September 27, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सलमान खान केस में आरोपियों के पास थीं 40 गोलियां, फायरिंग के बाद 3 बार बदले थे कपड़े

    • doing of business

    मुंबई/शौर्यपथ /सलमान खान   के घर के बाहर हुई फायरिंग  के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया. पुलिस ने आरोपी सागर पाल और विकी गुप्ता के लिए 4 दिनों की कस्टडी की मांग की थी. कोर्ट ने दोनों को 29 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेजा है. क्राइम ब्रांच  ने कोर्ट में कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने अपने कपड़े 3 बार बदले थे. आरोपियों ने मुंबई में फायर कर भागते समय पहले बांद्रा में, फिर संताक्रूज और उसके बाद सूरत में कपड़े बदले थे. उन्होंने अपना हुलिया भी बदलने की कोशिश की, ताकि वो पहचाने न जा सके.
    इन दोनों आरोपियों ने सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 14 अप्रैल की सुबह 5 बजे फायरिंग की थी. दोनों बाइक पर सवार होकर आए और 5 राउंड फायर किए. फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे. घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.
    आरोपियों के पास थी कुल 40 गोलियां
    पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास कुल 40 गोलियां थी. इसमें से 5 फायरिंग में इस्तेमाल की गई. 17 कारतूस बरामद किए गए हैं. बाकी 18 गोलियों की तलाश जारी है. सरकारी वकील ने कहा कि इन आरोपियों को कौन फंडिंग कर रहा है, इसकी भी जांच की जानी है.
    सलमान से नहीं थी कोई दुश्मनी
    सरकारी वकील ने कोर्ट में कहा कि ये दोनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं. ऐसे में इन दोनों को कौन फाइनेंस कर रहा था? हमें ये पता लगाना है. वकील ने बताया, "इन दोनों की सलमान खान से कोई दुश्मनी नहीं थी, तो इन दोनों ने उनके घर पर फायरिंग क्यों की? उन्हें कौन और कैसे आदेश दे रहा था... ये पता लगाना है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा से आखिर कौन इनके संपर्क में है और कैसे? जो संपर्क में है, उनका बैकग्राउंड क्या है, ये जानना जरूरी है."
    आरोपियों के पास से मिला एक मोबाइल फोन
    पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास दो मोबाइल थे. एक मोबाइल मिला है, दूसरे की तलाश की जा रही है. आरोपी मोबाइल के जरिए किसी तीसरे शख्स के संपर्क में थे. ये लोग किसी वाईफाई का इस्तेमाल कर इंटरनेट चला रहे थे. इसकी भी जांच करनी है."
    आरोपियों के वकील ने मांगी जेल कस्टडी
    वहीं, आरोपियों के वकील ने कोर्ट में कहा कि आरोपी जांच में सहयोग कर रहे हैं. उन्हें जितना पता था, वो सब पुलिस को बताया है. इस वजह से उन्हें जेल कस्टडी में भेज दिया जाए.
    पनवेल फार्म हाऊस के पास भी रुके थे आरोपी
    दोनों आरोपी सलमान खान के पनवेल फार्म हाऊस से 10 किलोमीटर की दूरी ही रुके हुए थे. ऐसे में यह सवाल भी खड़ा होता है कि क्या वे फार्म हाउस को ही टारगेट करना चाहते थे.
    पुलिस को इंटरनेशनल रैकेट का शक
    पुलिस ने दलील दी कि यह एक इंटरनेशनल रैकेट है. इनका बिहार और गुजरात से भी कनेक्शन है. हम अपनी जांच का दायरा हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार और गुजरात तक बढ़ाना चाहते हैं.
    अनमोल बिश्नोई के खिलाफ LOC जारी करने की अर्जी
    इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर गैंगस्टर लोरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ LOC जारी करने का आवेदन किया. अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान के घर के बाहर जिस दिन फायरिंग हुई, उसके कुछ घंटों के बाद इसकी जिम्मेदारी फेसबुक पर बने एक उसी के नाम की प्रोफाइल के माध्यम से ली थी.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision