Google Analytics —— Meta Pixel
June 05, 2026
Hindi Hindi

रेस्क्यू कर मलबे में दबी महिला की बचाई जान

  • rounak group

   शिमला/शौर्यपथ  /हिमाचल प्रदेश  के शिमला में आज भूस्खलन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि मलबे में दबी एक महिला को काफी मेहनत के बाद बाहर निकाला गया. घटनास्थल से सामने आई एक वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला मलबे की नीचे दबी हुई है. महिला के ऊपर एक बड़ा पत्थर गिरा हुआ है. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मेहनत करने के बाद मलबे को महिला के ऊपर से हटाया और उसे बाहर निकाला. वीडियो में घायल महिला को बाहर निकलाते हुए एक व्यक्ति "बच गई बच्ची" कहते हुए सुनाई दे रहा है.
बताया जा रहा है कि देर रात की बारिश के कारण ये लैंडस्लाइड हुआ है. शिमला जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी) के अनुसार ये घटना ढली इलाके की है.
कुल्लू में फटा बादल
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के मणिकरण में आज बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में कम से कम चार लोगों के बह जाने की आशंका है और पार्वती नदी पर एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश मोख्ता ने बताया कि कुल्लू जिले में चल्लाल पंचायत के छोझ गांव में सुबह करीब छह बजे घटना के बाद से चार से छह लोग लापता हैं. कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक खबरों के अनुसार चार लोग लापता हैं. तलाश अभियान चल रहा है. मोख्ता ने बताया कि बचाव दलों को घटनास्थल पर भेजा गया है लेकिन वे भूस्खलन के कारण बीच रास्ते में फंस गए हैं.
भारी बारिश के बाद एनएच-5 अवरुद्ध
वहीं शिमला स्थित फिरोज़पुर-शिपकी ला राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच बुधवार को रामपुर बुशर तहसील के झाकरी में बाधित हो गया. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एनएचएआई के कार्यकारी अभियंता के.एल. सुमन ने बताया कि भारी बारिश के दौरान ब्रोनी नाले में पानी का बहाव बढ़ने से मलबा सड़कों पर आने लगा और राजमार्ग बाधित हो गया. देर रात करीब दो बजे से यहां यातायात अवरुद्ध हो गया. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मलबा हटाकर राजमार्ग को यातायात के लिए साफ करने का प्रयास किया जा रहा है. 

Rate this item
(0 votes)

Latest from शौर्यपथ

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)