Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi

हरियाणा सरकार गो तस्करी और गो हत्या रोकने को बनाएगी टास्कफोर्स, हर जिले में होगी टीम

  • rounak group

नई दिल्ली /शौर्यपथ / चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने गायों की तस्करी और हत्या रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया है. राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा गो सेवा आयोग की बैठक के दौरान यह निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने आयोग को दिए गए अनुदान का ब्योरा भी पेश किया.
हरियाणा सरकार ने गायों की तस्करी और गो हत्या रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया है. राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा गो सेवा आयोग की बैठक के दौरान यह निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने आयोग को दिए गए अनुदान का ब्योरा भी पेश किया.
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गो तस्करी और गोकशी को रोकने के लिए हर जिले में 11 सदस्यों वाली स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है. इस टीम में सरकारी और गैर सरकारी अधिकारी शामिल होंगे. एसटीएफ में पशुपालन विभाग, स्थानीय निकाय विभाग के साथ पुलिस कर्मी भी रखे जाएंगे. साथ ही हरियाणा गो सेवा आयोग, गोरक्षक कमेटी और गोसेवकों को भी टीम में जगह दी जाएगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यबल का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों से गो तस्करी और गो हत्या के संबंध में सूचनाएं एकत्रित करना होगा. पूरे हरियाणा में उनका खुफिया नेटवर्क काम करेगा. इन टीमों से मिलने वाली विशेष सूचना के आधार पर पुलिस बल त्वरित कार्रवाई करेगी और ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों को रोका जाएगा. हरियाणा गो सेवा आयोग की बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया. आय़ोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग और पशुपालन व डेयरी विभाग के अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे.
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उनकी सरकार सभी गौशाला को वित्त मदद मुहैया कराएगी. गौशाला में उत्पादक और अनुत्पादक पशुओं के हिसाब से यह अनुदान दिया जाएगा. हरियाणा विधानसभा में पारित प्रस्ताव के अनुसार, 33 फीसदी से भी कम अनुत्पादक (दूध न देने वाली गाय व अन्य) मवेशी वाली गौशाला को कोई अनुदान नहीं दिया जाएगा.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)