
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली/शौर्यपथ /कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि वह 'सनातन धर्म' पर द्रविड़ मुनेत्र कषगम के नेता उदयनिधि स्टालिन और ए राजा की टिप्पणियों से सहमत नहीं है. कांग्रेस ने कहा कि वह "सर्वधर्म समभाव" (सभी धर्मों के लिए समान सम्मान) में विश्वास करती है.
कांग्रेस ने डीएमके के वरिष्ठ नेता ए राजा की सनातन धर्म से संबंधित कथित विवादित टिप्पणी पर असहमति जताई है. कांग्रेस ने कहा कि वह सर्वधर्म समभाव में विश्वास करती है और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' के सभी घटक दल सभी धर्मों का सम्मान करते हैं.
लोकसभा सांसद ए राजा ने सनातन धर्म की तुलना कथित तौर पर एचआईवी और कुष्ट रोग से की है. इससे पहले उनकी ही पार्टी के नेता उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के बारे में विवादित बयान दिया था.
डीएमके सांसद राजा की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम स्पष्ट रूप से पहले भी कह चुके हैं और फिर दोहरा रहे हैं कि हम इस तरह की टिप्पणियों के साथ नहीं हैं. कांग्रेस का हर धर्म और सोच को साथ लेकर चलने का इतिहास रहा है. हम सर्वधर्म समभाव में विश्वास करते हैं. कांग्रेस समझती है कि यह देश सतरंगी देश है, जहां सबका एक स्थान है. किसी को कम दिखाना और किसी को ज्यादा दिखाना, न तो संविधान इसकी अनुमति देता है, न ही कांग्रेस की ऐसी परंपरा है. इसलिए हम ऐसी टिप्पणियों से सहमत नहीं हैं.''
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘अगर आप कांग्रेस का इतिहास जानते होंगे तो यह जरूर मानेंगे कि हमने हमेशा यही रुख रखा है. यही सिद्धांत संविधान सभा की चर्चा में था और संविधान में भी यही निहित है.''
पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' का हर घटक सभी धर्मों का सम्मान करता है.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
