
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
नई दिल्ली / एजेंसी / इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह से पहले आज रात नई दिल्ली पहुंचेंगे। राष्ट्रपति प्रबोवो इस महीने की 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति प्रबोवो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे और राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत समारोह में शामिल होंगे। राष्ट्रपति प्रबोवो के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान होने की भी उम्मीद है।
अक्टूबर 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति प्रबोवो की यह पहली भारत यात्रा होगी। यह यात्रा नेताओं को द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के साथ-साथ आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी।
भारत और इंडोनेशिया के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। एक व्यापक रणनीतिक साझेदार के रूप में, इंडोनेशिया भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
