September 29, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    "अलीबाग का नाम बदलकर ‘मयनाकनगरी’ किया जाए": महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष की सरकार से अपील

    • doing of business

     मुंबई/शौर्यपथ /महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने राज्य सरकार से अलीबाग का नाम बदलकर ‘मयनाकनगरी' करने की अपील की है. मुंबई के निकट स्थित तटीय शहर अलीबाग एक पर्यटक क्षेत्र है. दरअसल अखिल भारतीय भंडारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल में नार्वेकर से मुलाकात की थी और नाम परिवर्तन का अनुरोध किया था. विधानसभा अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर कहा था कि मराठा योद्धा शिवाजी के शासन में विदेशी आक्रांताओं को रोकने के लिए तटीय सुरक्षा एवं तटीय युद्ध अभियान अहम थे.
    नार्वेकर ने अपने पत्र में कहा, ‘‘शिवाजी महाराज ने मजबूत नौसैन्य बल की आधारशिला रखी और मयनाक भंडारी ने कोंकण से उसका नेतृत्व किया. कड़े संघर्ष और मयनाक भंडारी की बहादुरी के कारण अंग्रेजों को अलीबाग में खंडेरी-उंडेरी बंदरगाह के किले से पीछे हटना पड़ा. उन्होंने कहा कि भंडारी की एक प्रतिमा भी अलीबाग में लगाई जानी चाहिए.
    बता दें मयनाक भंडारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की नौसेना को ताकतवर बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision