September 28, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    IPO में निवेश करने वालों के लिए खुशखबरी, अब शेयर अलॉटमेंट के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार

    • doing of business

      नई दिल्ली/ शौर्यपथ / शेयर बाजार के निवेशकों के लिए एक खुशखबरी खबर है. मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग में निवेश करने के नियमों में बदलाव कर दिया है. ऐसे में अगर आप आईपीओ में निवेश करके मोटी कमाई करना चाहते हैं तो आपको ये जानना बेहद जरूरी है .
    शेयर लिस्टेड होने में लगने वाले समय होने जा रहा है कम
    नए नियम के तहत अब इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) का सब्सक्रिप्शन बंद होने के बाद कंपनी के शेयर लिस्टेड होने में लगने वाले समय कम होने जा रहा है. इसके साथ ही आपको अपने शेयर अलॉटमेंट के लिए भी ज्‍यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
      आईपीओ की लिस्टिंग की डेडलाइन घटाकर 3 दिन की गई
    मार्केट रेगुलेटर SEBI के नए नियमों के मुताबिक, आईपीओ की लिस्टिंग की मौजूदा 6 दिनों (T+6) की डेडलाइन को 3 दिन (T+3) कर दिया गया है. इसका मतलब ये है कि अब जैसे ही कोई IPO सब्सक्रिप्शन के लिए बंद होगा वह 3 दिन के भीतर स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड हो पाएगा. इस तरह आईपीओ लिस्टिंग की समयसीमा अब घटकर आधी हो जाएगी.
    जानें क्या है (T+3) नियम?
        सेबी ने नवंबर 2018 में इश्यू बंद होने के 6 दिनों के भीतर शेयरों को लिस्टेड करने की समयसीमा तय की थी. इस व्यवस्था को 'टी 6' (T+6) नाम दिया गया. इसमें 'टी' पब्लिक इश्यू बंद होने का दिन है. अब इसे टी 3 (T+3) कर दिया गया है.
    शेयर ऑलॉटमेंट न हुआ तो तुरंत मिलेगा रिफंड
    सेबी ने कहा कि इस नियम का लाभ निवेशकों को मिलेगा. उन्हें शेयर ऑलॉटमेंट कम समय में हो जाएगा. वहीं, अगर शेयर अलॉट नहीं हो पाता तो उन्हें तुरंत रिफंड कर दिया जाएगा.

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision