September 29, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बिहार में एसएसबी जवान को अपराधियों ने गोली मार दी, इलाज के दौरान मौत

    • doing of business

          पटना/शौर्यपथ /बिहार में एसएसबी जवान को अपराधियों ने गोली मार दी. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. यह घटना 6 सितंबर रात्रि करीब 12 के बजे की घटना है. वह अपनी मां का इलाज कराने के बाद घर लौट रहे थे, तभी चार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना मोतीहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के नयाका टोला के पास की है.
         जानकारी के अनुसार, घोड़ासहन थाना क्षेत्र के रहने वाले एसएसबी जवान धर्मेन्द्र कुमार अपनी मां के इलाज के लिए अस्पताल गए हुए थे. वहां से इलाज कराने के बाद वह मोटरसाइकिल पर अपनी मां और भाई के साथ घर लौट रहे थे. रास्ते में घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर गोली चला दी. इससे एसएसबी जवान घायल हो गए. मां और भाई किसी तरह उन्हें अस्पताल ले गए. मगर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
       मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची तो उसने भाई से अपराधियों के बारे में पूछताछ की. एसएसबी जवान के भाई की शिनाख्त पर मामले में एक अपराधी की गिरफ्तारी हो गई है. बाकी अपराधियों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा.
      

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision