July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    AIIMS के CCU में रखे गए हैं लालू यादव झेल रहे निमोनिया, डायबिटीज समेत 18 परेशानियां

    • rounak group

    नई दिल्ली/ शौर्यपथ / चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर होने के बाद शनिवार की रात रांची के रिम्स से उन्हें नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एयर एम्बुलेंस से लाकर शिफ्ट किया गया. एम्स सूत्रों ने बताया कि उन्हें कार्डियोथोरेसिक सेंटर की कोरोनरी केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती किया गया है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के इलाज और उनकी तबीयत पर नजर रखने के लिए AIIMS ने डॉक्टरों की एक टीम बनाई है. एम्स के हृदय रोग संबंधी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर राकेश यादव उनकी निगरानी कर रहे हैं.
    एम्स में इस वक़्त (रविवार सुबह 11 बजे के करीब) लालू यादव के साथ उनकी बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती हैं. लालू के करीबी भोला यादव भी एम्स में मौजूद हैं. शनिवार की रात 12 बजे राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती एम्स से चले गए थे लेकिन मीसा सुबह फिर AIIMS चली आईं. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि लालू यादव ने कल रात का खाना और सुबह का नाश्ता भी किया है.
    CCU में रखे गए हैं लालू:
    लालू यादव के फेफड़े में पानी जमा हो गया है. उन्हें न्यूमोनिया भी है. इसके अलावा वो किडनी की परेशानी भी झेल रहे हैं. डायबिटीज की वजह से उनकी किडनी का 25 फीसदी हिस्सा ही काम कर रहा है. अभी उन्हें CNC के CCU में रखा गया है. 72 साल के लालू प्रसाद का झारखंड की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में विभिन्न रोगों का इलाज चल रहा था. रिम्स के निदेशक डॉक्टर कामेश्वर प्रसाद ने इससे पहले कहा था, "लालू प्रसाद को बीते दो दिन से सांस लेने में तकलीफ हो रही है. शुक्रवार को उन्हें निमोनिया से पीड़ित पाया गया. उनकी आयु को ध्यान में रखते हुए हमने डॉक्टरों की सलाह पर बेहतर इलाज के लिये उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भेजने का फैसला किया है."
    हेमंत सोरेन से मिले थे तेजस्वी:
    लालू की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी वरिष्ठ नेता की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर शुक्रवार को विशेष विमान से रांची पहुंचे थे. परिवार ने रात में लालू से मुलाकात की थी. तेजस्वी ने पिता से मिलने के बाद पत्रकारों से कहा था कि उनकी तबीयत चिंताजनक है. तेजस्वी ने शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात कर अपने पिता को दिल्ली ले जाने के लिये राज्य सरकार का सहयोग मांगा था.
    लालू को क्या-क्या परेशानियां:
    ढाई साल पहले भी तबीयत बिगड़ने पर लालू यादव को एम्स में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें रिम्स भेज दिया गया था. तब डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें करीब 18 तरह की परेशानियां और बीमारियां हैं. इनमें टाइप टू डायबिटीज, हाइपरटेंशन, पेरिएनल एब्सेस, किडनी इंज्यूरी एंड क्रोनिक किडनी डिजीज, पोस्ट वॉल्व रिप्लेसमेंट, प्रोस्थेटिक हाइपर प्लेसिया, सेकेंड्री डिप्रेशन, लो बैक डिफ्यूज डिस्क, लेफ्ट आई इमैच्योर कैटरेक्ट, राइट लोवर पोल रेनल, प्राइमरी ओपन एंगल ग्लूकोमा, हाइट्रोजेनस थैलेसिमिया, विटामिन डी डिफिशिएंसी समेत ग्रेड वन फैटी लीवर की बीमारियां शामिल हैं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision