
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
नई दिल्ली / शौर्यपथ /केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दो मंत्रियों के भविष्य को लेकर कयासों का दौर जारी है. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह का इस्तीफा तय है. दरअसल, आज कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी ने मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह की तारीफ की और कहा कि आप दोनों ने देश के विकास में योगदान दिया है. दरअसल, आज मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह का राज्यसभा सांसद के तौर पर अंतिम दिन है. सूत्रों के मुताबिक- आज या कल दोनों मंत्री अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं.
गौरतलब है कि इन दोनों ही मंत्रियों का राज्यसभा कार्यकाल सात जुलाई को समाप्त हो रहा है. बीजेपी ने नकवी और जेडीयू ने आरसीपी सिंह को दोबारा राज्य सभा का टिकट नहीं दिया है, हालांकि बिना सांसद रहे भी दोनों नेता छह महीने तक मंत्री रह सकते हैं लेकिन अमूमन ऐसा होता नहीं है कि सांसद न रहने पर भी मंत्री रखा जाए. हां, ऐसा जरूर हुआ है कि मंत्री बनने के बाद सांसद बनाया गया हो. ऐसे में दोनों के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं. जहां नकवी का नाम उपराष्ट्रपति से लेकर कई अन्य राज्यों के गवर्नर या एलजी के तौर पर चल रहा है, वहीं आरसीपी सिंह के बीजेपी में आने की चर्चा है.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
