September 02, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    "मैं भाग आया, कुछ (विधायक) दबाब में दस्‍तखत कर रहे हैं" : शिवसेना विधायक कैलाश पाटिल

    • doing of business

     मुंबई /शौर्यपथ  /शिवसेना के विधायक कैलाश पाटिल ने बागी एकनाथ शिंदे गुट पर दबाव डालकर समर्थन के लेटर पर दस्‍तखत कराने का आरोप लगाया है. एनडीटीसी से बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि ऐसा मेरे साथ भी करने की कोशिश की गई लेकिन मैं बैरिकेड से भागकर दूर आ गया. पाटिल ने कहा, "कुछ लोग दबाव में आकर दस्‍तखत कर रहे हैं. सीएम जो भी निर्णय ले रहे हैं हम उनके साथ हैं."उस्‍मानाबाद विधानसभा सीट से विधायक कैलाश पाटिल ने इससे पहले कहा था कि उन्‍हें विधायकों के साथ सूरत ले जाया रहा था लेकिन वे भाग लिए. वे कई किलोमीटर तक चल और बाद में एक दोपहिया वाहन और ट्रक की सवारी करते हुए किसी तरह मुंबई पहुंचे थे.
       गौरतलब है कि शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे ने पार्टी के अब तक के संघर्ष को लेकर भावुक संबोधन देते हुए कहा, "आप पेड़ के फूल फल और टहनी ले जा सकते हैं लेकिन  जड़े नहीं नहीं तोड़ सकते.” उन्होंने कहा,”मर जाएँगे फिर भी शिवसेना नहीं छोड़ेंगे, ये कहने वाले आज भाग गये.”इस बीच शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट को आज एक और झटका लगा जब पार्टी का एक और विधायक गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे गुट से जुड़1 गया. शिंदे गुट के पास अब 37 से अधिक शिवसेना विधायकों का समर्थन हो गया है जो दलबदल विरोध कानून की जद में जाए बगैर पार्टी को विभाजित करने के लिहाज से पर्याप्‍त है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision