September 28, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    "मैने टूटे दिल से फैसला..." जेल में बंद ठग सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस को दी "बेनकाब" करने की धमकी

    • doing of business

     नई दिल्ली/शौर्यपथ /दिल्ली की मंडोली जेल में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी में बंद ठग सुकेश चन्द्रशेखर ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को "बेनकाब" करने की धमकी दी है. दरअसल जैकलीन ने अदालत से सुकेश को कोई भी पत्र जारी करने से रोकने की अपील की थी, जिसके बाद सुकेश का गुस्सा फूट पड़ा. ठग सुकेश ने आज दिल्ली की मंडोली जेल से एक बयान जारी किया. हाथ से लिखे पत्र में एक्ट्रेस जैकलीन का नाम नहीं लिखा था. चिट्ठी में लिखा, "मैंने कभी सपने में भी इसकी उम्मीद नहीं की थी, लेकिन मुझे लगता है कि "दिल" हमेशा बिखरने या टूटने के लिए बना है."
    एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश की धमकी
      सुकेश से चिट्ठी में आगे लिखा कि किसी के लिए फीलिंग्स बहुत अहम हैं लेकिन आप किसी को भी खुद को छुरा घोंपने या हल्के में नहीं लेने दे सकते. सुकेश ने एक्ट्रेस के कदम पर "आश्चर्य" जताते हुए कहा कि मैं हैरान रह गया. क्योंकि आप जिसकी रक्षा और सुरक्षा करते हैं वे पलट जाते हैं और आपकी पीठ पर जोरदार वार करते हैं, क्योंकि उनको लगता है कि अब वे सुरक्षित हैं और खुद पीड़ित की तरह व्यवहार करने लगते हैं और  दोषारोपण का खेल शुरू कर देते हैं. वह कहते हैं, "देखो यहां शैतान है" बुरा आदमी है.''
      सुकेश ने लिखा कि जैकलीन के कदम ने उसको "शैतान" बना दिया है और इसके बाद उसके पास "वास्तविकता" को उजागर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. सुकेश ने लिखा," तो, टूटे हुए दिल के साथ, मैंने फैसला किया है कि मैं आहत, स्तब्ध या शांत नहीं रहूंगा, सभी को पता होना चाहिए कि सच्चाई बहुत ताकतवर है. अब समय आ गया है, दुनिया को सच्चाई, वास्तविकता पता चले. अब मैं कानून के मुताबिक किसी भी चीज को उजागर करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा."
    सभी सबूत जांच एजेंसियों को देने की धमकी
        ठग सुकेश ने कहा कि वह खुद की सुरक्षा के लिए अब तक गुप्त रखे सभी "अनदेखे" सबूत अदालत और एजेंसियों के सामने प्रस्तुत करेगा. पत्र के मुताबिक इसमें चैट, स्क्रीनशॉट, रिकॉर्डिंग, विदेशी पैसे का लेनदेन, निवेश शामिल हैं." सुकेश ने जांच के पक्षपातपूर्ण होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अब तक जैकलीन के हितों की रक्षा कर रहा था. उसके इस खुलासे के बाद मामला अब नया मोड़ लेता दिख रहा है.
      बता दें कि करोड़ों रुपए के लेनदेन के मामले में जांच एजेंसियां कई बार जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ कर चुकी हैं. पिछले साल एक्ट्रेस का सामना सुकेश से करवाया गया था. जिस दौरान उन्होंने सुकेश से महंगे तोहफे लेने की बात कुबूल की थी. इन तोहफों में डिजाइनर हैंडबैग, कार और हीरे शामिल थे. प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने दावा किया था कि उन्हें 10 करोड़ रुपये के उपहार सुकेश दे चुका है, जिसमें 52 लाख रुपये का घोड़ा और 9 लाख रुपये की फारसी बिल्ली भी शामिल है. बता दें कि बुधवार को जैकलीन ने पटियाला हाउस कोर्ट से अपील की थी कि सुकेश को उनको लेकर कोई भी पत्र या बयान जारी करने से रोका जाए. दरअसल जेल में बैठे ठग ने जैकलीन के बर्थडे और फिर ईस्टर पर जेल से कई पत्र लिख थे.

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision