September 29, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    "मोहब्बत दिल में रहती है, दुकान में नहीं..." : नए गाने के ज़रिये BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    • doing of business

        नई दिल्ली / शौर्यपथ /इन दिनों संसद का मानसून सत्र चल रहा है, जिसमें जोरदार हंगामा देखने को मिल रहा है. संसद में विपक्ष सरकार को मणिुपर समेत कई मुद्दों पर घेर रहा है. जवाब में कल पीएम मोदी ने सदन में बोलते हुए विपक्ष दलों पर जमकर निशाना साधा. अब बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीटर पर एक गाना शेयर किया है. इस गाने के जरिए बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा है. जबकि बीजेपी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया गया है.
          ट्वीटर पर शेयर किए गए इस गाने में लिखा गया है कि मोहब्बत दिल में रहती है, दुकान में नहीं ये तो कमाई जाती है, कहीं बिकती नहीं ये तो दिल में रहती है, दुकान में नहीं. इस गाने की शुरुआत पीएम के उस भाषण से हो रही है, जिसमें वो भ्रष्टाचार, परिवारवाद, नफरत और तुष्टीकरण के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं. दरअसल बीते दिन पीएम मोदी ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्षों दलों को जवाब दिया.
        राहुल गांधी का मोहब्बत की दुकान का नारा देशभर में काफी सुर्खियां बटोर रहा है. ये नारा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के समय से चर्चा का विषय बना हुआ है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का दावा कर बीजेपी को घेरते रहे हैं. राहुल गांधी के इसी नारे को लेकर बीजेपी के तमाम नेता भी अपनी प्रतिक्रिया देते रहे हैं. अब पीएम मोदी ने अपने भाषण के जरिए फिर से निशाना साधा.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision