September 29, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पश्चिम बंगाल के 23 मजदूरों के मरने की आशंका, अब तक 18 शव मिले

    • doing of business

       आइजोल/शौर्यपथ /मिजोरम के आइजोल जिले में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढहने की घटना के दौरान वहां मौजूद 26 मजदूरों में 23 के मारे जाने की आशंका है. हालांकि पुलिस ने अब तक 18 शव बरामद किए है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
    उन्होंने कहा कि वहां काम करने वाले तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं और ‘‘उनका उपचार'' हो रहा है जबकि पांच लोग लापता हैं. सभी 26 मजदूर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से थे.
    मिजोरम के सीएम जोरामथांगा ने ट्वीट कर दुख जताया और जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
         रेलवे ने कहा कि बुधवार को हुआ यह हादसा गैंट्री (भारी भरकम ढांचे को लाने-ले जाने वाला क्रेननुमा ढांचा) ढहने के कारण हुआ जिसे कुरुंग नदी के ऊपर बन रहे पुल के निर्माण के लिए लगाया गया था.
       निर्माणाधीन पुल पर हुई घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जा रहा है जो भैरवी-सैरांग नयी रेलवे लाइन परियोजना के तहत बनने वाले 130 पुलों में से एक है.
        सभी 18 शवों की पहचान कर ली गई है. इनकी पहचान नब चौधरी, मोजम्मेल हक, नरीम रहमान, रंजीत सरकार, काशिम शेख, समरुल हक, झल्लू सरकार, साकिरुल शेख, मसरेकुल हक, सैदुर रहमान, रहीम शेख, सुमन सरकार, सरीफुल शेख, इंसारुल हक, जयंत सरकार, मोहम्मद जाहिदुल शेख, मनिरुल नादाप और सेबुल मिया के तौर पर हुई है.
        पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पांच मजदूर अब भी लापता हैं. लेकिन उनके जीवित होने की संभावना कम ही है.'' पांच लापता मजदूरों की पहचान मुजफ्फर अली, साहिन अख्तर, नुरुल हक, सेनौल और आसिम अली के तौर पर हुई है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में कहा कि मजदूरों के शवों को राज्य लाने की व्यवस्था की जा रही है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision