Google Analytics —— Meta Pixel
May 25, 2026
Hindi Hindi

घुसपैठ को लेकर भारतीय मछुआरों पर कथित रूप से श्रीलंकाई नौसेना ने किया हमला, एक जख्मी

  • rounak group

चेन्नई / शौर्यपथ / कथित घुसपैठ को लेकर भारतीय मछुआरों पर हमला करने का मामला सामना आया है. श्रीलंकाई नौसेना पर कथित घुसपैठ को लेकर भारतीय मछुआरों के एक समूह पर हमला करने का आरोप है. मछुआरों पर आरोप है कि उन्होंने श्रीलंका के जल क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की. हालांकि, भारतीय मछुआरों ने इन आरोपों को खारिज किया है. इस हमले में एक मछुआरा जख्मी बताया जा रहा है.
भारतीय मछुआरों ने श्रीलंका के जल क्षेत्र में घुसपैठ के आरोपों का खड़न किया है. उन्होंने कहा कि हम पर पत्थर फेंके गए और हमारे जाल को नुकसान पहुंचाया गया. वहीं, अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं हुई है और वे मामले की जांच कर रहे हैं. घायल मछुआरा तमिलनाडु के रामेश्वरम का रहने वाला बताया जा रहा है.
बता दें कि तमिलनाडु पहले भी केंद्र के सामने श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा भारतीय मछुआरों के उत्पीड़न का मामला उठा चुका है. साथ ही केंद्र सरकार से भारतीय मछुआरों का उत्पीड़न बंद करने के लिए कदम उठाने का आग्रह कर चुका है, जो कि हिंद महासागर में मछली पकड़ने के दौरान कभी-कभी जल क्षेत्र को पार कर जाते हैं.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)