July 23, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    ज्योति, 12 जासूस और 12 सवाल: पाकिस्तान के आखिर कितने प्लान?

    • rounak group

    नई दिल्ली/शौर्यपथ /पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा शनिवार से 5 दिन की पुलिस हिरासत में है. पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है और दबे हुए राज उगलवाने की कोशिश में जुटी हुई है. पुलिस ही नहीं अलग-अलग एजेंसियां भी ज्योति पर सवाल दाग रही हैं. इस बीच लगातार अन्य जासूसों की गिरफ्तारियां भी हो रही हैं. पाकिस्तान के लिए जासूसी मामलों में अब तक 12 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. गिरफ्तार आरोपियों की लिस्ट में तमाम तरह के लोग हैं. यूट्यूबर, स्टूडेंट, व्यवसायी, गार्ड हर स्तर के लोग पाकिस्तान के इशारे पर ये सूचना पहुंचाते थे. अब इन सभी पर पुलिस का शिकंजा कस गया है.
    ज्योति समेत अन्य जासूसों से पूछे जा रहे ये 12 सवाल?
    सवाल नंबर-1
    पाकिस्तान कब-कब गए और वहां किन-किन लोगों से मिले
    सवाल नंबर-2
    और कौन-कौन पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के संपर्क में है
    सवाल नंबर-3
    दानिश से गजाला और यामीन का क्या है कनेक्शन
    सवाल नंबर-4
    पाकिस्तान में कितने लोगों को जानते हैं
    सवाल नंबर-5
    ज्योति पाकिस्तानी उच्चायोग में पार्टी में कैसे शामिल हुई
    सवाल नंबर-6
    पाकिस्तानी अधिकारी दानिश से क्या कनेक्शन है , दानिश से जान पहचान कब और कैसे हुई
    सवाल नंबर-7
    पाकिस्तान में ज्योति के ठहरने-घूमने के खर्चों का इंतजाम कौन करता था
    सवाल नंबर-8
    ज्योति की विदेश यात्राओं में खर्चे की फंडिंग कहां से होती थी
    सवाल नंबर-9
    पाकिस्तान में ज्योति को वीआईपी ट्रीटमेंट क्यों मिल रहा था
    सवाल नंबर-10
    ज्योति को पाकिस्तान पुलिस की सुरक्षा क्यों मिलती थी
    सवाल नंबर-11
    ओडिशा की प्रियंका के साथ ज्योति का क्या संबंध है
    सवाल नंबर-12
    पाक हाई कमीशन क्यों गए थे ज्योति और गजाला
    पाकिस्तान के 12 जासूसों के बारे में डिटेल में जानें
    ज्योति मल्होत्रा
    हरियाणा की रहने वाली ज्योति पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने का आरोप है. पुलिस जांच के मुताबिक, वह जनवरी में पहलगाम गई थी. वहां से गुप्त रास्ते से वह पाकिस्तान पहुंची. पहलगाम हमले से उसका कोई संबंध है या नहीं, इसकी जांच हो रही है.
    शहज़ाद
    उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला शहज़ाद पेशे से कारोबारी है. भारत-पाक के बीच वह कॉस्मेटिक और मसालों का व्यापार करता था. आरोप है कि इसी आड़ में वह ISI के लिए भी काम कर रहा था. यूपी एटीएस ने उसे मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है.
    देवेंद्र सिंह
    देवेंद्र एक पूर्व सैन्यकर्मी का बेटा है.उसे हरियाणा के कैथल जिले के मस्तगढ़ गांव से पकड़ा गया है . फेसबुक के जरिए वह एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आया. वह 5 से 10 हजार रुपये के बदले उसे गोपनीय सैन्य जानकारियां भेजता था. उसके पास से पुलिस को संवेदनशील नक्शे और दस्तावेज मिले हैं.
    नोमान इलाही
    नोमान इलाही की गिरफ्तारी हरियाणा के पानीपत से हुई है. वह एक 'डार्क वेब' जासूस था. नोमान पेशे से कंप्यूटर ऑपरेटर है. काम की आड़ में वह पाकिस्तान को भारतीय सेना की गतिविधियों की जानकारी भेजता था. USB ड्राइव और नकदी के बदले संवेदनशील डाटा डार्कनेट पर अपलोड रने की बात उसने खुद स्वीकार की है.
    यमीन मोहम्मद
    यमीन पाकिस्तान हाई कमिशन में काम करने वाले दानिश नाम के शख्स से संपर्क में था. उस पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का गंभीर आरोप है.
    गजाला
    गजाला को पंजाब के मलेरकोटला से कपड़ा गया है. वह पाकिस्तान का वीजा लगवाने के लिए अक्सर हाई कमिशन जाती थी. उसकी ये गतिविधि शक के घेरे में थी, जिसके बाद उसे अरेस्ट किया गया है.
    अरमान
    अरमान को हरियाणा के नूंह जिले से गिरफ्तार किया गया है. उस पर व्हाट्सएप के ज़रिए भारत की सैन्य गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान भेजने का आरोप है. अरमान पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है.
    मुर्तजा अली
    मुर्तजा अली को गुजरात पुलिस की छापेमारी में पंजाब के जालंधर से धर दबोचा गया. वह खुद बनाए मोबाइल एप से पाक खुफिया एजेंसी ISI को जानकारी भेजता था. पुलिस ने उसके पास से चार मोबाइल और तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं.
    नउमान इलाही
    नउमान इलाही को  15 मई को हरियाणा के पानीपत में गिरफ्तार किया गया. वह उत्तर प्रदेश के कैराना का रहने वाला है.  एक फैक्ट्री में वह गार्ड के तौर पर काम करता था. वह पाकिस्तान से संपर्क में था और संवेदनशील जानकारी भेजता था.
    तारीफ़
    तारीफ़ को हरियाणा के नूंह से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में उसने पाकिस्तान हाई कमिशन के दो अधिकारियों के संपर्क की बात कबूल की है. ये अधिकारी उसे सिम कार्ड देते थे. उसे सिरसा जाकर एयरपोर्ट की तस्वीरें भेजने के निर्देश दिए गए थे.
    करनबीर सिंह
    करनबीर सिंह को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार किया गया है. वह ISI के सीधे संपर्क में था. आरोप है कि पिछले कई दिनों से वह भारतीय सेना से जुड़ी जानकारी उनको भेज रहा था. करनबीर पर ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.
    सुखप्रीत सिंह
    आरोप है कि सुखप्रीत सिंह ने पंजाब के गुरदासपुर में सेना की गतिविधियों समेत ऑपरेशन सिंदूर के बारे में गोपनीय जानकारी ISI ऑपरेटर्स को दी. इसके बदले उसे ISI हैंडलर्स से 1 लाख रुपए भी लिए थे. सुखप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया जा चुका है.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision