August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    Oily Skin से हो गए हैं परेशान तो आजमाकर देखें ये टिप्स, धूप में भी चेहरे पर दिखेगा निखार

    • rounak group

    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ/

    गर्मियों में अपनी स्किन की देखभाल हम सभी के लिए बेहद जरूरी है. स्किन का खास ख्याल रखना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि ये हमारे शरीर की ऊपरी और सबसे नाजुक परतों में से एक है. लगातार तेजी से बिगड़ रही लाइफस्टाइल, पॉल्यूशन और स्ट्रेस का लेवल इतना तेजी से बढ़ गया है जिसका असर चेहरे पर साफ नजर आता है. इसके अलावा इस मौसम में ह्यूमिडिटी की वजह से चेहरे की नमी खो जाती है और स्किन ऑयली होने लगती है. आज हम आपको कुछ बेहद आसान टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो कर आप गर्मी में अपनी ऑयली स्किन का ख्याल रख सकते हैं.

    ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के टिप्स

    मॉइश्चराइजर लगाएं

    आपके चेहरे पर पर्याप्त और कई बार एक्स्ट्रा ऑयल मौजूद होता है बावजूद इसके मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है. दरअसल मॉइश्चराइजर आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है और एक्सेसिव सीबम को रोकते हैं. हालांकि, ग्रीसी और ऑयली मॉइश्चराइजर चुनने के बजाय लाइट या जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर चुनें.
    ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करें

    धूप के दिनों में जब आपको दिनभर एक जगह से दूसरी जगह जाना होता है तब ब्लॉटिंग पेपर आपके सेवियर होते हैं. हमेशा पतले ब्लॉटिंग पेपर अपने साथ रखें. जब भी आपकी स्किन ग्रीसी और ऑयली हो जाए तो पतले ब्लोटिंग पेपर को फेस के अफेक्टेड एरिया पर टैप करें. ऐसा करने से चिपचिपाहट तुरंत दूर हो जाएगी. हालांकि, जरूरत से ज्यादा ब्लोटिंग पेपर का इस्तेमाल ना करें क्योंकि ये आपके स्किन से एसेंशियल ऑयल भी हटा देते हैं.

    टोनर करें इस्तेमाल

    अगर अच्छीखासी धूप और गर्मी में आपको अपनी स्किन का ख्याल रखना है तो टोनर को बिल्कुल भी स्किप ना करें. आपकी स्किन को सॉफ्ट, शांत और ओपन पोर्स को बंद करने में टोनर बहुत ही इंपॉर्टेंट रोल प्ले करते हैं. इसके अलावा टोनर एक्सेसिव ऑयल (Excessive Oil) प्रोडक्शन को भी कंट्रोल करते हैं. टोनर आपकी स्किन से एक्सेस ऑयल को हटाते हैं और स्किन को क्लीन भी करते हैं.

    अप्लाई करें फेस मास्क

    जब भी फेस मास्क की बात आती है तो सबसे पहले नेचुरल चीजों को ही चुनना चाहिए. आप चाहें तो मुल्तानी मिट्टी या चंदन से बने नेचुरल फेस मास्क को अप्लाई कर सकते हैं. ये फेस मास्क आपकी स्किन को मैटिफाइंग इफेक्ट देने के लिए चेहरे से गंदगी को हटाते हुए एक्सेस ऑयल को एब्जॉर्ब कर लेते हैं जो गर्मी के मौसम में आपकी स्किन को और भी ज्यादा ग्लोइंग बनाता है.

    ज्यादा फेस वॉश करने से बचें

    अगर स्किन को किसी चीज की जरूरत होती है तो वो किसी न किसी तरह पता चल जाता है. ऐसे में जरूरी है कि आप जरूरत से ज्यादा फेस वॉश का इस्तेमाल ना करें. इसके अलावा बार-बार चेहरा धोना भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसा करने से फेस ड्राई हो जाता है और एक्सेस ऑयल का प्रोडक्शन होने लगता है. ऐसे में चेहरा नमी खोने लगता है और स्किन ऑयली हो जाती है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision