September 29, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पीएम मोदी ने नंगे पैर देखा रामलला के सूर्यतिलक का मनमोहक दृश्य

    • doing of business

      शौर्यपथ / अयोध्या   में रामनवमी  के मौके पर रामलला के सूर्यतिलक   का अद्भुत नजारा देखने को मिला. पीएम मोदी नंगे पाव ही रामलला के इस अद्भुत नजारे को देखते हुए नजर आए. पीएम मोदी के एक्स अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की गई है. जिसमें पीएम मोदी नंग पैर बैठे हुए नजर आ रहे हैं इस दौरान पीएम मोदी के हाथ में एक टैब भी है. जिस पर पीएम मोदी रामलला के ललाट पर सूर्य के प्रकाश के मनमोहक दृश्य को देख रहे हैं.
          प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज रामलला के सूर्य तिलक को डिजिटल माध्‍यम से देखा। सोशल मीडिया पोस्‍ट में पीएम मोदी ने कहा कि लाखों भारतीयों की तरह यह उनके लिए भी एक भावुक क्षण है।
    पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "बाड़ी की सभा के बाद मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के अद्भुत और अप्रतिम क्षण को देखने का सौभाग्य मिला. श्रीराम जन्मभूमि का ये बहुप्रतीक्षित क्षण हर किसी के लिए परमानंद का क्षण है. ये सूर्य तिलक, विकसित भारत के हर संकल्प को अपनी दिव्य ऊर्जा से इसी तरह प्रकाशित करेगा. " अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद यह रामलला की पहली रामनवमी है.
    अयोध्या में रामनवमी   के अवसर पर रामलला   के सूर्यतिलक   का अद्भुत नजारा देखने को मिला. ऐसे में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया. साथ ही रामलला के दिव्य सूर्यतिलक का नजारा भी बेहद कमाल था. रामनवमी के खास मौके पर मंदिर का विशेष श्रृंगार किया गया है. बता दें कि रामनवमी के दिन वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरणों को भगवान रामलला के मस्तक तक पहुंचाया गया. इस दौरान 5 मिनट तक रामलला के ललाट पर सूर्य की किरण सुशोभित हुई.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision