
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली /शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव मतदान की तारीख के नजदीक आने के साथ ही भाजपा ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम से रविवार तक छत्तीसगढ़ के प्रवास पर होंगे. इस दौरान भाजपा अध्यक्ष दो जनसभाओं और तीन रोड शो के साथ ही महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में भी भाग लेंगे. साथ ही जेपी नड्डा महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 106वें संस्करण को भी बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे.
नड्डा आज देर शाम रायपुर पहुंचेंगे, जहां पार्टी पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. इसके बाद आज रात 8:00 बजे रायपुर के बोरियाकला में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रायपुर ग्रामीण जिला भाजपा की बैठक करेंगे.
इसके अगले दिन रविवार को सुबह 09:00 बजे रायपुर के एकात्म परिसर में जिला रायपुर शहर भाजपा की बैठक लेंगे. इसके बाद भाजपा अध्यक्ष अमलीडीह में बूथ नंबर 52 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात' कार्यक्रम के 106वें संस्करण को बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे.
इसके बाद नड्डा दोपहर 12:10 बजे ठेलकाडीह (डोंगरगढ़ विधानसभा) में आयोजित एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर 01:15 बजे खैरागढ़ में, दोपहर 02:00 बजे छुईखदान में और दोपहर 02:45 बजे गंडई में रोड शो करेंगे और इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय को भी संबोधित करेंगे. वहीं नड्डा का शाम 04:00 बजे पंडरिया के स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल परिसर में एक विशाल रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
