September 27, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    आंखें हो गई हैं कमजोर तो दूध के साथ मिलाकर पी लें ये बीज, Eye Sight बढ़ाने में कर सकता है मदद

    • doing of business

    सेहत टिप्स /शौर्यपथ / आंखें हमारे शरीर के नाजुक अंगों में से एक है इसलिए हमें इनका खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान ऐसा हो गया है जिस वजह से उनकी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है. वहीं बात करें आंखों की तो हर तीसरे व्यक्ति कि आंखों पर चश्मा लगा होता है. पहले बढ़ती उम्र के साथ नजर कमजोर होती थीं. लेकिन आज के समय में छोटे बच्चों को भी चश्मा लगाने की जरूरत पड़ने लगी है. बता दें कि आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए और चश्मा उतारने के लिए दवाइयों और ऑपरेशन किया जाता है. लेकिन इसके अलावा भी प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद में कई ऐसे उपाय भी हैं जिनको करने से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है. इन घरेलू उपायों को करने से आंखों की रोशनी को तेज करने में भी मदद मिल सकती है. आज के दौर में व्यक्ति मोबाइल, लैपटॉप, टीवी ज्यादा देखते हैं ये भी एक कारण हो सकता है जिसकी वजह से आंखों की रोशनी कम हो रही है. इन सभी का इस्तेमाल व्यक्ति को कम करना चाहिए.
    आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय
    बता दें कि सौंफ आंखों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. इसमेंं एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए, सी और डी पाया जाता है. इसके अलावा सौंफ में लोहा, जस्ता, तांबा, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर और मैग्नीशियम भी शामिल हैं. इन सभी का सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद कर सकता है.
    आप एक गिलास दूध में सौंफ, बादाम और मिश्री को मिलाकर पी सकते हैं. यह आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है.आप इसमें हल्दी और काली मिर्च भी मिला सकते हैं. आप रात को सोने से पहले इस दूध का सेवन कर सकते हैं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision