September 29, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    ''PMO से फोन आया था'' कांग्रेस के दिग्गज नेता की पत्नी ने बेटे के BJP ज्वाइन करने को सही ठहराया

    • doing of business

        नई दिल्ली /शौर्यपथ /कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी की पत्नी एलिजाबेथ का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वे अपने बड़े बेटे के बीजेपी में शामिल होने को उचित ठहराती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो वायरल होने के बाद केरल में कांग्रेस की स्थिति असहज हो गई है. एक ईसाई ध्यान केंद्र के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए वीडियो में भावुक एलिजाबेथ यह स्वीकार कर रही हैं कि वे अनिल एंटनी को बीजेपी से मिले निमंत्रण के बारे में बहुत पहले से जानती थीं.
        एलिजाबेथ यह दावा करते हुए सुनाई दे रही हैं कि उनके बेटे को प्रार्थनाओं के कारण राजनीति में नया अवसर मिला. उन्होंने कहा कि हालांकि, उनके दोनों बेटे राजनीति में आना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस पार्टी के हालिया चिंतन शिविर में वंशवाद की राजनीति के खिलाफ पारित एक प्रस्ताव से झटका लगा था.
    ''बेटे के अच्छे भविष्य के लिए बहुत प्रार्थना की और फोन आ गया''
    एके एंटनी की पत्नी ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे के अच्छे भविष्य के लिए बहुत प्रार्थना की और तभी उन्हें अनिल का फोन आया. एंटनी की पत्नी एलिजाबेथ ने वीडियो में कहा, ‘‘मेरा बेटा 39 साल का हो गया...उसने मुझे फोन किया और कहा कि उसे प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया है और उन्होंने उसे बीजेपी में शामिल होने की बात कही है.''
       एलिजाबेथ ने कहा कि वह और उनका परिवार कांग्रेस पार्टी में विश्वास करता है, लेकिन उनके बेटे ने उनसे कहा कि अगर वह बीजेपी में शामिल होंगे तो उन्हें अच्छे अवसर मिलेंगे.
    ''टीवी चैनलों से पता चलने पर एके एंटनी को झटका लगा''
        एलिजाबेथ ने कहा कि उन्होंने परिवार में किसी को भी अनिल के बीजेपी में शामिल होने के फैसले के बारे में नहीं बताया. उन्होंने स्वीकार किया कि अनिल के बीजेपी में शामिल होने के बारे में चार दिन बाद टीवी चैनलों के जरिए पता चलने पर एके एंटनी को झटका लगा था.
         उन्होंने कहा कि एंटनी ने बाद में अपने बेटे के फैसले को स्वीकार किया और उससे कहा कि जब भी मन चाहे वह घर आ सकता है, लेकिन घर में राजनीति पर चर्चा नहीं होनी चाहिए.
        कांग्रेस नेतृत्व, एके एंटनी या अनिल एंटनी ने अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी इस साल अप्रैल में बीजेपी में शामिल हुए थे.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision