Google Analytics —— Meta Pixel
June 01, 2026
Hindi Hindi

रामदास अठावले ने बजट पर दी ऐसी रोचक प्रतिक्रिया, कुमार विश्‍वास भी 'तारीफ' को हुए मजबूर..

  • rounak group

      नई दिल्ली /शौर्यपथ / वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से सोमवार को पेश किए गए बजट की आमतौर पर प्रशंसा हुई है. बजट में हेल्थ, कृषि और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास जोर दिया गया है. माना जा रहा है कि इस बजट से कोरोना महामारी के कारण धीमी पड़ी अर्थव्‍यवस्‍था रफ्तार पकड़ेगी. कारपोरेट जगत ने भी इस बजट को हाथोंहाथ लिया है. FICCI अध्‍यक्ष उदय शंकर ने कहा कि ऐसे माहौल में जब सरकार पर इतना ज्यादा दबाव था वित्त मंत्री ने एक बहुत बढ़िया बजट दिया है. उन्‍होंने कहा कि हेल्थ बजट बढ़ाना बहुत ही बढ़िया प्रयास है क्योंकि देश में हेल्थ सेक्टर में जितना इन्वेस्टमेंट होना चाहिए था, उतना अब तक हुआ नहीं था.
कारपोरेट जगत से इतर अगर सियासी दलों की की बात करें तो एनडीए से जुड़ी पार्टियों ने जहां निर्मला के बजट की तारीफों के पुल बांधे हैं, वहीं विपक्षी दलों ने कहा है कि इसमें 'निजीकरण' के अलावा कुछ भी नहीं है. बजट को लेकर आई इन खट्टी-मीठी प्रतिक्रियाओं के बीच केंद्र सरकार के मंत्री रामदास अठावले की ओर से कविता के अंदाज में की गई तारीफ के बाद कवि डॉ. कुमार विश्‍वास भी प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक पाए. अठावले की हल्‍की-फुल्‍की कविता पर कवि कुमार विश्‍वास ने लिखा-आंसू कवि जी. अपने ट्वीट के साथ कुमार विश्‍वास ने दो इमोजी भी लगाई हैं.
दरअसल केंद्रीयच मंत्री रामदास अठावले अपनी हल्‍की फुल्‍की तुकबंदी से माहौल को मजाकिया बनाए रखते हैं. संसद में भी कई बार उनका यह अंदाज देखने को मिला है. बजट 2021 पर प्रतिक्रिया देते हुए रामदास अठावले ने कहा था-कुछ लोग बोल रहे हैं कि ये बजट खाली जुमला ह लेकिन मेरा कहना है कि ये बजट विरोधी दलों पर हमला है.

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)