
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली/शौर्यपथ /
यूक्रेन में फंसे लोगों और छात्रों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, बंगाल, गुजरात सहित भारत की कई राज्यों सरकारों ने हेल्पलाइन स्थापित की है. साथ ही गृह और नागरिक उड्डयन मंत्रालयों ने युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के मुद्दे को उठाया और वहां फंसे लोगों को वापस लाने के लिये कड़े कदम उठाने की बात की. यूक्रेन में भारत के राजदूत वहां फंसे छात्रों की सूची तैयार कर रहे हैं और मौका मिलते ही उन्हें वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है. इसी बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार रूसी आक्रमण (क्रह्वह्यह्यद्बड्डठ्ठ ्रह्लह्लड्डष्द्म) के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने की व्यवस्था कर रही है और जैसे ही पूर्वी यूरोपीय देश का हवाई क्षेत्र यात्री उड़ानों नागरिकों के लिए खुलेगा, उन्हें स्वदेश लाया जाएगा.
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के मुद्दे को बहुत गंभीरता से लिया है. गडकरी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 'Óन केवल विदर्भ (महाराष्ट्र क्षेत्र) के छात्र, बल्कि पूरे भारत से छात्र यूक्रेन में चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे हैं. गृह और नागरिक उड्डयन मंत्रालयों ने युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के मुद्दे को उठाया है.ÓÓ उन्होंने कहा, 'Óयूक्रेन में भारत के राजदूत वहां फंसे छात्रों की सूची तैयार कर रहे हैं और मौका मिलते ही उन्हें वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है.ÓÓ
जनकारी के अनुसार, रूस के सैन्य अभियान के बीच सिर्फ गुजरात के ही करीब 2,500 छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं. गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल यूक्रेन में फंसे हुए राज्य के छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के लगातार संपर्क में हैं. विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेत?ृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर निष्क्रिय होने और छात्रों तथा अन्य भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकालने में देरी करने का आरोप लगाया. हालांकि सत्तारूढ़ भाजपा ने कहा है कि केंद्र सरकार गुजरात के छात्रों सहित अन्य भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.
इसी बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों में वहां फंसे राज्य के विद्यार्थियों और अन्य लोगों को सहायता पहुंचाने तथा भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास से समन्वय के लिए एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है और एक हेल्पलाइन सेवा शुरू की है. उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्?य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के लिए वहां फंसे विद्यार्थियों और अन्य व्यक्तियों को सहायता पहुंचाने तथा भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास से समन्वय के लिए राहत आयुक्त एवं राजस्?व विभाग के सचिव रणवीर प्रसाद को नोडल अधिकारी नामित किया गया है.
मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत यूक्रेन आने जाने के लिए सभी विमान सेवा बंद है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन का एयर स्?पेस भी बंद है और भारतीय दूतावास, कीव सहित यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीयों को संभावित मदद पहुंचाने के लिए प्रयासरत है. विदेश मंत्रालय भारत सरकार तथा भारतीय दूतावास, कीव, यूक्रेन द्वारा हेल्पलाइन संचालित की जा रही है.
तेलंगाना सरकार ने भी यूक्रेन में फंसे राज्य के प्रवासियों और छात्रों की मदद के लिए यहां राज्य सचिवालय और नई दिल्ली स्थित तेलंगाना भवन में हेल्पलाइन स्थापित की है. केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी इस मुद्दे को उठाया है. राज्य के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि हेल्पलाइन पर कल रात से 75 कॉल आई हैं. नई दिल्ली में तेलंगाना भवन के रेजिडेंट कमिश्नर और अन्य अधिकारियों के साथ टेली-कॉन्फ्रेंस करने के बाद मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार विदेश मंत्रालय के लगातार संपर्क में है. केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि उन्होंने भारतीय दूतावास और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से यूक्रेन में फंसे दक्षिणी राज्यों के छात्रों की मदद के लिए बात की है. रेड्डी ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'Óयूक्रेन में दक्षिण भारत और तेलुगु भाषी राज्यों के छात्रों के संबंध में, यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास, माननीय विदेश मंत्री और विदेश मंत्रालय से आज बात की.ÓÓ
उन्होंने ट्वीट किया, 'Óविदेश मंत्रालय स्थिति की मिनट-दर-मिनट निगरानी कर रहा है और उसने संकट के इस समय में सभी को सभी आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया है.ÓÓ उन्होंने कहा कि चूंकि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद है, इसलिये भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है.
इसी बीच, पश्चिम बंगाल सरकार ने युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे राज्य के विद्यार्थियों एवं लोगों की मदद के लिए शुक्रवार को एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया. राज्य सूचना एवं संस्कृति मामले विभाग की ओर से जारी एक नोटिस में कहा गया है कि यह नियंत्रण कक्ष सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खुला रहेगा. नोटिस में कहा गया है, ''यूक्रेन में फंसे हुए पश्चिम बंगाल के विद्यार्थियों एवं लोगों की मदद के लिए यह नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका नेतृत्व भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी करेंगे और राज्य लोक सेवा अधिकारी इसका कामकाज देखेंगे.ÓÓ नोटिस के अनुसार वहां फंसे लोगों के परिवार अधिकारियों से 2214-3526 और 1070 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. एक अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन में फंसे पश्चिम बंगाल के विद्यार्थियों की कुल संख्या का आकलन किया जा रहा है.
वही, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने घोषणा की है कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे प्रदेश के विद्यार्थियों को वापस लाने पर आने वाला पूरा यात्रा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. यूक्रेन गत 24 फरवरी से रूसी आक्रमण का सामना कर रहा है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन में फंसे नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए राज्य सरकार द्वारा नई दिल्ली के अलावा राज्य और जिला स्तर पर नियुक्त अधिकारियों से अब तक 916 विद्यार्थियों और प्रवासी नागरिकों ने सम्पर्क किया है. बयान में कहा गया है, ''इन परिस्थितियों में मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने घोषणा की है कि तमिलनाडु के छात्रों की सुरक्षित स्वदेश वापसी पर आने वाला पूरा यात्रा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी.ÓÓ
बयान में आगे कहा गया है कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए रिहैबिलेशन एंड वेलफेयर ऑफ नन-रेजिडेंट्स तमिल्स के निदेशक जसिंथा लजारस से भी सम्पर्क किया जा सकता है. राज्य सरकार ने यह घोषणा स्टालिन के उस आह्वान के एक दिन बाद की है, जिसके तहत उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर को तमिलनाडु के विद्यार्थियों और प्रवासियों को यूक्रेन से सुरक्षित वापस लाने के लिए विशेष वंदे भारत मिशन उड़ानें शुरू करने का अनुरोध किया था.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
