July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    चीन के वैज्ञानिकों के साथ कोविड-19 की उत्‍पत्ति के बारे में खुलकर बात हुई WHO टीम लीडर

    • rounak group

    नई दिल्ली /शौर्यपथ /वुहान (चीन) ''विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के निरीक्षकों की कोरोना महामारी के स्रोत के साथ ही चीन के एक शहर के लैब से इसके लीक होने संबंधी ''दावों'' के बारे में चीनी वैज्ञानिकों से विस्‍तार से बात हुई है.'' वुहान में इस जांच के प्रमुख ने न्‍यूज एजेंसी AFP को यह जानकारी दी. पीटर बेन एम्‍बरेक ने अपने और अपनी WHO की टीम के वुहान लैब के दौरे के एक दिन बाद इंटरव्‍यू में बताया कि इस बातचीत में वैश्विक मीडिया की ओर से अपनी रिपोर्ट में किए गए दावों पर भी चर्चा हुई. हालांकि उन्‍हें इस बारे में कोई पुख्‍ता जानकारी नहीं मिली. एम्‍बरेक ने बताया कि इनमें से कुछ ने इसे तर्कहीन बताया और इस बात पर जोर दिया कि जांचकर्ताओं को इस तरह के ''आधारहीन'' दावों की तफ्तीश में अपना समय बरबाद नहीं करना चाहिए. यूएन हेल्‍थ एजेंसी से जुड़े वैज्ञानिक ने वुहान से टेलीफोन पर बताया, 'बातचीत खुलकर हुई.' गौरतलब है कि चीन के वुहान शहर में ही दिसंबर 2019 में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था.
    बेन एम्‍बरेक ने कहा, 'हमने बहुत सारी मशहूर परिकल्‍पनाओं के बारे में बात की और यह भी जानने की कोशिश की कि इस बारे में क्‍या किया गया है?' एम्‍बरेक, बीजिंग स्थित WHO ऑफिस में वर्ष 2009 में दो वर्ष रह चुके हैं. पिछले सप्‍ताह होटल में 14 दिन क्‍वारंटाइन रहने के बाद WHO विशेषज्ञों ने कोरोना महामारी की उत्‍पत्ति से जुड़े कई स्‍थानों का दौरा किया, इसमें वह सी-फूड मार्केट भी शामिल था जिसमें लोग सबसे पहले बीमार हुए थे.
    बुधवार का वुहान इंस्‍टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी का दौरा भी उन स्‍थानों में शामिल था क्‍योंकि इस लैब को ही कोरोना महामारी का स्रोत बताया जा गया था. इस लैब के वैज्ञानिक दुनिया की कई खतरनाक बीमारियों पर रिसर्च कर चुके हैं जिसमें कोविड-19 की तरह बेट कोरोना वायरस स्‍ट्रेन शामिल है. ऐसी अटकलें लगाई गई थी कि वायरस दुर्घटनावश वुहान के इसी लैब से लीक हुआ लेकिन इस थ्‍योरी की पुष्टि के लिए कोई पुख्‍ता सबूत नहीं हैं.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision