Google Analytics —— Meta Pixel
June 18, 2026
Hindi Hindi

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156
Mrinendra choubey

Mrinendra choubey


Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$description in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/user.php on line 59

0 व्यस्त मार्ग पर स्ट्रीट लाइट नदारद, प्रशासन की अनदेखी से राहगीर और वाहन चालक परेशान

राजनांदगांव /शौर्यपथ /फरहद चौक पर व्याप्त अंधेरा अब आमजन के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। यह चौक मोहरा, अंबागढ़ चौकी, पेंड्री एवं ट्रांसपोर्ट नगर को जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है, जहां से दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों का निरंतर आवागमन होता रहता है। इसके बावजूद चौक एवं आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने से यहां घुप्प अंधेरा पसरा रहता है।

स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों का कहना है कि अंधेरे के कारण रात के समय राहगीरों को चलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तेज रफ्तार वाहनों, दोपहिया चालकों एवं पैदल यात्रियों के लिए यह स्थिति बेहद जोखिम भरी बन चुकी है। कई बार दुर्घटना होते-होते बची है, लेकिन अब किसी बड़े हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग एवं प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यदि जल्द ही फरहद चौक पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं की गई, तो यह अंधेरा किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र स्ट्रीट लाइट लगाई जाएं और खराब लाइटों की मरम्मत कराई जाए, ताकि आमजन सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें।

0 आज मेहमान खिलाड़ियों के सम्मान मे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम "रुद्राक्षम् नाईट" का आयोजन, सांसद संतोष पाण्डेय करेंगे फ्लड लाइट का उद्घाटन

0 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता

राजनांदगांव।शौर्यपथ/ 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। महिला वर्ग का पहला मैच चीखली ड्रैगन्स विरुद्ध दीनदयाल चैलेंजर्स के मध्य खेला गया, जिसमें दीनदयाल चैलेंजर्स ने मैच के पूर्ण समय तक 2-2 गोल बराबरी के पश्चात मैच मे शूट आउट के माध्यम से 3-2 से जीत हासिल की। दीनदयाल चैलेंजर्स की ओर से घानिष्ठा साहू एवं कनक मरकाम ने 2-2 गोल एवं ममता साहू एक गोल किया तो वही चीखली ड्रैगन्स की ओर से पुशपीता साहू ने 3 गोल तथा रौशनी पटेल ने 1 गोल किया। बालक वर्ग का पहला मैच उत्तरप्रदेश विरुद्ध राजनांदगाँव के मध्य खेला गया जिसमें उत्तरप्रदेश प्रदेश की टीम ने राजनांदगाँव को 6-2 से पराजित किया। उत्तरप्रदेश कि ओर से हिमांशु, पुनीत पाल, देवेंद्र सिंह, नितिन,लक्की एवं शिवम् ने 1-1 गोल किया वही राजनांदगाँव की ओर से शुभम साहू एवं नरेंद्र निषाद ने 1-1 गोल किया। बालक वर्ग का का दूसरा मैच बेहत रोमांचक रहा। स्टेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस बिलासपुर विरुद्ध अमरावती के मध्य खेल गया। मैच मे बिलासपुर की टीम ने 6-5 से जीत दर्ज की। बिलासपुर की ओर से ओम यादव ने चार गोल तथा आनंद सूर्यवंशी ने 2 गोल किया वही अमरावती महाराष्ट्र की ओर से उज्जैर मोहम्मद ने 5 गोल अपने टीम के लीये किया। एस ई सी एल बेस्ट दर्शक का अवार्ड दीनदयाल वार्ड क्रमांक 06 निवासी अनुराग कापकार को प्रदान किया गया

0 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिला फ़्लैश हॉकी स्टिक

उत्कृष्ट खेल कौशल प्रदर्शन के लीये बालिका वर्ग मे घानिष्ठा साहू, पुशपीता साहू को पुरस्कृत किया गया। बालक वर्ग के मैच मे बिलासपुर टीम से खिलाड़ी आनंद सूर्यवंशी को और उत्तरप्रदेश प्रदेश से हिमांशु को मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड प्रदान किया गया। *मैदान मे फ्लड लाइट का शुभारंभ करेंगे संतोष पांडेय

0दूधिया रोशनी से जगमगायेगा चिखली स्कूल का मैदान

रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण को सुचारु से संचालित करने के लीये एवं खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का वातावरण प्रदान करने के उद्देस्य से चिखली स्कूल मैदान में फ्लड लाइट का शुभारंभ राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पांडेय जी के द्वारा किया जाएगा । लाइट सांसद निधि द्वारा स्वीकृति किया गया है। खेल मैदान में लाइट व्यवस्था लगने के बाद चीखली स्कूल का मैदान दूधिया रोशनी से जगमगायेगा और क्षेत्र के बच्चों को अब शाम के समय दूधिया रोशनी में अपने खेल को निखारने में मदद मिलेगी।

0मेहमान खिलाड़ियों के सम्मान मे आज भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज मेहमान खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम "रुद्राक्षम् नाईट" का आयोजन चिकली स्कूल मैदान में किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध गायक रोशन शेंडे के द्वारा मधुर गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग मे तीसरे दिन के मैच के दौरान अतिथि के रूप मे छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी,पार्षद रवि सिन्हा,शिव वर्मा एवं सुनील साहू,समाज सेवी देवेश वैष्णव, वरिष्ठ प्रशिक्षक भूषण साव, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी रमेश डाकलिया, अजय झा, प्रकाश शर्मा, प्रिंस भाटिया, अरुणेश झा, योगेश्वर सिन्हा, गुणवंत पटेल, सरद तिवारी, ज्ञानचंद जैन, जहांगीर खान, अयूब इरफ़ान, अनुराज श्रीवास्तव, दिग्विजय श्रीवास्तव, तृप्ति निषाद, कमलेश्वरी वर्मा, सुनीता साहू, हंस कुमारी साहू, दीपमाला नायडू उपस्थित रहे। अंडर 14 बॉयज प्रदर्शन मैच लिटिल स्टार बसंतपुर विरुद्ध रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी - 3 बजे *अखिल भारतीय प्रतियोगिता* 4 :00 बजे बिहार विरुद्ध गोंदिया 5 बजे करमपुर विरुद्ध जिला हॉकी संघ दुर्ग

5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता

राजनांदगांव।शौर्यपथ/ 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। महिला वर्ग का पहला मैच शिवनगर बुल्स विरुद्ध शांति नगर नगर स्ट्राइकर्स के मध्य खेला गया जिसमें शांति नगर स्ट्राइकर ने मैच मे 3-2 से जीत हासिल की। शांति नगर स्ट्राइकर्स की ओर से उर्वशी यादव, मोनिष्का विश्वकर्मा एवं तूलिका वर्मा ने 1-1 गोल किये तो वही शिवनगर बुल्स की ओर से एकता एवं उन्नति निषाद ने अमल चौबे एवं उदित मनी साहू ने 1-1 गोल किए। बालक वर्ग का पहला मैच उत्तरप्रदेश विरुद्ध कबीर धाम के मध्य खेला गया जिसमें उत्तरप्रदेश प्रदेश की टीम ने कबीरधाम की टीम को 5-4 से पराजित किया। उत्तरप्रदेश कि ओर से देवेंद्र सिंह एवं हिमांशु ने 2-2 गोल किया तथा पुनीत पाल ने 1 गोल किया वही कबीरधाम की ओर से मनीष राजपूत ने 2, सोम साहू एवं कोमल पाल ने 1-1 गोल किया। बालक वर्ग का का दूसरा मैच स्पोर्ट्स अकादमी रायपुर एवं जिला हॉकी संघ दुर्ग के मध्य खेल गया। मैच मे स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने 7-3 से जीत दर्ज की। स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से लियांश सारिणी ने चार गोल तथा मनीष मौर्या ने 3 गोल किया वही जिला हॉकी संघ दुर्ग की ओर से भेद चौरे ने तीन गोल अपने टीम के लीये किया। *एस ई सी एल बेस्ट दर्शक का अवार्ड शांति नगर वार्ड क्रमांक 10 निवासी बाबुदास मानिकपुरी को प्रदान किया गया* *उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिला फ़्लैश हॉकी स्टिक* उत्कृष्ट खेल कौशल प्रदर्शन के लीये बालिका वर्ग मे उर्वशी यादव को प्लेयर ऑफ़ द मैच,तूलिका वर्मा वर्मा को बेस्ट डिफेंडर एवं मोनिष्का विश्वकर्मा को बेस्ट स्ट्राइकर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। बालक वर्ग के मैच मे उत्तरप्रदेश टीम से खिलाड़ी देवेंद्र सिंह को और जिला हॉकी संघ दुर्ग टीम के खिलाड़ी भेद चौरे को मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड प्रदान किया गया। रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी राजनांदगाँव हॉकी लीग के तहत खेले गए दूसरे दिन के मैच के दौरान अतिथि के रूप मे पार्षद शिव वर्मा एवं सुनील साहू, योगेश्वर सिन्हा, गुणवंत पटेल, सरद तिवारी, ज्ञानचंद जैन, जहांगीर खान, अयूब इरफ़ान, अनुराज श्रीवास्तव, दिग्विजय श्रीवास्तव, तृप्ति निषाद, कमलेश्वरी वर्मा, सुनीता साहू, हंस कुमारी साहू, दीपमाला नायडू उपस्थित रहे।

बालिका वर्ग पहला मैच 3 बजे से ढाबा विरुद्ध चीखली बालक वर्ग मे 4 :00 बजे जिला हॉकी संघ राजनांदगाँव विरुद्ध उत्तरप्रदेश 5 बजे बिलासपुर सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस विरुद्ध अमरावती महाराष्ट्र

0 चीखली क्षेत्र के बच्चों को जल्द मिलेगा नये हॉकी खेल मैदान की सौगात : रमन सिंह

राजनांदगांव /शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं राजनांदगाँव के विधायक डॉ रमन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप मे चीखली स्कूल के मैदान में 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का शुभारम्भ किया। उद्घाटन समाहरोह के अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय की उजस्तिथि ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम मे जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी, पार्षद शिव वर्मा, सुनील साहू, श्रुति जैन, ऋषि देव चौधरी, सुमीत भाटिया, बंटू जैन,प्रिंस भाटिया की उपस्तिथ ने भी मंच की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यअतिथि विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगाँव के विधायक डॉ रमन सिंह ने कहा, “आज मुझे बहुत संतुष्टि मिली है कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की परिकल्पना के अनुरूप खेलो इंडिया अभियान ने एक क्रांति का रूप ले लिया है और यह क्रांति आज राजनांदगाँव के चीखली स्कूल मैदान मे दिखाई दें रही है। जीवन के सबसे कठिन सबक सीखने के लिए खेल अपने आप में एक महत्वपूर्ण तरीका है। रमन सिंह ने कहा की रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा खेल में उत्कृष्टता और राष्ट्र की सेवा में अनुशासित, शिक्षित,समर्पित,कर्त्तव्य-केंद्रित एवं स्वस्थ युवाओं के निर्माण मे सर्वोत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। मुझे विश्वास है कि रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रशिक्षणरत बच्चे भविष्य मे जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे। साथ डॉ रमन सिंह ने बहुत जल्द चीखली क्षेत्र के बच्चों को नवीन हॉकी खेल मैदान देने की घोसणा की।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राजनांदगाँव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा, मै इस मैदान के कार्यक्रमों मे हमेशा उपस्थित होता रहता हु। यहाँ आने से मुझे प्रसन्ता की विशेष अनुभूति होती है। जल्द ही चिखली स्कूल का मैदान दूधिया रौशनी से जगमगायेगा । कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं गोल्ड मैडलिस्ट एन आई एस हॉकी कोच मृणाल चौबे ने रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समाज के बच्चों के विकास के लीये पांच उद्देश्य - खेल, शिक्षा, अनुशासन, स्वास्थ्य और नशे से दुरी पर कार्य करने की बात कही। मृणाल ने रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों के उपल्बधियों से अतिथियों को अवगत कराया।

मृणाल ने कहा इस अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता को छत्तीसगढ़ हॉकी एवं जिला हॉकी संघ राजनांदगाँव के मार्गदर्शन मे आयोजित किया जा रहा है। देश व प्रदेश के नामचीन उत्कृष्ट 12 टीमे इसमें भाग ले रही है। टीमों के रुकने खाने और खेलने की उत्तम व्यवस्था संस्था के द्वारा की गई है। क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पार्षद शिव वर्मा ने अपने उद्बोधन मे क्षेत्र के विभिन्न विषयो पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित किया, जिसपर माननीय विधायक ने हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। 0

श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में शिक्षा की नई पहल

रुद्राक्षम् इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एजुकेशन का शुभारंभ एवं लोगो अनावरण* श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा स्कूल संचालन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के करकमलों से रुद्राक्षम् इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एजुकेशन को लॉन्च किया गया। इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने स्कूल के लोगो का भी अनावरण किया। रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष विष्णु नंद ने बताया की शिक्षा के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। स्कूल संचालन की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों ने इस पहल को भविष्य निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम बताया। कार्यक्रम मे उपस्थित सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा की रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी की यह पहल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि श्रमिक वर्ग के बच्चों को समान अवसर प्रदान कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कबीरधाम एवं बिहार ने अपने-अपने मैच जीते 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस का पहला मुकाबला कबीरधाम बनाम जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के मध्य खेला गया। इस रोमांचक मैच में कबीरधाम की टीम ने जिला हॉकी संघ राजनांदगांव को 3–1 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। कबीरधाम टीम की ओर से कोमल, अर्जुन वर्मा एवं अमन यादव ने एक एक गोल किए गए, जबकि जिला हॉकी संघ राजनांदगांव की ओर से एकमात्र गोल भावेश निषाद ने किया। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला आर.के. रॉय हॉकी अकादमी, बिहार एवं खेलो इंडिया सेंटर, राजनांदगांव के मध्य खेला गया। इस मैच में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव को 5–1 से पराजित किया। बिहार टीम की ओर से खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल के साथ प्रधान ने दो गोल, हेमराम,अनिकेत,बिलसुन भेंगरा ने एक- एक गोल किए, वहीं खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव की ओर से एकमात्र गोल आदर्श सिंह ने किया। कार्यक्रम के शानदार उद्घाटन समारोह मे चीखली माध्यमिक शाला के छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं खिलाड़ियों के द्वारा मनमोहक मार्च पास्ट की प्रस्तुति गई। आज खेले जाने वाले मैच 3 बजे उत्तरप्रदेश प्रदेश विरुद्ध कवर्धा बजे जिला हॉकी संघ दुर्ग विरुद्ध स्पोर्ट्स अकादमी रायपुर

राजनांदगांव/शौर्यपथ/ भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव के बायोकेमेस्ट्री विभाग द्वारा दिनांक 17 दिसंबर 2025 को Inborn Errors of Metabolism (IEM): From Bench to Bedside विषय पर सतत चिकित्सा शिक्षा (सी.एम.ई.) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी आयोजित हुआ, जिसमें राज्य के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों के चिकित्सा शिक्षक एवं स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. पी.एम. लुका (अधिष्ठाता, चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव) एवं अतिथि डॉ. अतुल मनोहर राव देशकर (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट) द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों का स्वागत बायोकेमेस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल बरन चौधुरी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. पी.एम. लुका ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नवीन शोध एवं बदलावों से अपडेट रहने के लिए ऐसे शैक्षणिक आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। वहीं डॉ. अतुल मनोहर राव देशकर ने IEM जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सीएमई आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस बीमारी की समय पर पहचान एवं उपचार में प्रयोगशाला जांच की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में एम्स रायपुर से आमंत्रित मुख्य वक्ता डॉ. अतुल जिंदल (विभागाध्यक्ष एवं शिशु रोग विशेषज्ञ) ने The Nonspecific Clues: Recognizing IEM Across the Lifespan विषय पर व्याख्यान देते हुए IEM से जुड़े न्यूरोलॉजिकल लक्षणों एवं आवश्यक जांचों की विस्तृत जानकारी दी। एम्स रायपुर की डॉ. सुप्रवा पटेल (प्राध्यापक, बायोकेमेस्ट्री) ने IEM की पहचान हेतु होने वाली रक्त एवं जेनेटिक जांचों पर प्रकाश डाला। चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के डॉ. अजय कोसम (विभागाध्यक्ष एवं शिशु रोग विशेषज्ञ) ने नवजात शिशुओं में मेटाबोलिक विकारों के नवीनतम निदान एवं उपचार तकनीकों की जानकारी दी। एम्स रायपुर की डॉ. तृप्ति सिंह नाइक (प्राध्यापक, शिशु रोग विभाग) ने बताया कि जीवनशैली एवं आहार में उचित बदलाव से IEM से पीड़ित मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं।

डॉ. रोहित डेविड (सह प्राध्यापक, पी.एस.एम. विभाग) ने कहा कि भारत में IEM एक गंभीर और तेजी से बढ़ती समस्या बनती जा रही है, जिस पर गंभीरता से विचार आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में बायोकेमेस्ट्री विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. पुष्पेन्द्र नरेटी ने सभी अतिथियों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में IEM से संबंधित जांच एवं उपचार सुविधा शीघ्र प्रारंभ होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि यह संस्थान भविष्य में IEM जांच एवं उपचार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

0 31 हजार विजेता व 21 हजार उपविजेता पुरस्कार, 50-50 फार्मूले से स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

राजनांदगांव/शौर्यपथ / वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित बहुप्रतिष्ठित 5वीं छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2025 का भव्य आयोजन आगामी 21 से 28 दिसंबर तक ढाबा रोड स्थित चीखली स्कूल मैदान में किया जाएगा। आठ दिवसीय इस अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में देश एवं प्रदेश की 12 उत्कृष्ट टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एनआईएस गोल्ड मेडलिस्ट कोच मृणाल चौबे ने पत्रकारवार्ता में बताया कि हॉकी खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया द्वारा अपने पूज्य पिताजी स्व. सुरजीत सिंह भाटिया की स्मृति में विजेता टीम को ₹31, 000 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं समाजसेवी बहादुर अली द्वारा अजीज मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से उपविजेता टीम को ₹21, 000 की नगद राशि दी जाएगी।

0 भव्य स्वागत व रैली

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों का स्वागत रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। इसके पश्चात चिखली चौक से चीखली स्कूल मैदान तक रैली निकालकर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा।

0खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ

आयोजकों द्वारा खिलाड़ियों के लिए भोजन एवं आवास की उत्तम व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मेडिकल टीम, आपातकालीन सुविधा, पेयजल, इको-फ्रेंडली परिवहन, मैच ऑफिशियल्स, आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम, बेस्ट प्लेयर एवं बेस्ट दर्शक पुरस्कार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

0फ्लड लाइट में होंगे मुकाबले

सांसद संतोष पाण्डेय द्वारा घोषित फ्लड लाइट का कार्य तेज़ी से जारी है। आयोजकों को उम्मीद है कि प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पूर्व कार्य पूर्ण हो जाएगा और मुकाबले फ्लड लाइट में कराए जाएंगे।

0 50-50 फार्मूले से मिलेगा अवसर

कोच मृणाल चौबे ने बताया कि टूर्नामेंट में 50 प्रतिशत टीमें छत्तीसगढ़ से तथा 50 प्रतिशत टीमें अन्य राज्यों से होंगी। इस अनोखे 50-50 फार्मूले से प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का सुनहरा अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट फॉर्मेट में खेली जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को अधिक मैच और बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक माहौल प्राप्त होगा।

0भाग लेने वाली प्रमुख टीमें

खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव, जिला हॉकी संघ राजनांदगांव, अमरावती एकादश (महाराष्ट्र), आर.के. रॉय हॉकी अकादमी, पटना (बिहार), भोपाल एकादश (मध्यप्रदेश), सेल हॉकी अकादमी (राउरकेला ओड़िशा), तमिलनाडु एकादश (चेन्नई), मेंघबरन सिंह हॉकी अकादमी (गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश), स्टेट खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस(बिलासपुर), जिला हॉकी संघ(कवर्धा), जिला हॉकी संघ दुर्ग, झारखंड एकादश

आयोजकों के अनुसार, पटरी पार क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े स्तर पर हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की उपस्थिति की भी प्रबल संभावना है। पत्रकारवार्ता में वार्ड पार्षद शिव वर्मा, सुनील साहू एवं दीपेश चौबे उपस्थित रहे।

राजनांदगांव/शौर्यपथ / भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मेडिसिन विभाग एवं ए.आर.टी. सेंटर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का प्रभावशाली आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “अधिकार एवं संसाधनों की समझ: एड्स प्रभावित लोगों के लिए कानून और सरकारी सहायता” पर आधारित रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:45 बजे दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसमें अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहरराव देशकर, उप-अधीक्षक डॉ. पवन जेठानी और जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी की नोडल अधिकारी डॉ. अल्पना लूनिया सहित अनेक चिकित्सक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ज्योति यादव, डॉ. मीना आर्मो, डॉ. तिर्कि और डॉ. अराधना टोप्पो ने भी अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज की।

मंच संचालन एसोसिएट प्रोफेसर मेडिसिन विभाग डॉ. प्रकाश खुंटे, रेणु अवस्थिति और अश्विनी राय द्वारा किया गया, जबकि वक्ताओं के रूप में धर्मेन्द्र वर्मा, जितेन्द्र जंघेल और नागेश मुंजारे मौजूद थे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एमबीबीएस 2021 बैच के छात्रों द्वारा डॉ. नवीन तिर्कि के मार्गदर्शन में प्रस्तुत जागरूकता नाटक ‘एड्स की महामारी’ रहा, जिसमें मनोरंजक शैली में एचआईवी/एड्स से जुड़े मिथकों, भ्रमों और अफवाहों से होने वाले नुकसान को सरल भाषा में समझाया गया। नाटक में महाराजा अकबर की भूमिका डॉ. प्रकाश खुंटे ने, जोरा बाई की भूमिका अश्विनी राय ने, बनारकली का अभिनय अनुभूति ने, बिरबल का रोल आदित्य सिन्हा ने, सहजादा वलीम का अमन केसरी ने, सेनापति का अजय ने तथा खबरीलाल का रोल अक्षत ने प्रभावशाली ढंग से निभाया।

नाटक के माध्यम से यह संदेश स्पष्ट रूप से दिया गया कि एचआईवी कोई अंत नहीं है, ए.आर.टी. दवाएं रोगियों को लंबा और स्वस्थ जीवन प्रदान करती हैं तथा ये सेवाएं सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध हैं। कार्यक्रम के अंत में ए.आर.टी. सेंटर में सेवाएं दे रही काउंसलर भारती सिमानकर, स्टाफ नर्स धर्मशिला और तकनीशियन खिलेश सिन्हा को स्मृतिचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. नवीन तिर्कि ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय संस्थान के डीन डॉ. पंकज मधुकर लुका के मार्गदर्शन को देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि समाज में एड्स से जुड़े मिथकों को दूर करने और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक और प्रभावी प्रयास साबित हुआ।

राजनांदगांव/शौर्यपथ/ मानव मंदिर चौक के पास बुधवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने तेज़ी और समन्वित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। घटना रात 11:08 बजे की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के पास एक युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।

कॉम्बिंग गश्त में निकली पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और घायल अनुप यादव उर्फ मुण्डु यादव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। आहत के पिता राजेश कुमार यादव ने बताया कि मोहम्मद महफूज शेख (28 वर्ष), निवासी शांति नगर, ने अनुप यादव पर गले, सीने, हाथ और पैर में चाकू से अनेक प्राणघातक वार किए। पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए मौके पर देहाती नालसी तैयार कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 730/25 धारा 109(1) BNS तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने पूरी रात इलाके में तलाशी अभियान चलाया और आरोपी महफूज शेख को उसके ठिकाने से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार की, जिसके बाद उसके कब्जे से बटनदार चाकू और स्कूटी क्रमांक CG 08 BD 2721 बरामद की गई। पुख्ता सबूत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर 27 नवंबर को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से बदमाश प्रवृत्ति का है तथा उसके खिलाफ “हाफ मर्डर” जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। घायल अनुप यादव की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज पेंड्री से उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम, उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, प्रआर जी. सिरील कुमार, शंभूनाथ द्विवेदी, संदीप चौहान, आरक्षक प्रयंश सिंह, श्रीनिवास राव, राम नारायण चंदेल, अविरल भगत तथा कोतवाली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खेल, शिक्षा, अनुशासन, स्वास्थ्य और नशामुक्ति का सफल मॉडल—बच्चों को मैदान से जोड़ने की रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी की प्रभावी पहल

राजनांदगाँव। शौर्यपथ/ चीखली स्कूल मैदान में रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर एक बार फिर बड़ी सफलता का कारण बना है। पटरी पार क्षेत्र के बच्चों के लिए चल रहे इस प्रशिक्षण में शामिल 8 खिलाड़ियों का चयन भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘खेलो इंडिया’ में हुआ है। चयन ट्रायल 6 नवंबर को आयोजित किए गए थे, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना गया। प्राप्त सूची में जिन 8 बालिकाओं के नाम शामिल है उनमे लक्ष्य पब्लिक स्कूल से डिंपल यादव, निधि मरकाम, कनक मरकाम तथा तनिस्का ,शास. पूर्व माध्यमिक विद्यालय चीखली से तीजेश्वरी यादव, जिया साहू ,विनायक पब्लिक स्कूल से जूही राजपूत, नीरज पेरेंट्स प्राइड स्कूल से फाल्गुनी नायडू है । सभी चयनित खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एन.आई.एस. गोल्ड मेडलिस्ट कोच मृणाल चौबे के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

“पटरी पार क्षेत्र में खेल, शिक्षा और अनुशासन को नई दिशा” — मृणाल चौबे

मृणाल चौबे ने बताया कि रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे विस्तृत अभियान के अंतर्गत पटरी पार क्षेत्र के बच्चों को खेल, शिक्षा, अनुशासन, स्वास्थ्य और नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि “हमारा उद्देश्य बच्चों को मैदान से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। यह उपलब्धि उसी प्रयास का परिणाम है।” पटरी पार क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखा जा रहा है ।

“राजनांदगाँव की हॉकी का देश में विशेष स्थान” — फ़िरोज़ अंसारी

छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राजनांदगाँव की हॉकी ने हमेशा राज्य और देश का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों का खेलो इंडिया में चयन इस पहचान को और मजबूत करता है। महापौर मधुसूदन यादव, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, सहायक संचालक खेल विभाग ए. एक्का, नीलमचंद जैन, कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, भुषण सॉव, नरेश डाकलिया पूर्व महापौर, कुमार स्वामी, पार्षद छोटेलाल रामटेके, ज्ञानचंद जैन, प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, सुनील वर्मा, अजय झा,गणेश प्रसाद शर्मा, ज्ञानचंद जैन, अनुराज श्रीवास्तव, अब्दुल कादिर, प्रिंस भाटिया,रणविजय प्रताप सिंह, रामावतार जोशी, दिग्विजय श्रीवास्तव,संतोष साहू,राजू रंगारी, महेंद्र ठाकुर, गुणवंत पटेल, किशोर धीवर, डॉ विकास वैष्णव, मोहम्मद जावेद, गोविन्द यादव, सचिन खोबरागड़े, योगेश दुवेदी, दिलीप रावत, आशा थॉमस, शकील अहमद, खेमराज सिन्हा, कृष्णा यादव, कुशाल यादव, अभिनव मिश्रा, लक्ष्मण यादव, आशीष सिन्हा, आरती शेंडे, हारुन खान, दीपेश चौबे, पियूष वर्मा, रुपेश जायसवाल, ललित नायडू, सुरेश डेकाटे,आशु लारिया , रवि कुंजाम, संदीप यादव , ब्रम्हा नंद चौबे , शेखर सिन्हा , शिवा चौबे , राधे साहू , तेजन राजपूत , लाल सिंह साहू , राजा राजपूत , बृज नेताम , पप्पू रामटेके , किशोर श्रीमटे , अमर जीत यादव , विष्णु नंद चौबे , राजेश यादव , सौरभ यादव , वासु सावक , लक्ष्मण पाल , चंदा साहू , मनोज साहू , अंजू सिंह , प्रतिमा भारद्वाज , मोनिका राजपूत , वंदना वर्मा , रागिनी श्रीवास्तव , श्रीमती मंजूलता राजपूत , डेजी मसीह , कल्प रानी , जामुन साहू , पायल वर्मा , मीणा विश्वकर्मा एवं श्रीमती सरिता चौबे तथा अनेक जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और समाजसेवियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने इस सफलता को राजनांदगाँव की उभरती प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया।

राजनांदगांव/शौर्यपथ/ सर्दियों के मौसम में दिल के मरीजों के लिए खतरा बढ़ जाता है।एसोसिएट प्रोफेसर, मेडिसिन विभाग डॉ. प्रकाश खूंटे बताते हैं कि ठंड के कारण शरीर की रक्त वाहिकाएँ सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और दिल पर अचानक भार पड़ता है। इसी कारण इस मौसम में हार्ट अटैक की घटनाएँ अधिक देखी जाती हैं। सर्दियों में लोगों की गतिविधियाँ कम हो जाती हैं और तैलीय, भारी भोजन का सेवन बढ़ जाता है। इसके साथ ही फ्लू और सांस की समस्या भी दिल की कार्यक्षमता को प्रभावित करती है, जिससे दिल की बीमारी का जोखिम और बढ़ जाता है।

डॉ. प्रकाश खूंटे का कहना है कि हार्ट अटैक के लक्षणों को समय रहते पहचानना बेहद महत्वपूर्ण है। यदि सीने में दर्द या दबाव महसूस हो, दर्द हाथ, गर्दन या पीठ तक फैल जाए, सांस लेने में कठिनाई, ठंडा पसीना या चक्कर आए—तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। बुजुर्ग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह व कोलेस्ट्रॉल के मरीज और पहले से हृदय रोग से पीड़ित लोग सर्दियों में विशेष रूप से जोखिम में रहते हैं।

सावधानी जिन लोगों को रखनी चाहिए, उनमें डॉ. प्रकाश खूंटे खासतौर पर 50 वर्ष से ऊपर के लोगों, स्मोकिंग करने वालों और लंबे समय से दिल की बीमारी झेल रहे मरीजों को शामिल करते हैं। उनके अनुसार सर्दियों में दिल को सुरक्षित रखने के लिए कुछ सरल लेकिन प्रभावी उपाय अपनाने चाहिए। सबसे पहले ठंड से बचाव जरूरी है—गर्म कपड़ों का सही उपयोग करें और अचानक ठंडी हवा में जाने से बचें। हल्का व संतुलित भोजन लें, दिन में थोड़ा-बहुत चलते-फिरते रहें और नियमित रूप से BP, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराते रहें। डॉ. प्रकाश खूंटे सलाह देते हैं कि धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन सर्दियों में दिल के लिए और भी हानिकारक हो सकता है, इसलिए इन्हें सीमित करना आवश्यक है।

बहुत ठंड में भारी व्यायाम या अचानक जोरदार शारीरिक गतिविधि दिल पर अनावश्यक दबाव डाल सकती है, इसलिए हल्का और सुरक्षित व्यायाम ही उपयुक्त है। वे यह भी कहते हैं कि पर्याप्त पानी पिएँ, क्योंकि सर्दियों में शरीर अनजाने में डीहाइड्रेट हो जाता है, जिससे खून गाढ़ा होने का खतरा बढ़ सकता है। विशेषज्ञ डॉ. खूंटे के अनुसार, शीत लहर के दिनों में दिल के मरीजों, बुजुर्गों और हाई BP/शुगर वाले मरीजों को अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत है। ठंड का सही प्रबंधन, तनाव से दूरी और समय पर जांच—ये तीन बातें सर्दियों में दिल की सुरक्षा की रीढ़ हैं।

आखिर में डॉ. प्रकाश खूंटे यह संदेश देते हैं कि सर्दियों में छोटे-छोटे पर सावधानीपूर्ण कदम दिल को गंभीर खतरे से बचा सकते हैं। किसी भी लक्षण को हल्के में न लें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर उपचार से हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक टाला जा सकता है।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/user.php on line 269

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)