July 24, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मुंबई पर कमेंट को लेकर शिवसेना MLA सरनाइक ने कंगना रनौत और केंद्र सरकार पर साधा निशाना..

    • rounak group

    मुंबई / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्‍टर कंगना रनौत की मुंबई को लेकर किए गए कमेंट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कंगना के इस कमेंट पर शिवसेना हमलावर बनी हुई है, राज्‍य के गृह मंत्री अनिल देशमुख की ओर से तीखी प्रतिक्रिेया सामने आ चुकी है. देशमुख ने कहा था कि शुक्रवार को कहा कि यदि कंगना यहां असुरक्षित महसूस करती हैं तो उन्‍हें यहां पर रुकने का कोई अधिकार नहीं है. देशमुख के इस बयान के बाद शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाइक ने भी सोमवार इस मसले पर टिप्‍पणी करते हुए कंगना पर कार्रवाई की मांग की.
    प्रताप सरनाइक ने कंगना के कमेंट पर रिएक्‍शन देते हुए कहा, 'आज मैंने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है कि मुम्बई और महाराष्ट्र की तुलना पा‍क अधिकृत कश्‍मीर से करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए. अगले 24 घंटों में इस पर इन्क्वायरी पूरी की जाएगी. उन्‍होंने कहा,'केंद्र सरकार का महाराष्ट्र पर कितना प्यार है..महिला आयोग को भी उत्तर प्रदेश, बिहार में होने वाले बलात्कार को नहीं दिखते हैं.. आज सुनने आया है कि कंगना को Y सिक्‍युरिटी दी गई है.. आज भी शायद इन्हें मुम्बई पुलिस पर भरोसा नहीं है.. हमारी पुलिस लगातार काम कर रहे हैं, कई कोरोना के वजह से मर गए हैं.. फिर भी इन्हें उनपर भरोसा नहीं है. अगर कल महाराष्ट्र सरकार दाऊद के खिलाफ बोलेगी तो केंद्र सरकार शायद दाऊद को भी सुरक्षा देगी, इन्हें महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ रहना है.'
    गौरतलब है कि कंगना अपने मुंबई वाले ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर जवाब देते हुए ट्वीट किया था. दरअसल, शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना पर मुंबई पुलिस का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उन्हें मुंबई वापस न लौटने की सलाह दी थी. इस पर कंगना रनौत ने कहा था कि मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसा क्यों महसूस हो रही है. इस कमेंट को लेकर कंगना की कई बॉलीवुड सितारों ने भी आलोचना की है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision