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है और इससे रसायनिक उर्वरकों के प्रति निर्भरता कम हो रही है। जैविक खेती से परिवार और बच्चों का स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। राज्य सरकार द्वारा फसल परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रुपए की राशि दी जा रही है।
सुगंधित धान के साथ तिल, मुंग, धनिया और चना जैसी फसल लेने वाले ग्राम पथरी के किसान श्री श्याम बघेल ने कहा कि वे अपने 9 एकड़ के खेत में सुगंधित धान और फोर्टिफाइड चांवल का उत्पादन करते हैं और इसके लिए गोबर खाद् तथा वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करते है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को ऐसे समय अतिक्ति राशि मिलती है जब उन्हें खेती- किसानी जैसे कार्यो के लिए राशि की काफी जरूरत होती है।
ग्राम परसदा अभनपुर के किसान सीताराम साहू ने राजेंद्र कस्तूरी धान का उत्पादन किया। उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए श्री भूपेश सरकार का धन्यवाद किया। ग्राम कुर्रा के किसान श्री अनिल नायक ने कहा कि फसल परिवर्तन कर मिट्टी की उर्वरता क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इससे किसानों की आमदनी में भी वृद्धि होगी।
मंदिरहसौद के किसान श्री मोहन यादव ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से राज्य के छोटे - बड़े सभी किसान लाभान्वित हो रहे है और फल-फूल रहे है। इन योजना से उन्हें हाल ही में 24 हजार रूपये की सहायता राशि मिली है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और राज्य सरकार को धन्यवाद देते हैं।
किसान श्री सीताराम साहू ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों खेती-किसानी के साथ -साथ जरूरत के कार्यो को करने, बच्चों की पढ़ाई- लिखाई और शादी करने में सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि ‘भूपेश है तो भरोसा हैं।
रायपुर /शौर्यपथ/
विकास प्रदर्शनी में मिल रही सरकार की योजनाओं
रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में जनसंपर्क विभाग द्वारा विकास प्रदर्शनी का आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई से किया जा रहा है। प्रदर्शनी में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी आकर्षक फोटो और वीडियो के माध्यम से दी जा रही है। साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित योजनाओं की विस्तृत जानकारी के फोल्डर एवं पुस्तिका का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण प्रतिदिन प्रदर्शनी देखने पहुंच रहे हैं।
रायपुर जिले के धरसींवा ब्लॉक और बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लाक के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने आज विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की। धरसींवा ब्लाक के ग्राम पंचायत दोंदेकला, दोंदेखुर्द, मटिया, लालपुर, नेवाडीह, निमोरा के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि पिछले 3 वर्षों में स्वास्थ्य सुविधा आमजनों के लिए सुलभ हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना और सस्ती दवाओं के लिए धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना से जरूरतमंद लोगों को राहत मिली है। इसी प्रकार बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पासीद, पत्थरगांव, पिपरिया, पेण्डरवा के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना से आदिवासी अंचलों सहित विभिन्न प्रमुख हाट बाजारों में स्वास्थ्य शिविर लगाने से आमजनों को स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की सुविधा मिल रही है। लोगों को अब स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पतालों और शहरों तक जाने की आवश्यकता नहीं है। वह बाजार के साथ-साथ शिविर में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार एवं निःशुल्क दवाइयां भी प्राप्त कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों को महंगी दवाइयों और उपचार से राहत मिली है।
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गत दिवस हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से शिमला राजभवन में मुलाकात की। आर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश आगमन पर उइके का आत्मीय स्वागत किया और देश एवं प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राज्यपाल उइके ने आर्लेकर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उइके ने राजभवन हिमाचल प्रदेश का भ्रमण किया और देखा कि राजभवन में किस प्रकार का संधारण किया गया है एवं क्या-क्या नवाचार हो रहे हैं, ताकि उनका पालन राजभवन छत्तीसगढ़ में भी कराया जा सके। इसके पूर्व रेलवे स्टेशन पर रेलवे एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा राज्यपाल उइके का हार्दिक अभिनंदन किया गया।
रायपुर /शौर्यपथ/
दिव्यांग बहनों का होगा इलाज
संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्गुकोंदल में बचपन से दिव्यांग बहनें प्रियंका दुग्गा व प्रीति दुग्गा के इलाज के लिए हर सम्भव कदम उठाने के निर्देश दिए । दुर्गुकोंदल भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम की समाप्ति पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोगों से आवेदन लेने स्वयं उनके बीच पहुंचे। इस दौरान उनकी नज़र भीड़ में उन्हें आशा भरी निगाहों से तकती दिव्यांग बेटी प्रियंका दुग्गा पर पड़ी। मुख्यमंत्री ने तुरन्त प्रियंका और उसकी बहन प्रीति को सामने बुलवाया और उनकी समस्या सुनी। प्रियंका ने बताया कि वो और उसकी छोटी बहन प्रीति दोनों बचपन से दिव्यांग हैं, दोनों के हाथ और पैर में दिव्यांगता है। प्रीति को बोलने में भी परेशानी होती है। उनकी माता का बहुत पहले ही देहांत हो चुका है। दोनों बहनों के पिता श्री राजकुमार दुग्गा भी दिव्यांग हैं और वे लकड़ी बेच कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिटिया प्रीति व प्रियंका की व्यथा सुन तुरन्त कलेक्टर के दोनों बहनों के बेहतर से बेहतर इलाज के लिए हर सम्भव कदम उठाने के निर्देश दिये।
रायपुर /शौर्यपथ/
दुर्गकोंदल भेंट-मुलाकात
स्थानीय किसान धरम सिंह नरेटी
इस बीच मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीण से पूछा
रामदेव ने मुख्यमंत्री को बताया की उनका जाति प्रमाणपत्र हल्बा जाति का नहीं बन पाया
दुर्गकोंदल भेंट-मुलाकात में 13 साल से खुले स्कूल का भवन नहीं होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने सर्वे कराकर जानकारी लेने एवं जल्द ही भवन निर्माण करवाने की बात कही है, उन्होंने जानकारी देने के लिए ग्रामीणों को धन्यवाद भी दिया।
स्थानीय किसान धरम सिंह नरेटी ने बताया कि उसका एक लाख 13 हज़ार का क़र्ज़ा माफ़ हुआ है।
इस बीच मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीण से पूछा कि जाति प्रमाणपत्र बना की नहीं, रामदेव ने मुख्यमंत्री को बताया की उनका जाति प्रमाणपत्र हल्बा जाति का नहीं बन पाया है, पुराना रिकार्ड नहीं मिलने की वजह से हमारे दो बच्चों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि दस्तावेज ना हो तो ग्रामसभा से प्रस्ताव पारित करने से जाति प्रमाण पत्र बन जाएगा।
ग्राम मेड़ो निवासी किसान गणेशराम ने बताया कि पुलिया बनने के बाद भी अधिग्रहित जमीन पर मुआवज़ा नहीं मिला है, तो मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि कार्य प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत हुआ है, जिसमें मुआवजे का प्रावधान नहीं है। किसान की समस्या का निराकरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जमीन के बदले जमीन मुहैया कराने का निर्देश दिया।
रायपुर /शौर्यपथ/
जमीन पर बैठ कर भोजन किया
देशी आम का भी मुख्यमंत्री ने स्वाद लिया
सविता उईके ने मुख्यमंत्री को करमत्ता भाजी, कोलियारी भाजी
भोजन के बाद मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की
भोजन के बाद मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भानुप्रतापपुर विधानसभा प्रवास के दौरान दुर्गूकोंदल में महिला किसान श्रीमती सविता उईके के घर पहुँचे। उन्होंने सविता के घर जमीन पर बैठ कर भोजन किया।
सविता उईके ने मुख्यमंत्री को करमत्ता भाजी, कोलियारी भाजी, चेंच भाजी, रखिया बड़ी एवं आलू की सब्जी, जिमी कंद की सब्जी, उड़द-मूंग दाल, चांवल, रोटी, जिर्रा फूल की चटनी, आम चटनी एवं मड़िया पेज परोसा। इसके बाद खीर, छिन्द, जामुन और देशी आम का भी मुख्यमंत्री ने स्वाद लिया।
भोजन के बाद मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चो से पूछा कि वे स्कूल जाते है? तो बच्चो ने गर्व से बताया कि वे दोनो आपके द्वारा खोले गये स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पहली एवं चौथी कक्षा में पढ़ते हैं। मयंक पहली में और रिहान चौथी क्लास में है। जिस पर मुख्यमंत्री ने दोनो बच्चो को चाॅकलेट एवं अन्य पुरस्कार दिये।
बच्चो की माता ने भी मुख्यमंत्री से कहा कि आपके द्वारा शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाने से ही यह संभव हो सका है कि हमारे जैसे कृषक परिवार के बच्चे भी अब अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ पा रहें है।
:
रायपुर /शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भानुप्रतापपुर विधानसभा के चारामा तहसील के अंतर्गत ग्राम गितपहर पहुँचे। यहां ग्रामीणों द्वारा पारम्परिक पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया, इसके बाद मुख्यमंत्री ने शीतला माता की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने माता अंगारमोती माता की आराधना के साथ ही डोकरा देव, एवं पहारिया डोकरा देव की अच्छी वर्षा की कामना कर पूजा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में नीम के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया एवं उपाध्यक्ष विधानसभा एवं विधायक भानुप्रतापपुर मनोज सिंह मंडावी भी साथ थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
