July 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    CSK के खिलाफ धमाकेदार पारी के लिए संजू सैमसन को मैन ऑफ द मैच के साथ मिला 'यह बड़ा इनाम'

    • rounak group

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / शारजाह आईपीएल-2020 के अंतर्गत मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी की चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ युवा बल्‍लेबाज संजू सैमसन मानो कहर बरपाने को आमादा थे. राजस्‍थान रॉयल्‍स की ओर से खेल रहे संजू ने अपनी 74 रनों की ताबड़तोड़ पारी के दौरान चेन्‍नई के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्‍शा. उनके आगे सभी विपक्षी बल्‍लेबाज सहमे नजर आए. संजू ने मात्र 32 गेंदों पर 9 छक्‍कों और एक चौके की मदद से 74 रन ठोक डाले और CSK को हराने में अहम भूमिका निभाई. उनका स्‍ट्राइक रेट 231.25 का रहा.यह संजू की तूफानी पारी का ही कमाल था कि राजस्‍थान रॉयल्‍स निर्धारित 20 ओवर्स में 216 रन बनाने में सफल रही. जवाब में चेन्‍नई की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 200 रन ही बना पाई और 16 रन से मैच हार गई.
    मैच में इस शानदार पारी के लिए संजू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्‍कार तो मिला ही, साथ ही इससे भी एक 'बड़ा अवार्ड' मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर की तारीफ के रूप में मिला. यह मैच शारजाह क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला गया.

    संजू की धमाकेदार पारी की तारीफ करते हुए 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन ने ट्वीट किया, 'संजू की ओर से साफसुथरे स्‍ट्रोक्‍स (Clean striking). ये प्रापर क्रिकेट शॉट्स थे, स्‍लॉग नहीं. लुंगी एंगिडी ने चतुराई से बॉ‍लिंग की. उन्‍होंने गेंदों को थोड़ा वाइड और स्‍लो रखा #CSKvsRR' सचिन से मिली इस प्रशंसा को बढ़कर भला क्‍या हो सकता है. उनके ट्वीट के जवाब में संजू ने लिखा, 'थैंक्‍स ए लाट सर.' सचिन के अलावा तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने भी संजू की बैटिंग की जमकर प्रशंसा की. उन्‍होंने लिखा- तिरुवनंतपुरम के अपने संजू सैमसन की बेहतरीन पारी. कल उन्‍होंने देश और दुनिया को दिखाया कि अपने प्रापर क्रिकेटिंग शॉट से वे क्‍या कर सकते हैं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision