July 24, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कोचिंग क्‍लास वाले अवध ओझा सर हुए AAP में शामिल, पटपड़गंज से लड़ सकते हैं चुनाव

    • rounak group

    नई दिल्‍ली/शौर्यपथ /मोटिवेशनल स्पीकर और ऑनलाइन कोचिंग टीचर के तौर पर मशहूर अवध ओझा सर आम आदमीं पार्टी में शामिल हो गए हैं. अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की. इस अवसर पर अवध ओझा ने कहा कि वह पार्टी का हिस्‍सा बन गए हैं और उन्‍हें जो जिम्‍मेदारी दी जाएगी, उसे निभाएंगे. शिक्षा का विकास मेरी प्राथमिकता है. वहीं, अरविंद केजरीवाल ने अवध ओझा के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के मौके पर कहा कि इनके आने से शिक्षा प्रणाली मजबूत होगी.  
    बताया जा रहा है कि वह दिल्ली से किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. अवध ओझा पहले बीजेपी से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बन पाई. अब वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. अवध ओझा गोंडा के रहने वाले हैं. दिल्‍ली में फरवरी महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं. आम आदमी पार्टी ने अपनी दिल्‍ली चुनाव के लिए अपने उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट भी जारी कर दी है.
    सूत्र बता रहे हैं कि अवध ओझा पटपड़गंज से चुनाव लड़ सकते हैं, जहां से मनीष सिसोदिया अभी विधायक हैं. इस सीट पर ब्राह्मण और गुर्जर वोटरों का दबदबा है. मनीष सिसोदिया के बारे में कहा जा रहा है कि वे इस बार जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं.
    अवध ओझा राजनीति में एंट्री लेने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बात नहीं बन रही थी. एक टीवी इंटरव्‍यू में अवध ओझा ने बताया था कि वह अमेठी से चुनाव लड़ने की इच्‍छा रखते थे, लेकिन मौका नहीं मिल पाया. अब आप पार्टी से वह राजनीति में प्रवेश करने जा रहे हैं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision