
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली/शौर्यपथ /उत्तर प्रदेश के इटावा से बीजेपी लोकसभा सांसद रामशंकर कठेरिया को आगरा की स्पेशल कोर्ट ने दो साल की सजा का आदेश दिया है. उस ऑर्डर की कॉपी अभी तक लोकसभा सचिवालय को नहीं मिली है. दोपहर बाद कोर्ट की कॉपी लोकसभा सचिवालय को मिल सकती है. कोर्ट ऑर्डर की कॉपी मिलते ही आज रामशंकर कठेरिया की सदस्यता रद्द करने का नोटिस लोकसभा सचिवालय जारी कर सकता है.
उत्तर प्रदेश के इटावा से भाजपा के सांसद कठेरिया को आगरा की एक एमपी/एमएलए अदालत ने साल 2011 में एक बिजली कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में शनिवार को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है. कठेरिया के खिलाफ 2011 में टॉरेंट पावर कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट एवं बलवा करने का मामला दर्ज किया गया था। राज्य में उस समय मायावती के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी की सरकार थी.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
